Header Ads

MP Board Project List for HS : MP Board हाई स्कूल के विभिन्न विषयों के लिए प्रोजेक्ट वर्क की सूची 2022-23

MP Board Project List 2022-23

MP Board Project List 2021-22

High School Project Work List Year 2022-23
MPBSE द्वारा सत्र 2022-23 से हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी परीक्षाओं के पाठ्यक्रम में सैद्धांतिक परीक्षा, आंतरिक मूल्याङ्कन / प्रायोगिक परीक्षा हेतु अंक विभाजन में परिवर्तन किया गया है. हाई स्कूल के अंतर्गत हिन्दी, अंग्रेजी, संस्कृत, गणित व सामाजिक विज्ञान के लिए 25 अंक का प्रोजेक्ट वर्क निर्धारित किया गया है जबकि विज्ञान विषय में 25 अंक की प्रायोगिक परीक्षा होगी. इसी प्रकार हायर सेकेण्डरी के लिए भी प्रायोगिक एवं प्रोजेक्ट वर्क की सूची जारी की गई है, MP Board द्वारा किए गए इस बदलाव की जानकारी के लिए पोस्ट को अंत तक पढ़िए.  


Project Work For High School Students.

एम.पी. बोर्ड  द्वारा जारी विज्ञप्ति में स्पष्ट किया गया है कि हाई स्कूल हेतु नियमित एवं स्वाध्यायी छात्रों के लिए प्रश्न पत्र का निर्माण 100 अंकों का ही होगा एवं केवल नियमित छात्रों हेतु तालिका में दर्शाए अनुसार 100 अंक का अधिभार अंकसूची में प्रदर्शित किया जाएगा. नियमित छात्रों हेतु 75 अंक सैद्धांतिक परीक्षा 25 अंक प्रोजेक्ट / प्रायोगिक कार्य तथा नोट बुक हेतु निर्धारित है. स्वाध्यायी छात्रों हेतु आंतरिक मूल्याङ्कन का प्रावधान नहीं किया गया है.
MP Board (माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्यप्रदेश, भोपाल) द्वारा High School Exam शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए Project Work तथा Practical Work की नई सूची जारी कर दी है. mpbse द्वारा जारी प्रोजेक्ट एवं वर्क सम्बन्धी नवीन निर्देश के अनुसार कक्षा 10 वी में प्रायोगिक / प्रोजेक्ट कार्य के लिए पूर्णांक 25 अंक रहेगा.

हाई स्कूल परीक्षा सत्र 2022-23 हेतु MP Board द्वारा जारी सुझावात्मक प्रोजेक्ट / प्रायोगिक वर्क सत्र 2021-22 की जानकारी आगे दी जा रही है.

High School Exam Project work List 2022-23 
पूर्णांक 25 अंक (अंक विभाजन)
अभ्यास पुस्तिका 05 अंक
त्रैमासिक परीक्षा पूर्व कोई एक प्रोजेक्ट 05 अक
अर्द्धवार्षिक परीक्षा पूर्व कोई एक प्रोजेक्ट 05 अंक
वार्षिक परीक्षा पूर्व कोई एक प्रोजेक्ट 05 अंक

MP Board HS Subject wise Project List – MPBSE द्वारा जारी आदेश आनुसार प्रत्येक विद्यार्थी से तीन प्रोजेक्ट कार्य करवाना अनिवार्य है।
Project Work List for Class 10th Hindi

कक्षा 10वीं हिन्दी विषय के लिए प्रोजेक्क्ट कार्य सूची

प्रश्न -1 दूसरों की क्षमताओं को कम नहीं आकना चाहिए इस शीर्षक को ध्यान में रखते हुए एक कहानी लिखिए.

प्रश्न- 2 आपकी दृष्टि में कन्या के साथ दान की बात करना कहाँ तक उचित है? अपने विचार उदाहरण सहित लिखिए.

प्रश्न - 3 अपने घर के आसपास देखिए और पता लगाइए कि नगर पालिका ने क्या-क्या काम करवाए हैं ? हमारी भूमिका उसमें क्या हो सकती है ?

