Header Ads

Syllabus for ICT Lab - ICT लैब संचालन निर्देश-4 आईसीटी लैब के लिए पाठ्यक्रम (ICT Lab SYLLABUS) यहाँ से डाउनलोड कीजिए.

ICT लैब संचालन निर्देश-4 आईसीटी लैब के लिए पाठ्यक्रम (ICT Lab SYLLABUS) यहाँ से डाउनलोड कीजिए.

Syllabus for ICT Lab, ICT लैब संचालन निर्देश-4 आईसीटी लैब के लिए पाठ्यक्रम (ICT Lab SYLLABUS
Syllabus for ICT Lab

विषय - आई.सी.टी. लैब के लिए निर्धारित आई.सी.टी. पाठ्यवस्तु का अध्यापन।

लोक शिक्षण संचालनालय, मध्यप्रदेश गौत्तम नगर भोपाल-462023 आदेश क्रमांक / आई.सी.टी./संचालन / 2024-25/209, भोपाल, दिनांक 28-08-2024 के अनुसार ICT लैब संचालन निर्देश-4 इस प्रकार है -

समग्र शिक्षा अभियान, पीएमश्री एवं अन्य योजनाओं के अंतर्गत प्रदेश के विद्यालयों में आई.सी.टी. लैब स्थापित की गई है। आई.सी.टी. लैब का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को कम्प्यूटर संबंधित कौशल एवं तकनीकी दक्षता (Computer related skills and technical proficiency) प्रदान करना हैं। जिसके अनुक्रम में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में उल्लेखित 21 वीं सदी के प्रमुख कौशल डिजिटल लिट्रेसी (Digital Literacy Key Skills of the 21st Century) के विकास हेतु संचालनालय द्वारा आई.सी.टी. से संबंधित पाठ्यवस्तु तैयार की है, जिसकी प्रति विमर्श पोर्टल के आई.सी.टी. मॉड्यूल में उपलब्ध है, सुलभ संदर्भ हेतु प्रति पत्र के साथ संलग्न है। आप यह जानकारी MP Education Gyan Deep पर देख रहे हैं. आई.सी.टी. पाठ्‌यवस्तु की प्रति आई.सी.टी. लैब में उपलब्ध कराई जाए। प्राचार्य द्वारा आई.सी.टी. पाठ्यवस्तु के अध्यापन से संबंधित निम्नानुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जाए -

1. आई.सी.टी. समय सारिणी - संचालनालय द्वारा जारी शैक्षणिक कैलेण्डर 2024-25 में आईसीटी लैब हेतु कालखण्ड निर्धारित किये गय है। जिसका विवरण परिशिष्ट-1 पर उपलब्ध है। इन कालखण्डों में आई सी टी पाठ्यवस्तु का अध्यापन कराया जाए। विद्यालय द्वारा निर्धारित समय सारिणी में कक्षा 6-12 के विद्यार्थियों को कंप्यूटर के अध्ययन के लिए हफ्ते में तीन कालखंड निर्धारित किये जाए।

2. कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर द्वारा आई.सी.टी. पाठ्यवस्तु का अध्यापन - आई.सी.टी. लैब की स्थापना एवं संचालन का कार्य 2 विगत वर्ष से ही आरंभ हुआ है, इसको ध्यान में रखते हुए आईसीटी पाठ्यवस्तु को कक्षावार निर्धारित करने के स्थान पर विभिन्न विद्यार्थियों के कंप्यूटर संबंधी ज्ञान (computer related knowledge) के आधार पर 4 लेवल में विभक्त किया गया है। कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर द्वारा आई.सी.टी. पाठ्यवस्तु में दिए गए टॉपिक्स के अनुसार आई.सी.टी. लैब में थ्योरी के साथ प्रैक्टिकल वर्क भी कराया जाए।

3. आई.सी.टी. का मूल्यांकन - मूल्यांकन के संबंध में विवरण आई.सी.टी. पाठ्यवस्तु की पुस्तिका के चैप्टर-11 पर उपलब्ध है। कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर द्वारा आईसी.टी. के अध्यापन के साथ सतत् आंतरिक मूल्यांकन भी किया जाए। आप यह जानकारी MP Education Gyan Deep पर देख रहे हैं. विषय शिक्षक द्वारा माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा निर्धारित प्रोजेक्ट वर्क हेतु विद्यार्थियों के समूह बनाकर कार्य आवंटित किए जाए और उन प्रोजेक्ट का रिफरेंस के लिए फोल्डर में सुरक्षित रखा जाए।

4. विषय शिक्षण में आई.सी.टी. इंटीग्रेशन - संचालनालय के आई.सी.टी. लंब संचालन निर्देश के 3 दिनाक 08.07.24 में विषय शिक्षक के द्वारा कक्षा शिक्षण में डिजिटल कंटेंट के उपयोग (Use of digital content in classroom teaching) के संबंध में निर्देश दिए गए हैं। आप यह जानकारी MP Education Gyan Deep पर देख रहे हैं. कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर द्वारा विषय शिक्षक को समय-समय पर तकनीकी सहयोग प्रदान किया जाये। जिससे विषय शिक्षण में आई.सी.टी. का इन्टीग्रेट करते हुए शिक्षण कार्य कराए जाए।

5. आई.सी.टी. पाठ्यवस्तु के सुचारु क्रियान्वयन हेतु प्राचार्य द्वारा निम्नानुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जाए -

5.1 विद्यालय की समय सारिणी में आई.सी.टी. लैब हेतु कालखण्ड निर्धारित किया जाये तथा कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर द्वारा आई.सी.टी. लैब में कक्षा 6-12 के विद्यार्थियों को आई.सी.टी. पाठ्यवस्तु के अनुसार अध्यापन कराये जाए।

5.2 आई.सी.टी. से संबंधित प्रशिक्षण मार्गदर्शिका, आई.सी.टी. पाठ्यवस्तु तथा आई सी टी. लैब संचालन हेतु संचालनालय द्वारा प्रसारित निर्देशों (क्रमांक 1-4) की प्रति को विमर्श पार्टल से डाउनलोड कर प्रिन्ट प्रति का आई.सी.टी. लैब में उपलब्ध कराई जाए।

उक्त निर्देशों के अनुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

ये भी देखिये - 

ICT Lab Operating Instructions 1 - ICT Lab के Computers का उपयोग गैर शैक्षणिक कार्यों में नहीं कर सकेंगे, आईसीटी लैब का संचालन निर्देश यहाँ देखिये.

