Header Ads

Gradation List Principal HS & Lecturer HSS : प्राचार्य हाईस्कूल से प्राचार्य उ.मा.वि. एवं व्याख्याता संवर्ग से प्राचार्य हाईस्कूल के पद पर होगी स्थानापन्न नियुक्ति DPI आदेश

Principal HS & Lecturer HSS Gradation List : प्राचार्य हाईस्कूल से प्राचार्य उ.मा.वि. एवं व्याख्याता संवर्ग से प्राचार्य हाईस्कूल के पद पर होगी स्थानापन्न नियुक्ति DPI आदेश 

Gradation List - Principal High School & Lecturer HSS

Gradation List - Principal High School & Lecturer HSS 

उच्च पद पर कार्य करने हेतु आदेशित करने के सम्बन्ध में लोक शिक्षण संचालनालय मध्यप्रदेश आदेश कमांक / स्था - 1 / राज / पी / 97 / 2022/23 भोपाल, दिनांक 06/01/2023 इस प्रकार है - 

विषयांकित प्रकरण में लेख है कि मध्यप्रदेश राजपत्र (असाधारण) दिनांक 20 दिसम्बर 2022 द्वारा मध्यप्रदेश राज्य शिक्षा सेवा (शाला शाखा) में भर्ती तथा पदोन्नति नियम 2016 में निम्नानुसार संशोधन जारी किया गया है:-

"यदि उच्चतर पदों की रिक्तियों को भरने की तत्काल आवश्यकता है और उपयुक्त शासकीय सेवक जो उच्चतर पद के लिए अपेक्षित योग्यता धारित करते हों तथा वरिष्ठता सह उपयुक्तता के आधार पर उपलब्ध तथा पात्र हों, तब ऐसी दशा में नियुक्त प्राधिकारी संबंधित पद पर आगामी आदेश तक स्थानापन्न रूप से उच्चतर पद पर कार्य करने हेतु आदेश जारी कर सकेगा, ऐसे उच्चतर पद पर स्थानापन्न रूप से कार्य करने के लिये आदेशित अधिकारियों को ऐसे उच्चतर पद के ऐसे उच्चतर रैंक पर तब तक कोई वरिष्ठता या वेतन नहीं होगा, जब तक कि ऐसे अधिकारी ऐसे उच्चतर पर स्थानापन्न रूप से कार्य नहीं करता है, ऐसा स्थानापन्न रूप से कार्य करने वाले अधिकारी ऐसे उच्चतर पद पर पदोन्नति किसी अधिकारी द्वारा यथा प्रयोज्य ऐसे उच्चतर पद की समस्त शक्तियों का प्रयोग करेगा, जो वह वर्तमान में स्थानापन्न रूप से कार्य कर रहा है.”

उक्त के कम में प्राचार्य हाईस्कूल से प्राचार्य उ.मा.वि. एवं व्याख्याता संवर्ग से प्राचार्य हाईस्कूल के पद पर नियमानुसार कार्य करने हेतु आदेशित किए जाने की कार्यवाही की जाना है। वर्तमान में निम्नानुसार वरिष्ठता सूचियों विमर्श पोर्टल पर उपलब्ध हैं। 

स.क्र. मूल पद का नाम वरिष्ठता सूची का वर्ष
1. प्राचार्य हाईस्कूल दिनांक 01.04.2021 की अंतरिम पदक्रम सूची
2. व्याख्याता उ.मा.वि. दिनांक 01.04.2022 की अंतरिम पदक्रम सूची

Principal HS & Lecturer HSS Gradation List : प्राचार्य हाई स्कूल एवं व्याख्याता उ.मा.वि. की अंतरिम पदक्रम सूची (Gradation List) Vimarsh Portal https://www.vimarsh.mp.gov.in पर उपलब्ध है, MP Education Gyan Deep द्वारा आपकी सुविधा के लिए Principal HS & Lecturer HSS Gradation List Download की लिंक आगे दी जा रही है.

उपरोक्त वरिष्ठता सूची अनुसार आपके जिले में कार्यरत मूल पद प्राचार्य हाईस्कूल एवं व्याख्याता उ.मा.वि. की वर्ष 2017 से 2022 तक के गोपनीय प्रतिवेदनों का ग्रेडिंग चार्ट (प्राचार्य हाईस्कूल का संभागीय संयुक्त संचालक द्वारा मतांकन एवं प्रमाणित) (व्याख्याता उ.मा. वि. का जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा मतांकन एवं प्रमाणित) एवं उक्त लोक सेवकों के विरूद्ध कोई विभागीय जांच / लोकायुक्त प्रकरण / अपराधिक प्रकरण / अन्य जांच / प्रचलित है अथवा नहीं की (संभाग / राज्य एवं जिला स्तर सहित) जानकारी एवं अनाधिकृत रूप से कोई अनुपस्थिति या कोई सेवा डाईज नान मान्य की गई है अथवा नहीं की जानकारी दिनांक 17.01.2023 तक संलग्न प्रपत्र अनुसार हार्ड एवं साफट कापी में संचालनालय को पत्र वाहक के हस्ते उपलब्ध करायें। 

यहाँ यह उल्लेखनीय है कि उक्त जानकारी लोक सेवकों के मूल पद के आधार पर प्रदाय की जाये वर्तमान प्रभार में कार्यरत पद से प्रदाय नहीं की जाये।

DPI Order - लोक शिक्षण संचालनालय, मध्यप्रदेश द्वारा जारी आदेश दिनांक 06-01-2023 देखने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए. 

Download Principal High School Gradation List : दिनांक 01/04/2021 की स्थिति में प्राचार्य हाई स्कूल की अंतरिम पदक्रम सूची डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

Download Lecturer HSS Gradation List : दिनांक 01/04/2022 की स्थिति में व्याख्याता उ.मा.वि. की अंतरिम पदक्रम सूची डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

MP Education Gyan Deep पर ये भी देखिये -

आपने Gyan Deep पर विजिट कियाथैंक्स। आपको यदि ज्ञान दीप की जानकारियां उपयोगी लगे तो कृपया शेयर अवश्य कीजिए।
https://septadeep.blogspot.com/p/blog-page_22.html

Telegram पर MP Education Gyan Deep की अपडेट पाने के लिए ज्ञानदीप टेलीग्राम ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

Gyan Deep Info : स्कूल शिक्षा विभाग, जनजातीय कार्य विभाग , सामान्य प्रशासन विभाग, राज्य शिक्षा केन्द्र, लोक शिक्षण संचालनालय, MPBSE, MPPEB आदि द्वारा जारी महत्वपूर्ण आदेश की जानकारी के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

MP Education Gyan Deep की अपडेट Whatsapp पर प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक  कर WhatsApp Group Join कीजिए. 

कोई टिप्पणी नहीं

Gyan Deep. Blogger द्वारा संचालित.