प्रश्न - 4 विभिन्न ऋतुओं के बहुत सुंदर शब्द-चित्र होते हैं। बदलते हुए मौसम को दर्शाते हुए चित्र / फोटो का संग्रह (एकत्रित) कर एक एलबम तैयार कीजिए।

प्रश्न–5 अपनी दादी, नानी और माँ से बातचीत कीजिए और (स्त्री शिक्षा संबंधी) उस समय की स्थितियों का पता लगाइए और अपनी स्थितियों से तुलना करते हुए निबंध लिखिए। चाहें तो उसके साथ चित्र भी चिपकाइए।

प्रश्न – 6. आपके विद्यालय में शारिरिक रूप से चुनौतीपूर्ण विद्यार्थी हैं। उनके लिए विद्यालय परिसर और कक्षा-कक्ष में किस प्रकार के प्रावधान किए जाएँ अपने सुझाव लिखिए।

प्रश्न–7. नेताजी सुभाषचंद्र बोस के व्यक्तित्व और कृतित्व पर एक प्रोजेक्ट बनाइए।

प्रश्न 8. कुछ ऐसे व्यक्ति भी हुए है, जिनकी जन्म भूमि अन्य देश है, लेकिन उन्होंने अपनी कर्म भूमि भारत को बनाया है, ऐसे किसी एक व्यक्ति की जानकारी एकत्रित कर सक्षिप्त लेख तैयार कीजिए।

प्रश्न - 9. भारतीय ऋतु चक्र में छः ऋतुएं मानी गई हैं। उन सभी ऋतुओं के नाम लिखकर किसी एक ऋतु पर अनुच्छेद लिखिए।

प्रश्न - 10 अपने घर के आसपास देखिए और पता लगाइए कि नगरपालिका ने क्या-क्या काम करवाए हैं, हमारी भूमिका उसमें क्या हो सकती है, लिखिए।

प्रश्न - 11. हिन्दी विक्रम संवत् कैलेण्डर के हिन्दी मासों के नाम की सूची बनाइए।

प्रश्न- 12. आपने अपने बचपन के खेलों में लँगडी टाँग, पकड़न पकड़ाई और अन्य कई खेल खेले होंगे। आपके परिवेश में खेले जाने वाले खेलों के लिए कौन-कौन से शब्द प्रचलन में हैं, इनके अतिरिक्त आप जो खेल खेलते हैं, उनमें से किसी एक पर 10 बिंदु लिखिए।

Project Work List for Class 10th English

कक्षा 10वीं अंग्रेजी विषय के लिए प्रोजेक्क्ट कार्य सूचीी

Suggestive List for projects for Class 10th English Subject

1. Essay writing on any historical topic.

2. Essay writing on any current topic.

3. Letter writing- The Topic should be given by the teacher.

4. Prepare a Daily routine chart.

5. Describe your home town/city with pictures.

6. Describe your pet.

7. Describe any Indian festival.

8. Collect the pictures of freedom fighters and write 5 sentences about them.

9. Describe your favourite game.

10. Describe your school with all specifications.

11. Make a tense chart showing use of verbs and helping verbs.

12. Prepare a family chart of your family.

Project Work List for Class 10th Sanskrit

कक्षा 10वीं संस्कृत विषय के लिए प्रोजेक्क्ट कार्य सूचीी

1. स्वपरिचयं दत्वा दशवाक्यानि लिखत?

2. दशसूक्तयः भावार्थसहितं लिखत?

3. घटिकानिर्माणं कृत्वा समयलेखन कुरूत ?

4. पर्यावरणम् विषये दशवाक्यानि संस्कृतभाषायां लिखत?

5. चित्र संयोज्य दशपुष्पाणां नामानि संस्कृते लिखत?

6. छात्रस्य कर्त्तव्यानि किं किं सन्ति दशवाक्येषु वर्णयत?

7. दशमहापुरूषाणां चित्राणि अभ्यासपुस्तिकायां रचयित्वा तेषाम् अधःनामानि संस्कृते लिखत?

Project Work List for Class 10th Maths

कक्षा 10वीं गणित विषय के लिए प्रोजेक्क्ट कार्य सूची

प्रश्न 1 संख्या पद्धति का उदाहरणों सहित वर्णन.

प्रश्न 2 प्रसिद्ध भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन का जीवन परिचय एवं गणित के क्षेत्र में योगदान.

प्रश्न 3 वृत्त के परिमाप और क्षेत्रफल की चित्र तथा उदाहरण द्वारा समीक्षा.

प्रश्न 4 अपने शहर में 30 दिन का रिकार्ड किए गए दैनिक अधिकतम तापमान के आकड़ों को एक वर्गीकृत बारम्बारता सारणी के रूप में प्रस्तुतिकरण तथा इन आंकड़ों के माध्य का मापन।

प्रश्न 5 "π" विश्व की अति रहस्यपूर्ण संख्या है।

प्रश्न 6 दैनिक जीवन में ज्यामितीय अनुप्रयोग।

Project Work List for Class 10th Social Science

कक्षा 10वीं सामाजिक विज्ञान विषय के लिए प्रोजेक्क्ट कार्य सूची

1. 1921 में असहयोग आंदोलन में शामिल होने वाले सभी सामाजिक समूहों की सूची बनाईए इसके बाद उनमें से किन्हीं 3 को चुनकर उनकी आशाओं और संघर्षों के बारे में लिखते हुए यह दर्शाईये कि वे आंदोलन में शामिल क्यो हुए?

