Header Ads

MP Board Class 9th New Project - Practical List 2022-23

MP Board Class 9th New Project List

MP Board Class 9th New Project List

माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्यप्रदेश, भोपाल हाई स्कूल परीक्षा सत्र 2022-23 सुझावात्मक प्रोजेक्ट वर्क सत्र 2022-23 

कक्षा 9वीं - MPBSE द्वारा शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए कक्षा 9 वी के लिए NEW Project / Practical Work List जारी कर दी है. कक्षा 9 वी के लिए निर्धारित प्रोजेक्ट / प्रायोगिक आगे दिए जा रहे हैं.

MP Board Class 9th Subject wise Project List – MPBSE द्वारा जारी आदेश आनुसार प्रत्येक विद्यार्थी से प्रत्येक विषय से तीन प्रोजेक्ट / प्रायोगिक कार्य करवाना अनिवार्य है।
कक्षा 9वीं हिन्दी विषय के लिए प्रोजेक्क्ट कार्य सूची

Project Work List for Class 9th Hindi

MP Board Class 9th Project work List 2022-23
पूर्णांक 25 अंक (अंक विभाजन)
त्रैमासिक परीक्षा  05 अक
अर्द्धवार्षिक परीक्षा  05 अंक
प्रोजेक्ट कार्य (4 प्रोजेक्ट 03 अंक प्रति प्रोजेक्ट) 12 अंक
अभ्यास पुस्तिका 03 अंक

प्रश्न - 1 आप प्रतिदिन दूरदर्शन पर विज्ञापन देखते-सुनते हैं और इनमें से कुछ आपकी जुबान पर चढ़ जाते हैं। आप अपनी पसंद की किन्हीं दो पर विज्ञापन तैयार कीजिए. 

प्रश्न - 2 आप अपने मित्र (बालक/बालिका) के बारे में एक अनुच्छेद लिखिए। 

प्रश्न - 3 पशु-पक्षियों पर लिखी कविताओं का संग्रह (एकत्रित) करें और उनके चित्रों के साथ उन्हें प्रदर्शित कीजिए। 

प्रश्न - 4 आपने कभी अपने माता-पिता / मित्र / परिचित के साथ गांव की यात्रा की होगी, वहां की फसलों और पेड़-पौधों का चित्रण कीजिये, उनके चित्रों को प्रदर्शित कीजिए। 

प्रश्न - 5 वर्षा के आने पर आसपास वातावरण में हुए परिवर्तनों को ध्यान से देखकर एक अनुच्छेद लिखिए, वर्षा ऋतु सबंधी चित्रों को भी बनाइए। 

प्रश्न - 6 कुछ ऐसे व्यक्ति भी हुए हैं, जिनकी जन्म भूमि अन्य देश है, लेकिन उन्होंने अपनी कर्म भूमि भारत को बनाया है. ऐसे किसी एक व्यक्ति की जानकारी एकत्रित कर संक्षिप्त लेख तैयार कीजिए। 

प्रश्न - 7 भारतीय ऋतु चक्र में छः ऋतुए मानी गई हैं। उन सभी ऋतुओं के नाम लिखकर किसी एक ऋतु पर अनुच्छेद लिखिए। 

प्रश्न - 8. अपने घर के आसपास देखिए और पत्ता लगाइए कि नगरपालिका ने क्या-क्या काम करवाए हैं, हमारी भूमिका उसमें क्या हो सकती है, लिखिए। 

प्रश्न – 9 हिन्दी विक्रम संवत् कैलेण्डर के हिन्दी नासों के नाम की सूची बनाइए। 

प्रश्न - 10 आपने अपने बचपन के खेलों में लंगड़ी टाँग, पकड़न-पकड़ाई और अन्य कई खेल खेले होंगे। आपके परिवेश में खेले जाने वाले खेलों के लिए कौन-कौन से शब्द प्रचलन में है इनके अतिरिक्त आप जो खेल खेलते हैं, उनमें से किसी एक पर 10 बिंदु लिखिए। 

प्रत्येक विद्यार्थी से तीन प्रोजेक्ट कार्य करवाना अनिवार्य है।

कक्षा 9वीं अंग्रेजी विषय के लिए प्रोजेक्क्ट कार्य सूची

Project Work List for Class 9th English

MP Board of Secondary Education

Year - 2022-23

Project Work (English)

Class-IX

Term assessment -10 marks (Quarterly+Half yearly)+15 marks( Language Skill-

Based Assessment)

Skill Based Assessment

Skills :-

Listening and Speaking activities - 5 marks

Reading and Writing activities - 5 marks

Grammar related activities - 5 marks

Suggestive activities for Skill-Based Assessment

• Role play, Puzzle games, Extempore, Dramatization, Speech etc.

