Header Ads

COVID-19 Yoddha Kalyan Yojana Dava Form - मुख्यमंत्री कोविड-19 योद्धा कल्याण योजना आवेदन फॉर्म / दावा प्रपत्र एवं आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी

मुख्यमंत्री कोविड-19 योद्धा कल्याण योजना आवेदन पत्र (दावा प्रपत्र)

https://septadeep.blogspot.com/2021/04/covid-19-yoddha-kalyan-yojana-dava-form.html

मुख्यमंत्री कोविड-19 योद्धा कल्याण योजना आवेदन फॉर्म / दावा प्रपत्र एवं आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी 

MP Govt. द्वारा कोरोना की रोकथाम एवं उपचार में लगे सभी कर्मचारियों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए वर्ष 2020 में मुख्यमंत्री कोविड-19 योद्धा कल्याण योजना प्रारंभ की गई थी. मुख्यमंत्री कोविड-19 योद्धा कल्याण योजना के अंतर्गत सम्बन्धित कर्मचारियों की COVID-19 के कारण मृत्यु / COVID-19 से सम्बन्धित ड्यूटी के दौरान आकस्मिक मृत्यु होने पर पात्र कर्मी के कल्याण के लिए उनके दावेदार को 50 लाख रुपये का भुगतान किया जाएगा. मुख्यमंत्री कोविड-19 योद्धा कल्याण योजना की पूरी जानकारी आप यहाँ क्लिक करके प्राप्त कर सकते हैं. 

इस पोस्ट में आप जानेंगे -

  • मुख्यमंत्री कोविड-19 योद्धा कल्याण योजना हेतु दावा (आवेदन) कैसे करें?
  • मुख्यमंत्री कोविड-19 योद्धा कल्याण योजना दावा प्रपत्र के साथ आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी 
  • मुख्यमंत्री कोविड-19 योद्धा कल्याण योजना आवेदन पत्र (दावा प्रपत्र) का प्रारूप 

इस पोस्ट में हम आपको कोरोना की रोकथाम एवं उपचार में लगे कर्मचारी की COVID-19 के कारण मृत्यु / COVID-19 से सम्बन्धित ड्यूटी के दौरान आकस्मिक मृत्यु की स्थिति में मृतक कर्मचारी के दावेदार व्यक्ति द्वारा मुख्यमंत्री कोविड-19 योद्धा कल्याण योजना प्रस्तुत किये जाने वाले दावा प्रपत्र के साथ प्रस्तुत किये जाने वाले आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी तथा दावा प्रपत्र (आवेदन पत्र) का प्रारूप दे रहे हैं. आपसे अनुरोध है कि इस जानकारी को Share जरुर कीजिए जिससे जिन्हें इसकी आवश्यकता है उन तक यह जानकारी पहुँच सके.

मुख्यमंत्री कोविड-19 योद्धा कल्याण योजना हेतु दावा (आवेदन) कैसे करें?

मुख्यमंत्री कोविड-19 योद्धा कल्याण योजना अंतर्गत मिलने वाली राशि 50 लाख रूपये के लिए मृतक कर्मचारी के दावेदार द्वारा आवेदन निर्धारित प्रपत्र में आवश्यक दस्तावेजों के साथ कार्यालय प्रमुख को प्रस्तुत करना होगा. दावेदार द्वारा प्रस्तुत आवेदन पत्र को कार्यालय प्रमुख द्वारा जिला कलेक्टर को अग्रेषित किया जाएगा. 

मुख्यमंत्री कोविड योद्धा कल्याण योजना के अंतर्गत दावा प्रपत्र के साथ आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी.

