Header Ads

राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे 2021 (NAS-2021) के सम्बन्ध में नए निर्देश

National Achievement Survey for Class 10th 

Class 10th National Achievement Survey Practice Test DPI Order, NAS Practice Test Date, Time Table

National Achievement Survey 2021 से पूर्व Class 10th Students के होंगे तीन Practice Test DPI ने जारी किया आदेश.

राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे के सम्बन्ध में पूरी जानकारी के लिए इस पोस्ट को अंत तक पढ़िए.

राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे 2021 (NAS-2021) के सम्बन्ध में नए निर्देश दिनांक 04/10/2021 

राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे 2021 (NAS-2021) के सम्बन्ध मे लोक शिक्षण संचालनालय, मध्यप्रदेश ने आदेश क्र. / आर.एम.एस.ए./2021/2684 भोपाल दिनांक 04/10/2021 द्वारा नए निर्देश जारी किये गए हैं. DPI द्वारा जारी निर्देश इस प्रकार है - 

राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे 2021 (NAS-2021) देश में एक ही दिन और एक ही समय पर दिनांक 12.11.2021 को संपादित होने जा रहा हैं। यह सर्वे विषयवार लर्निंग आउटकम्स पर आधारित है। कक्षा 10 के विद्यार्थियों को NAS की तैयारी कराने हेतु विषयमान से शिक्षक हैंडबुक तैयार की गई है जो विमर्श पोर्टल पर अपलोड की गई है। अतः 12 नवम्बर 2021 को निर्धारित NAS हेतु कृपया निम्नानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करें -

1. दिनांक 12 नवम्बर तक कक्षा 10 के विद्यार्थियों को प्रतिदिन बुलाए (कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए) ताकि विद्यार्थियों को तैयारी कराई जा सके।

2. कक्षा 10 में हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान का अध्यापन कराने वाले प्रत्येक शिक्षक को उसके विषय की हेडबुक उपलब्ध कराएं दिनांक 06 अक्टूबर 2021 तक समस्त शिक्षकों के पास हैंडबुक उपलब्ध हो जाए इसका प्रमाणीकरण करके भेजें।

3. नेशनल अचीवमेंट सर्वे हेतु प्रथम टेस्ट 11 से 16 सितम्बर तक कराया गया था। द्वितीय एवं तृतीय प्रेक्टिस टेस्ट पेपर विमर्श पोर्टल पर अपलोड कर दिए गए है। द्वितीय टेस्ट पेपर 7 अक्टूबर से कराया जाना है।

4. द्वितीय एवं तृतीय टेस्ट पेपर को शिक्षक निर्धारित दिनांक को विद्यार्थियों की कॉपी में हल करवाकर उन्हें समझाएंगे।

5. सभी शिक्षकों को सूचित करें कि वे प्रथम टेस्ट हेतु दिए गए प्रश्नपत्र से प्रतिदिन 5 प्रश्न नियमित रूप से प्रत्येक विषय में हल करवाएं ताकि विद्यार्थी उसके पैटर्न को समझ सकें।

6. जिला शिक्षा अधिकारी नोडल अधिकारी है अतः नियमित मॉनिटरिंग की व्यवस्था कर सभी विद्यालयों में NAS की तैयारी कराना सुनिश्चित करें।

7. संयुक्त संचालक भी अपने स्तर से टीम बनाकर विद्यालयों में मॉकटेस्ट पेपर्स के संचालन की मॉनिटरिंग करवाएं।

8. जिला नोडल अधिकारियों (जिला शिक्षा अधिकारियों का उन्मुखीकरण दिनांक 06.10.2021 को 3.30 बजे आयोजित है। यह उन्मुखीकरण CBSE द्वारा किया जाएगा तथा लिंक नोडल अधिकारी के मोबाइल नम्बर एवं RMSA के ई-मेल पर भेजी जाएगी। कृपया बैठक में समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करें।

राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे 2021 हेतु कृपया निर्देशानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करें।

लोक शिक्षण संचालनालय (DPI), मध्यप्रदेश द्वारा राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे (National Achievement Survey) 2021 के संचालन हेतु अभ्यास के संबंध में आदेश क्र.RMSA / 2495 भोपाल दिनांक 07/09/2021 द्वारा दिशा निर्देश जारी किये. Class 10th के लिए National Achievement Survey के सम्बन्ध में लोक शिक्षण संचालनालय (DPI), मध्यप्रदेश के दिशा निर्देश इस प्रकार है -