• Travelogue description in English language( Description of any educational visit by students)

• Active participation of the students in school class events (language related),

• Newspaper reading (Key highlights), Textbook reading , Picture description, Report writing (class / school events)

• Monthly / weekly quiz competition related to Grammar, games, peer discussion etc.

Note- Teacher should ensure that each and every student takes part in all activities.

कक्षा 9वीं संस्कृत विषय के लिए प्रोजेक्क्ट कार्य सूची

Project Work List for Class 9th Sanskrit

कक्षा 9वीं विषय- संस्कृत पूर्णांक 25 अंक

● अंक विभाजन:

प्रोजेक्ट माह जुलाई 2022 - 03 अंक

प्रोजेक्ट माह सितम्बर 2022 -03 अंक

प्रोजेक्ट माह नवम्बर 2022 - 03 अंक

प्रोजेक्ट माह जनवरी 2023 - 03 अंक

अभ्यास पुस्तिका - 03 अंक

त्रैमासिक परीक्षा - 05 अंक

अर्द्धवार्षिक परीक्षा - 05 अंक

उपरोक्त अंक विभाजन केवल वार्षिक परीक्षा के लिये निर्धारित है। त्रैमासिक एवं अर्द्धवार्षिक परीक्षा में 25 अंक का आंतरिक मूल्यांकन विद्यालय स्तर पर ही किया जायेगा।

1. वृक्षाणां महत्वम् इति विषयमाधृत्य दशवाक्यानि संस्कृतभाषायां लिखत? 

2. पाठ्यपुस्तकात भिन्नानि पञ्चसुभाषितश्लोकानि भावार्थसहितं लिखत? 

3. पठ् धातोः पञ्चलकारेषु धातुरूपाणि लिखत ? 

4. चित्रसंयोज्य दशफलानां नामानि संस्कृतभाषायां लिखत? 

5. एकतः त्रिंशत् पर्यन्तम् अंक्कानां नामानि संस्कृते लिखत? 

6. संक्षिप्तयात्रावृत्तान्तं संस्कृते लिखत? 

7. लोकमान्यबालगंगाधरतिलकस्य विषये दशवाक्यानि संस्कृते लिखत? 

8. पर्यावरणम विषये लघुनिबंध लिखत. 

प्रत्येक विद्यार्थी से तीन प्रोजेक्ट कार्य करवाना अनिवार्य है।

कक्षा 9वीं गणित विषय के लिए प्रोजेक्क्ट कार्य सूची

Project Work List for Class 9th Maths

विषय- गणित पूर्णांक - 25 अंक 

अंक विभाजन

त्रैमासिक परीक्षा - 05 अक

अर्द्धवार्षिक परीक्षा - 05 अंक

त्रैमासिक परीक्षा पूर्व कोई एक प्रोजेक्ट - 05 अंक

अर्द्धवार्षिक परीक्षा पूर्व कोई एक प्रोजेक्ट  - 05 अंक

वार्षिक परीक्षा पूर्व कोई एक प्रोजेक्ट - 05 अंक

उपरोक्त अंक विभाजन केवल वार्षिक परीक्षा के लिये निर्धारित है। त्रैमासिक एवं अर्द्धवार्षिक परीक्षा में 25 अंक का आंतरिक मूल्यांकन विद्यालय स्तर पर ही किया जायेगा।

प्रश्न-1 त्रिभुज का क्षेत्रफल ज्ञात करने हेतु हीरोन का सूत्र स्थापित कीजिए। 

प्रश्न-2 कक्षा 9वीं की गणित की पुस्तक की लंबाई, चौड़ाई और ऊंचाई नामकर उसका संपूर्ण पृष्ठीय क्षेत्रफल एवं आयतन ज्ञात कीजिए। 

प्रश्न-3 किन्हीं तीन गणितज्ञों का जीवन परिचय एवं उनकी उपलब्धियों का सक्षिप्त में वर्णन कीजिए। 

प्रश्न-4 कोई बहुभुज बनाकर उसके सभी बहिष्कोणों को माप कर उनका योग ज्ञात कीजिए। 

प्रश्न- 5: दैनिक जीवन में ज्यामितीय अनुप्रयोगों को समझाइये। प्रत्येक विद्यार्थी से तीन प्रोजेक्ट कार्य करवाना अनिवार्य है।

नोट - शिक्षक द्वारा कक्षा पाठ्यक्रम के अनुसार उपरोक्त के अतिरिक्त भी प्रोजेक्ट वर्क तैयार कराये जा सकते है.