COVID-19 के कारण मृत्यु होने की स्थिति में
  1. नामांकित / दावेदार व्यक्ति के द्वारा विधिवत भरा और हस्ताक्षरित दावा प्रपत्र.
  2. मृतक के पहचान प्रमाण की प्रमाणित प्रति.
  3. दावेदार के पहचान प्रमाण की प्रमाणित प्रति.
  4. मृतक और दावेदार के बीच संबंधों का प्रमाण-पत्र (प्रमाणित प्रति)
  5. प्रयोगशाला रिपोर्ट (Lab Report) जिसमें यह प्रमाणित किया गया हो कि COVID-19 के परिक्षण में सकारात्मक परिणाम (Positive Report) आए थे (मूल या प्रमाणित प्रति में)
  6. जिस अस्पताल में मृत्यु हुई हो उस अस्पताल द्वारा जारी मृत्यु सारांश (प्रमाणित प्रति)
  7. मृत्यु प्रमाण पत्र की मूल प्रति.
  8. रद्द (केंसिल) किया गया चेक (मूल में वांछनीय)
  9. सम्बन्धित कार्यालय द्वारा जारी प्रमाण पत्र जिसमें यह प्रमाणित किया गया हो कि मृतक उसी कार्यालय का कर्मचारी था / कार्यरत था एवं COVID-19 के रोकथाम हेतु कार्य कर रहा था.
COVID-19 से सम्बन्धित ड्यूटी के दौरान आकस्मिक मृत्यु की स्थिति में

COVID-19 से सम्बन्धित सेवा के दौरान आकस्मिक मृत्यु के मामले में निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी –

  1. नामांकित / दावेदार व्यक्ति के द्वारा विधिवत भरा और हस्ताक्षरित दावा प्रपत्र.
  2. मृतक के पहचान प्रमाण की प्रमाणित प्रति.
  3. दावेदार के पहचान प्रमाण की प्रमाणित प्रति.
  4. मृतक और दावेदार के बीच संबंधों का प्रमाण-पत्र (प्रमाणित प्रति)
  5. जिस अस्पताल में मृत्यु हुई हो उस अस्पताल द्वारा जारी मृत्यु सारांश (यदि अस्पताल में मृत्यु हुई हो) (प्रमाणित प्रति)
  6. मृत्यु प्रमाण पत्र की मूल प्रति.
  7. पोस्टमार्टम रिपोर्ट (प्रमाणित प्रति)
  8. रद्द (केंसिल) किया गया चेक (मूल में वांछनीय)
  9. एफ आई आर (F.I.R.) (प्रमाणित प्रति)
  10. सम्बन्धित कार्यालय द्वारा जारी प्रमाण पत्र जिसमें यह प्रमाणित किया गया हो कि मृतक उसी कार्यालय का कर्मचारी था / कार्यरत था एवं COVID-19 के रोकथाम हेतु कार्य कर रहा था.
मुख्यमंत्री कोविड-19 योद्धा कल्याण योजना आवेदन पत्र (दावा प्रपत्र) का प्रारूप 

मुख्यमंत्री कोविड-19 योद्धा कल्याण योजना आवेदन पत्र के दो प्रपत्र हैं, पहला प्रपत्र मृतक के दावेदार द्वारा कार्यालय प्रमुख को प्रस्तुत किया जाने वाला आवेदन पत्र तथा दूसरा प्रपत्र कार्यालय प्रमुख द्वारा दावेदार द्वारा मुख्यमंत्री कोविड-19 योद्धा कल्याण योजना अंतर्गत प्रस्तुत आवेदन स्वीकृति हेतु सक्षम अधिकारी (जिला कलेक्टर) को अग्रेषित करने हेतु ज्ञापन सह प्रमाण पत्र है. आप यह प्रारूप PDF में प्रदर्शित प्रारूप के नीचे दी गई डाउनलोड लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं.

COVID-19 Yoddha Kalyan Yojana दावा प्रपत्र 

मुख्यमंत्री कोविड-19 योद्धा कल्याण योजना आवेदन फॉर्म / दावा प्रपत्र PDF में Download करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

निवेदन - कृपया इस जानकारी से केवल आवेदन पत्र का प्रारूप डाउनलोड कर share करने की बजाय पूरी जानकारी को share कीजिए. आप इस जानकारी को यहाँ क्लिक करके Whatsapp पर Share कर सकते हैं.

https://wa.me/?text=*COVID-19 Yoddha Kalyan Yojana Dava Form*                              मुख्यमंत्री कोविड-19 योद्धा कल्याण योजना आवेदन फॉर्म / दावा प्रपत्र एवं आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी के लिए नीचे दी लिंक पर क्लिक कीजिए .........                                      https://septadeep.blogspot.com/2021/04/covid-19-yoddha-kalyan-yojana-dava-form.html

Telegram पर MP Education Gyan Deep की अपडेट पाने के लिए ज्ञानदीप टेलीग्राम ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

ये जानकारियां भी देखिये -

कोई टिप्पणी नहीं

Gyan Deep. Blogger द्वारा संचालित.