जैसा कि आपको विदित ही है कि प्रति तीन वर्ष में भारत शासन द्वारा कक्षा 3, 5, 8 एवं 10 के लिए नेशनल अचीवमेंट सर्वे (राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे) करवाया जाता है। इस वर्ष 12 नवंबर 2021 की दिनांक नेशनल अचीवमेंट सर्वे (राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे) हेतु निर्धारित है। इस सर्वे का उद्देश्य प्रदेशों के शासकीय, शासकीय सहायता प्राप्त और अशासकीय विद्यालयों में पढ़ रहे विद्यार्थियों के सीखने के उपलब्धि स्तर का आंकलन करना है। इसके आधार पर भविष्य में विद्यालयों और शिक्षकों की शैक्षणिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए शैक्षणिक नीतियों और कार्यक्रम तैयार करते हुए विद्यार्थियों के सीखने में सुधार लाने हेतु निम्नानुसार कार्यों हेतु नीति निर्धारित की जाती है।

1. विद्यार्थियों के सीखने के अधिगमों की प्राप्ति हेतु

2. विद्यार्थियों के लर्निंग गैप्स की पहचान करने हेतु

3. शिक्षकों के प्रोफेशनल डेवेलपमेंट हेतु

4. गुणवत्ता शिक्षा के लिए कार्यक्रम तैयार करने हेतु

5. कक्षा शिक्षण में सहायता करने हेतु

NCERT Learning Outcomes आधारित होंगे Practice Test
यह सर्वे हिंदी, अंग्रेजी, गणित, सामाजिक विज्ञान तथा विज्ञान विषयों में किया जाएगा। एन.सी.ई.आर.टी. द्वारा सभी विषयों के लिए लर्निंग आउटकम्स जारी किये गये हैं। इन्हीं लर्निंग आउटकम्स पर यह टेस्ट आधारित होंगे। इस संबंध में दिनांक 4.9.2021 को आयोजित वेबिनार में भी विस्तृत निर्देश दिए गए हैं।

NAS परीक्षा 2021 की तैयारी की प्रैक्टिस हेतु रूपरेखा :

NAS परीक्षा के आयोजन के पूर्व विद्यार्थियों को NAS परीक्षा के पैटर्न से अवगत कराने हेतु तीन प्रैक्टिस सेशन आयोजित कराए जाने हैं। इसका कार्यक्रम निम्नानुसार है:
National Achievement Survey Practice Test  का विवरण :
प्रैक्टिस टेस्ट टेस्ट की तिथि प्रत्येक विषय के प्रैक्टिस प्रश्नपत्र में प्रश्नों की संख्या
प्रैक्टिस टेस्ट (प्रथम) 11/09/2021 से 16/09/2021 60
प्रैक्टिस टेस्ट (द्वितीय) 06/10/2021 से 11/10/2021 70
प्रैक्टिस टेस्ट (तृतीय) 25/10/2021 से 30/10/2021 70

National Achievement Survey Practice Test  Paper Vimarsh Portal पर अपलोड 

शासकीय हाईस्कूलों एवं हायर सेकेण्डरी स्कूलों में NAS हेतु प्रथम प्रैक्टिस पेपर विमर्श पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है। Vimarsh Portal MP से School Login के माध्यम से National Achievement Survey  Practice Test Paper Download किये जा सकते हैं.

National Achievement Survey  Test I निम्नानुसार निर्धारित समय सारणी के अनुरूप कराया जाना है

National Achievement Survey  प्रथम   Practice Test  कार्यक्रम :

दिनांक कार्य विवरण
08/09/2021                                             प्राचार्य लॉगइन द्वारा प्रश्नपत्र एवं निर्देश की कॉपी विमर्श पोर्टल से निकालकर शिक्षकों को उपलब्ध कराएंगे।
11/09/2021 अंग्रेजी विषय का प्रैक्टिस प्रश्नपत्र विषय शिक्षक हल करते हुए विद्यार्थियों को समझाएंगे।
13/09/2021 हिंदी विषय का प्रैक्टिस प्रश्नपत्र विषय शिक्षक हल करते हुए विद्यार्थियों को समझाएंगे।
14/09/2021 विज्ञान विषय का प्रैक्टिस प्रश्नपत्र विषय शिक्षक हल करते हुए विद्यार्थियों को समझाएंगे।
15/09/2021 गणित विषय का प्रैक्टिस प्रश्नपत्र विषय शिक्षक हल करते हुए विद्यार्थियों को समझाएंगे।
16/09/2021                                    सामाजिक विज्ञान विषय का प्रैक्टिस प्रश्नपत्र विषय शिक्षक हल करते हुए विद्यार्थियों को समझाएंगे।