कक्षा 9वीं सामाजिक विज्ञान विषय के लिए प्रोजेक्क्ट कार्य सूची

Project Work List for Class 9th Social Science

पूर्णांक 25 अंक (अंक विभाजन)
त्रैमासिक परीक्षा 05 अक
अर्द्धवार्षिक परीक्षा 05 अंक
प्रोजेक्ट कार्य (4 प्रोजेक्ट 03 अंक प्रति प्रोजेक्ट)12 अंक
अभ्यास पुस्तिका03 अंक

कक्षा 9वीं विषय- सामाजिक विज्ञान 

1. अपने पड़ोस में पाये जाने वाले कुछ औषधि पादप का पता लगाए और उनका सचित्र वर्णन करें। 

2. भारत के विभिन्न क्षेत्रों के विशेष ग्रामीण मकानों तथा लोगों की वेशभूषा के फाटोग्राफ इकट्ठा कीजिए। देखिए कि क्या उनमें और उन क्षेत्रों की जलवायु की दशाओं तथा उच्चावच में कोई संबंध है। 

3. फ्रांसीसी क्रांति अध्याय में आपने जिन क्रांतिकारी व्यक्तियों के बारे में पढ़ा है उनमें से किसी एक के बारे में और जानकारियां इकट्ठा करें उस व्यक्ति की संक्षिप्त जीवनी लिखें। 

4. लेनिन का रूस की कांति के लिए क्या योगदान था? स्पष्ट कीजिए.

5. भारतीय संविधान ने नागरिकों को कौन कौन से मौलिक अधिकार प्रदान किये है उनको वर्णन करें। 

6. भारतीय लोकतांत्रिक प्रणाली में चुनाव प्रक्रिया का वर्णन करें। 

7. गांवों में और अधिक गैर कृषि कार्य प्रारंभ करने के लिये क्या किया जा सकता है। 

8. निर्धनता उन्मूलन के लिये सरकारी प्रयासों के विषय में लिखिए। 

9. हरित क्रांति को भारत में कब अपनाया गया? हरित क्रांति से देश में किन फसलों के उत्पादन में बृद्धि हुई स्पष्ट कीजिए.

10. भारत के वनों में पाये जाने वाले विभिन्न वन्य प्रनोयों का सचित्र वर्णन कीजिए.

प्रत्येक विद्यार्थी से चार प्रोजेक्ट कार्य करवाना अनिवार्य है।

कक्षा 9वीं विज्ञान विषय के लिए प्रायोगिक कार्य सूची

Practical Work List for Class 9th Social Science

एक प्रयोग भौतिक शास्त्र, एक प्रयोग रसायन विज्ञान से एक प्रयोग जीव विज्ञान विषय अंतर्गत ।
अंक विभाजन पूर्णांक 25 अंक
तीन प्रयोग (5+5+5)
मौखिक प्रश्न (03)
प्रायोगिक रिकॉर्ड (04)
प्रोजेक्ट (03)

निर्देश-

उपरोक्त अंक विभाजन केवल वार्षिक परीक्षा के लिये निर्धारित है।

त्रैमासिक एवं अर्द्धवार्षिक परीक्षा में 25 अंक का आंतरिक मूल्यांकन विद्यालय स्तर पर ही किया जायेगा।

कक्षा 9वीं की विज्ञान की प्रायोगिक परीक्षा को सैद्धांतिक पाठ्यक्रम के आधार पर विभिन्न बिन्दुओं मैं वर्गीकृत किया गया है। योजना के अनुसार दी गई प्रायोगिक सूची तथा इकाईवार प्रयोग आवश्यक रूप से करवाया जाना है। प्रायोगिक कार्यों की दृष्टि से दिए गए प्रयोगो में से तीन प्रयोग (रसायन विज्ञान / भौतिक / जीव विज्ञान) आवश्यक रूप से करवाये जायें। प्रायोगिक परीक्षा के समय प्रत्येक विद्यार्थी से तीन प्रयोग आवश्यक रूप से करवाये जाए।

भौतिक विज्ञान

1. कमानीदार तुला (स्प्रिंग बैलेन्स) और मापन बेलन (मेजरिंग सिलेन्डर) द्वारा किसी ठोस का घनत्व एवं आपेक्षिक घनत्व ज्ञाल करना.