2. भारत में प्राचीन काल में किस प्रकार के उद्योग थे, संक्षेप में लिखिए।

3. मृदा के प्रकारों को मानचित्र में दर्शाते हुए वर्णन कीजिए।

4. उद्योग किस प्रकार हमारे जल संसाधनों को प्रदूषित कर रहे है। इस पर एक लेख लिखिए।

5. उपभोक्त जागरूकता पर लेख लिखिए।

6. कुछ ब्रान्डेड उत्पादों को लिखिए जिनका हम रोजाना इस्तेमाल करते हैं। (साबुन, टूथपेस्ट, कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक वस्तुए इत्यादि)। जांच कीजिए की इनमें से कौन कौन बहुराष्ट्रीय कंपनियों द्वारा उत्पादित है।

7. लोकतांत्रिक व्यवस्था के समक्ष विभिन्न चुनौतियों के विषय में वर्णन कीजिए।

8. भारतीय शासन प्रणाली में विभिन्न प्रकारों के दलों के विषय में लेख लिखिए।

Practical & Project Work List for Class 10th Science

कक्षा 10वीं विज्ञान विषय के लिए प्रायोगिक एवं प्रोजेक्क्ट कार्य सूची

1. एक प्रयोग भौतिक शास्त्र, एक प्रयोग रसायन विज्ञान से, एक प्रयोग जीव विज्ञान विषय अंतर्गत
  • तीन प्रयोग (4+4+4)
  • मौखिक प्रश्न (02)
  • प्रायोगिक रिकॉर्ड (03)
  • प्रोजेक्ट (03)

निर्देश-
कक्षा 10वीं की विज्ञान की प्रायोगिक परीक्षा को सैद्धांतिक पाठ्यक्रम के आधार पर विभिन्न बिन्दुओं में वर्गीकृत किया गया है। योजना के अनुसार दी गई प्रायोगिक सूची तथा इकाईवार प्रयोग आवश्यक रूप से करवाया जाना है।

प्रायोगिक कार्यों की दृष्टि से दिए गए प्रयोगों में से तीन प्रयोग (रसायन विज्ञान / भौतिक / जीव विज्ञान) आवश्यक रूप से करवाये जायें।

प्रायोगिक परीक्षा के समय प्रत्येक विद्यार्थी से तीन प्रयोग आवश्यक रूप से करवाये जाए।


Project Work For Higher Secondary Students

Higher Secondary Exam. प्रायोगिक सूची (विज्ञान संकाय)
mpbse द्वारा हायर सेकेण्डरी परीक्षा के लिए प्रायोगिक कार्यों की सूची भी जारी की गई है, विज्ञान संकाय के अंतर्गत रसायन शास्त्र, भौतिक विज्ञान तथा जीव विज्ञान की प्रायोगिक लिस्ट की जानकारी एवं 
वाणिज्य संकाय के अंतर्गत लेखाशास्त्र,  अर्थशास्त्र एवं व्यवसाय अध्ययन विषयों के लिए भी प्रोजेक्ट लिस्ट जारी की गई है. प्रत्येक विषय के लिए 20 अंक का प्रोजेक्ट निर्धारित किया गया है. वाणिज्य संकाय के विषयों के लिए प्रोजेक्ट वर्क की सूची की जानकारी
MP Board : Practical & Project Work Marks (HS & HSS Exam - 2019) 
माध्यमिक शिक्षा मण्डल मध्यप्रदेश द्वारा प्रायोगिक एवं प्रोजेक्ट वर्क के अंक विभाजन में संशोधन की जानकारी के लिए 'यहाँ क्लिक' कीजिए.

New BLUE PRINT OF QUESTION PAPER M.P. Board : माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा सत्र 2018-19 की परीक्षा के लिए प्रश्न पत्रों का नया ब्लू प्रिंट जारी .
New Blue Print की जानकारी के लिए यहाँ क्लिक कीजिए।

Half Yearly Exam Time Table
MP Education : Half Yearly Exam Time Table अर्द्ध वार्षिक परीक्षा टाइम टेबल शैक्षणिक सत्र 2018-19 (शासकीय हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूलों के लिए त्रैमासिक परीक्षा का परीक्षा कार्यक्रम देखने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए)

कोई टिप्पणी नहीं

Gyan Deep. Blogger द्वारा संचालित.