शिक्षकों द्वारा हल कराया जाएगा प्रथम Practice Test Paper 

प्रथम टेस्ट में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस संपूर्ण प्रश्नपत्र को सभी विषय शिक्षकों द्वारा एक एक प्रश्न को समझाते हुए विद्यार्थियों से उनकी कॉपी में हल कराया जाएगा। अर्थात प्रथम प्रैक्टिस टेस्ट पेपर सीधे विद्यार्थियों से हल नहीं कराया जाएगा, बल्कि विषय शिक्षक द्वारा कक्षा में सभी विद्यार्थियों को हल करते हुए समझाया जाएगा। इसमें एक पीरियड का समय समुचित न होने से शिक्षक द्वारा एक ही कक्षा में आवश्यकतानुसार 3 से 4 पीरियड अथवा संपूर्ण दिवस लेते हुए समझाया जाएगा। प्राचार्य यह सुनिश्चित करेंगे कि संबंधित विषय के प्रश्नपत्र हल कराने की कार्यवाही उसी दिवस पूर्ण करेंगे।

प्राचार्य इन दिवसों में कक्षा 10 के सभी विद्यार्थियों की उपस्थिति सुनिश्चित करेंगें।

जिन विद्यालयों में एक विषय के एक ही शिक्षक हों तथा एक से अधिक सेक्शन हो तो दो कक्षाओं में अलग अलग विषय के पेपर दिए जा सकते है। उक्त तालिका सुझावात्मक है विषय शिक्षकों की उपलब्धता के आधार पर 11 से 16 के मध्य कार्यवाही पूर्ण कराने का दायित्व संबंधित शाला प्रमुख का होगा।

दूसरे और तीसरे प्रैक्टिस टेस्ट की समय-सारणी
द्वितीय प्रैक्टिस टेस्ट दिनांक तृतीय प्रैक्टिस टेस्ट दिनांक विद्यार्थियों के प्रैक्टिस प्रश्नपत्र का विषय
06/10/2021 25/10/2021 अंग्रेजी
07/10/2021 26/10/2021 हिन्दी
08/10/2021 27/10/2021 विज्ञान
09/10/2021 28/10/2021 गणित
11/10/2021 29/10/2021 समाजिक विज्ञान

द्वितीय एवं तृतीय टेस्ट के सम्बन्ध में विस्तृत निर्देश पृथक से जारी किए जाएंगे। इन प्रश्नपत्रों को जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा विद्यार्थियों की संख्या के अनुरूप मुद्रित कराया जाएगा अतः इसके मुद्रण हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें।

प्रथम प्रैक्टिस प्रश्नपत्र और उसके उत्तर (Answer Key) विमर्श पर अपलोड किए गए है जो NAS 2017 के प्रश्नपत्रों पर आधारित है। ऐसी संभावना है कि NAS 2017 के प्रश्न पत्र से NAS 2021 के टेस्ट पेपर्स में प्रति विषय 07 प्रश्न दिए जा सकते हैं।

अभ्यास प्रश्नपत्र में से प्रति विषय 02 प्रश्न डिजीलेप के माध्यम से भी प्रतिदिवस विद्यार्थियों को अभ्यास हेतु अलग से उपलब्ध कराए जाएंगे। विषय शिक्षकों से अपेक्षित है कि वे प्रतिदिन कक्षा में अध्यापन से पूर्व राज्य स्तर से दिए गए 2 प्रश्नों को सर्वप्रथम समझाएंगे एवं तदुपरांत ही पाठ्यक्रम का अध्यापन कार्य कराएंगे।

लोक शिक्षण संचालनालय (DPI), मध्यप्रदेश द्वारा संयुक्त संचालक समस्त जिलों एवं शालाओं में उपरोक्तानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा गया है.

Class 10th National Achievement Survey PracticeTest के बारे में DPI द्वारा जारी आदेश दिनांक 07/09/2021 देखने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

आपने Gyan Deep पर विजिट किया, थैंक्स। आपको यदि ज्ञान दीप की जानकारियां उपयोगी लगे तो कृपया शेयर अवश्य कीजिए।
https://septadeep.blogspot.com/p/blog-page_22.html

Telegram पर MP Education Gyan Deep की अपडेट पाने के लिए ज्ञानदीप टेलीग्राम ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

MP Education Gyan Deep की अपडेट Whatsapp पर प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक   कर WhatsApp Group   Join कीजिए.   

यदि ऊपर दी लिंक से ज्वाइन न हो सके तो कृपया Gyan Deep Info Group ज्वाइन करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

Gyan Deep पर आपके लिए और भी उपयोगी जानकारियां है, अधिक जानकारी के लिए यहाँ click कीजिए।

MP Education Gyan Deep पर ये भी देखिये -

कोई टिप्पणी नहीं

Gyan Deep. Blogger द्वारा संचालित.