ICT Lab Operating Instructions-2 – ICT@School योजनान्तर्गत स्कूलों में आईसीटी लैब के सञ्चालन के सम्बन्ध में DPI का नया आदेश

ICT Lab Operating Instructions - 3 - कक्षा शिक्षण में डिजीटल कंटेन्ट के उपयोग हेतु ICT Lab के उपयोग के सम्बन्ध में DPI दिशा निर्देश यहाँ देखिये 

Syllabus for ICT LabInstructions - 4 - ICT लैब संचालन निर्देश-4 आईसीटी लैब के लिए पाठ्यक्रम (ICT Lab SYLLABUS) यहाँ से डाउनलोड कीजिए.

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के परिपेक्ष्य में 21वी सदी के प्रमुख कौशल डिजीटल लिट्रेसी के विकास हेतु विद्यालयों में संचालित आईसीटी लैब के लिए आईसीटी पाठ्यवस्तु

संचालनालय लोक शिक्षण मध्यप्रदेश

आईसीटी लैब के लिए पाठ्यक्रम (ICT Lab SYLLABUS)

1. कंप्यूटर- उद्देश्य एवं प्रमुख लर्निंग आउटकम्स (Unit- Computer Basics)

2. वर्ड प्रोसेसिंग उ‌द्देश्य एवं प्रमुख लर्निंग आउटकम्स (Unit - Word Processing)

3. डाटा प्रोसेसिंग - उ‌द्देश्य एवं प्रमुख लर्निंग आउटकम्स (Unit – Data Processing)

4. प्रस्तुतीकरण - उ‌द्देश्य एवं प्रमुख लर्निंग आउटकम्स (Unit – Presentation & Web Design)

5. प्रोग्रामिंग - उद्देश्य एवं प्रमुख लर्निंग आउटकम्स

6. साइबर सिक्योरिटी उ‌द्देश्य एवं प्रमुख लर्निंग आउटकम्स (Unit – Cyber Security)

7. इन्टरनेट उद्देश्य एवं प्रमुख लर्निंग आउटकम्स (Unit – Internet)

8. इमेज प्रोसेसिंग उ‌द्देश्य एवं प्रमुख लर्निंग आउटकम्स (Unit – Image Processing and Multimedia) आप यह जानकारी MP Education Gyan Deep पर देख रहे हैं.

9. आईसीटी समर्थित शिक्षा हेतु डिजीटल प्लेटफॉर्म / एप्लीकेशन का उपयोग Unit – ICT Education Tools  (Learning Management System- LMS, Mobile App, DIKSHA Portal, ePATHSHALA, O Labs, e Jadui Pitara, GeoGebra, YouTube Rducational Channel, Swayam Prabha DTH Channel)

10. शिक्षा में इमर्जिंग ट्रेंड्स (Artificial Intelligence, 2 Machine Learning, 3 Virtual Reality, 4 Augmented Reality, 5 Robotics, 6 Internet Of Things, 7 Cloud Computing, 8 Block Chains)

11. विद्यार्थियों का आंतरिक मूल्यांकन

12. प्रमुख संस्थानों के सर्टिफिकेशन (Awareness in Computer Concepts –ACC, Basic Computer Course-BCC, Course on Computer Concepts –CCC, Computer Proficiency Certification Test-CPCT)

ICT Lab Syllabus : आईसीटी लैब के लिए पाठ्यक्रम

Download ICT Lab Syllabus in PDF.

MP Education Gyan Deep

>>> MP Education Gyan Deep के मार्गदर्शक आदरणीय श्री दीपक हलवे "प्राचार्य" द्वारा संचालित 'शैक्षणिक परिसरों की ख़बरें' Facebook ग्रुप से जुड़ने की लिंक <<< 

Gyan Deep के facebook पेज पर जाने के लिए यहाँ click कीजिए, और हमारे facebook पेज को like कीजिए   

Telegram पर MP Education Gyan Deep की अपडेट पाने के लिए ज्ञानदीप टेलीग्राम ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

Gyan Deep Info : स्कूल शिक्षा विभाग, जनजातीय कार्य विभाग , सामान्य प्रशासन विभाग, राज्य शिक्षा केन्द्र, लोक शिक्षण संचालनालय, MPBSE, MPPEB आदि द्वारा जारी महत्वपूर्ण आदेश की जानकारी के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

MP Education Gyan Deep की अपडेट Whatsapp पर प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक  कर WhatsApp Group Join कीजिए. 

Follow the MP Education Gyan Deep Channel on WhatsApp:

👉शिक्षा से जुड़ी ऐसी ही उपयोगी जानकारियों की अपडेट अपने Whatsapp पर प्राप्त करने के लिए  MP Education Gyan Deep का Whatsapp Channel यहाँ क्लिक कर Follow कीजिए 

कोई टिप्पणी नहीं

Gyan Deep. Blogger द्वारा संचालित.