Header Ads

MP Education : Surya Namaskar New Order - 12 जनवरी को स्कूल परिसर में नहीं होगा सामूहिक सूर्य नमस्कार, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश.

MP Education : Surya Namaskar Order - सामूहिक सूर्य नमस्कार आयोजन के सम्बन्ध में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा दिशा निर्देश जारी
Samuhik Surya Namaskar New Order

Breaking News - 12 जनवरी को स्कूल परिसर में नहीं होगा सामूहिक सूर्य नमस्कार, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश.

Surya Namaskar Order - सामूहिक सूर्य नमस्कार आयोजन के सम्बन्ध में MP Education Department द्वारा दिशा निर्देश जारी 

स्वामी विवेकानंद जी (Swami Vivekanand Ji) के जन्मदिवस "युवा दिवस” (Yuva Diwas) के उपलक्ष्य में 12 जनवरी 2022 को सामूहिक सूर्य नमस्कार (Surya Namskar) आयोजन के सम्बन्ध में स्कूल शिक्षा विभाग, मध्यप्रदेश (Education Department MP) द्वारा दिनांक 06/01/2022 को दिशा निर्देश जारी किये गए थे.

स्कूल शिक्षा विभाग, मध्यप्रदेश शासन द्वारा दिनांक 11 जनवरी 2022 को जारी आदेश क्रमांक 3126/2022/20-2 भोपाल दिनांक 11 जनवरी 2022 के अनुसार कोविड-19 की परिस्थितियों को देखते हुए दिनांक 12 जनवरी 2022 को स्कूल परिसर में सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम नहीं होगा.

सामूहिक सूर्य नमस्कार आयोजन नहीं करने सम्बन्धी स्कूल शिक्षा विभाग आदेश 11/01/2022

स्कूल शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश द्वारा दिनांक 06 जनवरी 2022 को जारी दिशा निर्देश -

मध्यप्रदेश शासन, स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय, वल्लभ भवन, भोपाल के आदेश क्रमांक 32 / 3126 / 2021 / 20-2/ भोपाल दिनांक 6-1-2022 के अनुसार 12 जनवरी 2022 को आयोजित होने वाले सामूहिक सूर्य नमस्कार के सम्बन्ध में दिशा निर्देश इस प्रकार है -

स्वामी विवेकानंद जी के जन्म दिवस 12 जनवरी 2022 को प्रतिवर्ष की भाँति युवा दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कोविड-19 महामारी के संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए निम्न शर्तानुसार आयोजन किये जाने का निर्णय लिया गया है -  

1. सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन विद्यालय परिसर में सम्पन्न किया जावेगा। उक्त कार्यक्रम में वर्तमान निर्देशों के अनुसार उस दिन अध्ययन हेतु उपस्थित विद्यार्थी ही शामिल होंगे। इसमें जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित नहीं किया जावे।

2. भारत सरकार / राज्य स्तर से समय समय पर जारी एस.ओ.पी. (Standard Operating Procedure) एवं कोविड 19 प्रोटोकाल का पालन किया जाना अनिवार्य होगा।

3. आनलाईन सूर्य नमस्कार कार्यक्रम प्रातः 9 बजे से 9:45 बजे के मध्य किया जायेगा। मान. मुख्यमं त्री जी का संबोधन रेडियों के माध्यम से प्रसारित किया जाएगा। यह कार्यक्रम पूर्व वर्षों की भांति पूरे प्रदेश में रेडियो के माध्यम से एक संकेत पर सम्पन्न होगा।

4. सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम का विवरण कक्षा 6वीं की सहायक वाचन में भी दिया गया है। सूर्य नमस्कार के दौरान विद्यार्थियों द्वारा इसका उपयोग किया जा सकता है।

5. सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में किसी भी संस्था अथवा छात्र / छात्रा का भाग लेना पूर्णतः स्वैच्छिक होगा।

6. विद्यालय परिसर के कार्यक्रम में भाग नहीं लेने वाले विद्यार्थी जनसामान्य तथा गणमान्य नागरिक अपने-अपने घरों में ऑनलाईन रेडियो प्रसारण के माध्यम से सूर्य नमस्कार कर सकेंगे।

MP Education Department Order -

ये भी देखिये -

आपने Gyan Deep पर विजिट कियाथैंक्स। आपको यदि ज्ञान दीप की जानकारियां उपयोगी लगे तो कृपया शेयर अवश्य कीजिए।

https://septadeep.blogspot.com/p/blog-page_22.html

Telegram पर MP Education Gyan Deep की अपडेट पाने के लिए ज्ञानदीप टेलीग्राम ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

MP Education Gyan Deep की अपडेट Whatsapp पर प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक   कर WhatsApp Group   Join कीजिए. 


कोई टिप्पणी नहीं

Gyan Deep. Blogger द्वारा संचालित.