Header Ads

MP Chief Minister’s Relief Fund - मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री सहायता कोष में ऑनलाइन योगदान कैसे करें?

 Chief Minister’s Relief Fund में योगदान कैसे करें?

मुख्यमंत्री सहायता कोष Chief Minister’s Relief Fund में योगदान कैसे करें?

प्रत्येक राज्य में Relief Fund होता है जिसका प्रयोग आपदा के समय आपदा से पीड़ित व्यक्तियों की सहायता के लिए किया जाता है. नागरिक Relief Fund में धनराशि का योगदान कर सकते हैं. मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री सहायता कोष तथा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष में योगदान की जानकारी के लिए MP Education Gyan Deep की इस पोस्ट को अंत तक पढ़िए.


Chief Minister’s Relief Fund Madhya Pradesh


मध्य प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री राहत कोष (CMRF) 1972 में स्थापित किया गया था। यह व्यक्तियों, सरकारी और गैर-सरकारी संगठनों, संस्थानों से प्राप्त दान से बनता है। वर्तमान में नोवेल कोरोना वायरस से उत्पन्न आपात स्थिति से निपटने में राज्य की मदद के लिए आप भी राज्य के सहायता कोष में अपना योगदान दे सकते हैं.

आज MP Education Gyan Deep द्वारा आपको मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री सहायता कोष (Chief Minister’s Relief Fund) में आर्थिक योगदान के बारे में जानकारी दे रहे हैं.

मुख्यमंत्री सहायता कोष (Chief Minister’s Relief Fund) - मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री सहायता कोष मुख्यमंत्री कार्यालय के अंतर्गत स्थापित है। इस सहायता कोष में कोई भी व्यक्ति या संस्था दान स्वरुप राशि जमा कर योगदान कर सकते हैं.
 Chief Minister’s Relief Fund में योगदान कैसे करें?

मुख्यमंत्री सहायता कोष  का उपयोग - मुख्यमंत्री सहायता कोष के माध्यम से विभिन्न आपदाओं (सूखा, बाढ़, दुर्घटना या कोई और आपदा) से पीड़ित व्यक्तियों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाति है, इसी के साथ गंभीर बीमारियों से पीड़ित व्यक्तियों या ऐसे साधनहीन व्यक्ति जिन्हें तत्काल सहायता की आवश्यकता हो आर्थिक सहायता दी जाती है.

Chief Minister’s Relief Fund में योगदान कैसे करें?
मुख्यमंत्री सहायता कोष / प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष में कोई व्यक्ति या संस्था ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों तरह से धनराशि का योगदान कर सकता है.

आयकर में छूट - कोष में दान स्वरूप दी जाने वाली राशि पर आयकर अधिनियम-1961 की धारा-80-जी-(2)(a)(v) के अन्तर्गत आयकर में छूट प्राप्त है.

ऑफ लाईन डोनेशन
सहायता राशि ''मुख्यमंत्री सहायता कोष'' के पक्ष में मनीआर्डर, नगद, चेक अथवा बैंक ड्राफ्‌ट के माध्यम से प्रमुख सचिव/सचिव, मुख्यमंत्री कार्यालय, मंत्रालय, वल्लभ भवन, भोपाल के नाम भेजी जा सकती है। दान राशि सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, वल्लभ भवन, भोपाल अथवा संभागीय कमिश्नर एवं संबंधित जिले के कलेक्टर को भेजी जा सकती है।

ऑनलाइन राशि जमा करना
COVID-19 नोवेल कोरोना वायरस संक्रमण रोकने के लिए देश में 14 अप्रैल 2020 तक सम्पूर्ण लॉक डाउन लागु किया गया है, ऐसी स्थिति में आप Chief Minister’s Relief Fund में mponline के माध्यम से ऑनलाइन भी अपना योगदान कर सकते है, online धनराशि जमा करने के लिए आप Google Search में CM Relief Fund MadhyaPradesh लिख कर Search कर सकते हैं या आप नीचे दी लिंक पर क्लिक करके mponline के अंतर्गत Chief Minister’s Relief Fund पेज पर जा सकते हैं –

Prime Minister's National Relief Fund - इसी प्रकार यदि आप प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष में भी अपना योगदान दे सकते हैं, प्रधान मंत्री राष्ट्रीय राहत कोष में योगदान के  लिए PMNRF की वेबसाइट पर जाने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.


कोई टिप्पणी नहीं

Gyan Deep. Blogger द्वारा संचालित.