2. किसी तप्त पिण्ड के शीतलन के लिये तापमान को मापना तथा ताप-समय ग्राफ खीचना ।

3. तानित डोरी यास्लिंकी संचालित (गमन करने वाले) अनुदैर्ध्य स्पंद का वेग (चाल) ज्ञात करना।

रसायन विज्ञान

1. (A) जल में साधारण नमक (कॉमन साल्ट) चीनी और फिटकरी का वास्तविक विलयन तैयार करना और उनमें (1) पारदर्शिता (2) निस्यन्दन कसौटी (Filtration criterion) आधार पर अंतर करना। (3) स्थिरता के

1. (B) जल में मिटटी, चाक पाउडर और महीन बालू का निलम्बन (सस्पेंशन) तैयार करना और उनके 1 पारदर्शिता 2- निस्यन्दन (फिल्ट्रेशन) कसौटी 3- स्थिरता के आधार पर अंतर करना।

1. (C) जल में स्टार्च के सफेद तरल भाग का कोलॉइड विलयन तैयार करना और उनमें पारदर्शिता, 2 निस्यन्दन कसौटी, 3 स्थिरता के आधार पर अंतर करना।

2. लोहे की छीलन (चूर्ण) और सल्फर (गंधक) के पाउडर का प्रयोग करके

(a) एक मिश्रण (b) एक यौगिक तैयार करना और इनमें -

(i) समांगी एवं विषमांगी (ii) चुम्बक के प्रति व्यवहार
(iii) कार्बन डाई सल्फाइंड के प्रति व्यवहार
(iv) उष्मा के प्रभाव के आधार पर अंतर करना।

3. जल का क्वथनांक ज्ञात करना।

4. बर्फ का गलनांक ज्ञात करना।

जीव विज्ञान

1. सरल (विच्छेदन) सूक्ष्मदर्शी के विभिन्न भागों का अध्ययन करना। 

2. संयुक्त सुक्ष्मदर्शी (कम्पाउण्ड माइक्रोस्कोप) के विभिन्न भागों का अध्ययन करना।

3. प्याज के छिलके का अभिरंजित स्थाई आरोपण (माउण्ट) तैयार करना और सूक्ष्मदर्शी द्वारा इसकीकोशिकाओं का अध्ययन करना।

4. परासरण की परिघटना का अध्ययन करना।

नोट:- प्रयोगशाला में प्रयुक्त सभी उपकरणों से छात्र/छात्राओं का अवगत कराया जाए।
प्रायोगिक परीक्षा के समय प्रत्येक विद्यार्थी से तीन प्रयोग आवश्यक रूप से करवाये जाए।

ये भी देखिये -

MP Board Class 9th to 12th Reduced Syllabus For Year 2021-22
MP Board Class 10th New Project Work
MP Board Class 11th New Project Work
MP Board Class 12th New Project Work
MP Board HS & HSS प्रोजेक्ट / प्रायोगिक अंक नया विभाजन
MP Board Class 10th & 12th New Blue Print
MP Board Class 9th & 11th New Blue Print
MP Board Class 12th New Project Work

आपने Gyan Deep पर विजिट किया, थैंक्स। आपको यदि ज्ञान दीप की जानकारियां उपयोगी लगे तो कृपया शेयर अवश्य कीजिए।
https://septadeep.blogspot.com/p/blog-page_22.html

Telegram पर MP Education Gyan Deep की अपडेट पाने के लिए ज्ञानदीप टेलीग्राम ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

MP Education Gyan Deep की अपडेट Whatsapp पर प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक   कर WhatsApp Group   Join कीजिए.   

यदि ऊपर दी लिंक से ज्वाइन न हो सके तो कृपया Gyan Deep Info Group ज्वाइन करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

कोई टिप्पणी नहीं

Gyan Deep. Blogger द्वारा संचालित.