Header Ads

MPPSC 2021 - MPPSC 2021 के लिए विज्ञापन जारी, 24 April 2022 को आयोजित राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारम्भिक परीक्षा 2021

MPPSC 2021

MPPSC  2021 - राज्य सेवा परीक्षा 2021 का कार्यक्रम घोषित 24 April 2022 को आयोजित होगी प्रारंभिक परीक्षा 

MPPSC  2021 - मध्य प्रदेश राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य सेवा परीक्षा 2021 का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है. MPPSC द्वारा जारी विज्ञापन क्रमांक 10/2021 दिनांक 22/12/2021 के अनुसार राज्य सेवा परीक्षा 2021 के अंतर्गत प्रारंभिक परीक्षा दिनांक 24.04.2022 (रविवार) को आयोजित की जाएगी. MPPSC  2021 की जानकारी के लिए पोस्ट को अंत तक पढ़िए.

MPPSC  2021 परीक्षा कार्यक्रम

राज्य सेवा परीक्षा 2021
प्रारंभिक परीक्षा दिनांक 24.04.2022  (रविवार)
प्रथम
प्रश्न पत्र
सामान्य अध्ययन
प्रातः 10:00 बजे से
दोपहर 12:00 बजे तक
द्वितीय
प्रश्न पत्र
सामान्य अभिरुचि परिक्षण
अपरान्ह 02:15 बजे 
से 04:15 बजे तक

MPPSC 2021 के लिए पात्रता - 

1. राज्य सेवा परीक्षा 2021 हेतु सभी स्नातक उत्तीर्ण अथवा स्नातक अंतिम वर्ष में अध्ययनरत अभ्यर्थी पात्र है.

2. जीवित रोजगार पंजीयन अनिवार्य - आवेदकों का मध्य प्रदेश राज्य के रोजगार कार्यालय में जीवित पंजीयन होना अनिवार्य है. 

(Online रोजगार पंजीयन की जानकारी के लिए यहाँ क्लिक कीजिए)

संशोधित आयु सीमा - 21 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली हो किन्तु 40 वर्ष की आयु पूर्ण न की हो. आयु की गणना 01 जनवरी 2022 के सन्दर्भ में की जाएगी.

Online आवेदन  09/02/2022 तक 

राज्य सेवा परीक्षा 2021 हेतु ऑनलाइन आवेदन दिनांक 10/01/2022 से प्रारंभ होंगे तथा आवेदन की अंतिम तिथि दिनांक 09/02/2022 (रात्रि 12 बजे तक) रखी गई है. MPPSC 2021 के लिए ऑनलाइन आवेदन Website : www.mponline.gov.in, www.mppsc.nic.in तथा www.mppsc.com पर भरे जा सकेंगे.

ऑनलाइन आवेदन
ऑनलाइन आवेदन
प्रारंभ तिथि
दिनांक 10/01/2022 
(दोपहर 12:00 बजे) से
ऑनलाइन आवेदन
की अंतिम तिथि 
दिनांक 09/02/2022 
(रात्रि 12:00 बजे) तक
ऑनलाइन आवेदन
में त्रुटि सुधार
दिनांक 15/01/2022 से
11/02/2022 तक

(त्रुटि सुधार हेतु प्रति त्रुटि सुधार स्तर रु. 50/- त्रुटि सुधार शुल्क देना होगा, आवेदक त्रुटि सुधार हेतु mponline के अधिकृत कियोस्क की सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं.)

परीक्षा केन्द्रराज्य सेवा परीक्षा 2021 (प्रारंभिक परीक्षा) प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में आयोजित की जाएगी.

परीक्षा केन्द्र निर्धारण  –  मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा MPPSC 2021 के लिए अभ्यर्थियों को परीक्षा शहर का आवंटन उनके निवास के पते के आधार पर होगा. शहर केन्द्र आवंटन में निम्न प्रक्रिया अपने जाएगी –

केवल मध्य प्रदेश के निवासियों हेतु 

वर्तमान पता – इसका प्रमाण आवेदन के साथ अपलोड किया जावे.

परीक्षा शहर – यह ऑटोमेटिक निम्नानुसार भरे जायेंगे – 
  • प्रथम आवंटन – वर्तमान पते का जिला 
  • द्वितीय आवंटन – वर्तमान पते का संभाग मुख्यालय 
  • तृतीय आवंटन – स्थायी पते का जिला 
  • चतुर्थ आवंटन – स्थायी पते का संभाग मुख्यालय 
(टीप – आवेदक को उपरोक्त क्रम में परीक्षा केन्द्र आवंटित किये जायेंगे, किन्तु परीक्षा केन्द्र की क्षमता तथा प्रशासनिक व्यवस्था के अनुरूप अन्य केन्द्र आवंटित किये जा सकेंगे. केन्द्र परिवर्तन हेतु कोई भी पत्राचार मान्य नहीं किया जावेगा.)

अन्य प्रदेश के आवेदकों के लिए  - अन्य प्रदेशों के अभ्यर्थियों को इंदौर, भोपाल, ग्वालियर तथा जबलपुर में से दो विकल्पों का चयन करना होगा. परीक्षा केन्द्र का आवंटन आयोग द्वारा प्रशासनिक सुविधा के दृष्टिगत किया जावेगा. 

Admit Card - mppsc द्वारा राज्य सेवा परीक्षा 2021 (प्रारंभिक परीक्षा) के प्रवेश पत्र जारी होने पर, Registration Number और जन्मतिथि दर्ज कर प्रवेश पत्र डाउनलोड किये जा सकेंगे ।

>
  • MPPSC 2021 - आवेदन एवं परीक्षा शुल्क विवरण 
मध्य प्रदेश के मूल निवासी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं दिव्यांगजन श्रेणी के आवेदकों के लिए
शेष सभी श्रेणी एवं मध्य प्रदेश से बाहर के निवासी आवेदकों के लिए 
250/-
500/-

MPPSC 2021 - प्रवेश पत्र (Admit Card) 

राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र www.mponline.gov.in, www.mppsc.nic.in तथा www.mppsc.com पर डाउनलोड हेतु उपलब्ध रहेंगे.

यहाँ आपको MPPSC 2021 के बारे में सामान्य जानकारी दी गई है, परीक्षा की पूर्ण जानकारी के लिए मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा जारी विज्ञापन देखिए. आयोग द्वारा MPPSC 2021 के सम्बन्ध में जारी विज्ञापन आप नीचे दी लिंक पर क्लिक कर देख सकते हैं -

MPPSC 2021 की पूरी जानकारी के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

MP Education Gyan Deep पर ये भी देखिये 

आपने Gyan Deep पर विजिट कियाथैंक्स. आपको यदि ज्ञान दीप की जानकारियां उपयोगी लगे तो कृपया शेयर अवश्य कीजिए। 

https://septadeep.blogspot.com/p/blog-page_22.html

Telegram पर MP Education Gyan Deep की अपडेट पाने के लिए ज्ञानदीप टेलीग्राम ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

MP Education Gyan Deep की अपडेट Whatsapp पर प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक   कर WhatsApp Group   Join कीजिए.   

यदि ऊपर दी लिंक से ज्वाइन न हो सके तो कृपया Gyan Deep Info Group ज्वाइन करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

कोई टिप्पणी नहीं

Gyan Deep. Blogger द्वारा संचालित.