Header Ads

MP Board Class 11th NEW Project List 2022-23

MP Board Class 11th New Project List

MP Board Class 11th New Project List (MPBSE कक्षा 11 वी प्रोजेक्ट वर्क सूची)

MP Board (माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्यप्रदेश, भोपाल) द्वारा Higher Secondary Exam शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए Project Work तथा Practical Work की New List जारी कर दी है. 

mpbse द्वारा जारी प्रोजेक्ट एवं वर्क सम्बन्धी नवीन निर्देश के अनुसार कक्षा 11 वी में प्रोजेक्ट कार्य के लिए पूर्णांक 20 अंक तथा प्रायोगिक के लिए पूर्णांक 30 अंक रहेगा. 

हायर सेकेण्डरी परीक्षा सत्र 2022-23 हेतु MP Board द्वारा कक्षा 11 वी के लिए जारी सुझावात्मक प्रोजेक्ट / प्रायोगिक वर्क सत्र 2022-23 की जानकारी आगे दी जा रही है.

MP Board Class 11th Exam Project work List 2022-23
पूर्णांक 20 अंक (अंक विभाजन)
अभ्यास पुस्तिका 05 अंक
त्रैमासिक परीक्षा पूर्व कोई एक प्रोजेक्ट 05 अक
अर्द्धवार्षिक परीक्षा पूर्व कोई एक प्रोजेक्ट 05 अंक
वार्षिक परीक्षा पूर्व कोई एक प्रोजेक्ट 05 अंक

MP Board HSS Subject wise Project List – MPBSE द्वारा जारी आदेश आनुसार प्रत्येक विद्यार्थी से तीन प्रोजेक्ट कार्य करवाना अनिवार्य है।

Project Work List for Class 11th Hindi

कक्षा 11वीं हिन्दी विषय के लिए प्रोजेक्क्ट कार्य सूची

1. 'नमक का दारोगा’ पाठ में आने वाले 5-5 मुहावरें एवं लोकोक्तियों को छाँटकर उनका वाक्यों में प्रयोग कीजिए। 

2. 'मियाँ नसीरूद्दीन' पाठ में आए रोटियों के अलग-अलग नामों की सूची बनाइए और उनके बारे में जानकारी प्राप्त कीजिए। 

3. आपके जीवन में प्रेरणा देने वाले किसी एक व्यक्ति का साक्षात्कार लीजिए एवं उसे लिखिए। 

4. विभिन्न व्यापारी अपने उत्पादन की बिक्री के लिए अनेक तरह के विज्ञापन बनाते हैं, आप भी किसी वस्तु की बिक्री के लिए एक विज्ञापन बनाइए। 

5. आपके जीवन की किसी एक महत्वपूर्ण यात्रा का वर्णन लगभग 200 शब्दों में लिखिए। 

6. आजादी के बाद हमारे देश के सामने बहुत सारी चुनौतियाँ है. आप समाचार पत्रों को उनके प्रति किस हद तक संवेदनशील पाते हैं? अपने विचार लिखिए। 

7. ‘जामुन का पेड़' कहानी का बिन्दुवार सारांश अपने शब्दों में लिखिए। 

8. आमतौर पर ऐसा माना जाता है कि ख़बरों को बनाते समय जनता की रूचि का ध्यान रखा जाता है. इसके विपरीत जनता की रूचि बनाने-बिगाड़ने में ख़बरों का क्या योगदान होता है? अपने विचार लिखिए। 

9. अपने विद्यालय के किसी एक कार्यक्रम पर प्रतिवेदन तैयार कीजिए। 

10. आप किस प्रकार के पत्रकार बनना चाहेंगे, एक आदर्श पत्रकार की विशेषताएँ लिखिए। 

11. यदि आप दूरदर्शन पर समाचार वाचक होते तो किन-किन बिन्दुओं पर विशेष ध्यान देते लिखिए। 

12. 'बालिका शिक्षा' विषय पर नाटक के संवाद लिखिए.

13. 'मोबाइल के दुरुपयोग' विषय विषय पर दो मित्रों के बीच होने वाले संवाद को विस्तार से लिखिए.

14. पानी का संकट वर्तमान स्थिति में बहुत गहराया हुआ है इसी तरह के पर्यावरण से संबद्ध अन्य किसी के एक संकट के बारे में लगभग 150 शब्दों में लिखिए। 

निर्देश - उपर्युक्त प्रायोजना कार्य सूचि में से प्रत्येक विद्यार्थी को चार प्रायोजना कार्य करवाना अनिवार्य है.

Project Work List for Class 11th English

कक्षा 11वीं अंग्रेजी विषय के लिए प्रोजेक्क्ट कार्य सूची

Skill Based Assessment Total Mark-20

Skills:

Listening and Speaking activities - 10 marks

Reading and Writing activities - 10 marks

Suggestive activities for Skill-Based Assessment -

• Role play, Puzzle games, Extempore, Dramatization, Speech, Debate, Group Discussion etc.

• Travelogue description in English language( Description of any educational visit by students)

• Active participation of the students in school class events (language related),

• Newspaper reading in detail, Picture description, Report writing (class/ school events)

• Monthly/weekly quiz competition related to Grammar, games, peer discussion etc

Note- Teacher should ensure that each and every student takes part in all activities.

ये भी देखिये -


Project Work List for Class 11th Sanskrit

कक्षा 11वीं संस्कृत विषय के लिए प्रोजेक्क्ट कार्य सूची

1. पाठ्येत्तरम् एक नीतिकथा संस्कृते सचित्र लिखत? 

2. स्वपरिचयं दत्वा दशवाक्यानि लिखत? 

3. भगवद्गीतायाः दशश्लोकानि भावार्थसहित लिखत? 

4. संस्कृतभाषायाः दशकवीना नामानि लिखित्वा तस्यपुरतः तस्य रचनायाः नामानि लिखत? 

5. कति पुरानणानि सन्ति ? तेषां नामानि लिखत? 

6. रामायणग्रन्थस्य प्रमुखपात्राणां नामानि लिखित्वा तेषा सक्षिप्तपरिचयम् अपि लिखत?

Project Work List for Class 11th Business Studies

कक्षा 11वीं व्यवसाय अध्ययन विषय के लिए प्रोजेक्क्ट कार्य सूची

कक्षा 11वीं विषय - व्यवसाय अध्ययन पूर्णांक - 20 अंक

1. आर्थिक एवं अनार्थिक क्रियायें

2 उद्योगों का वर्गीकरण

3. बीमा के सिद्धान्त

4. बैंकों का वर्गीकरण

5. बैंकों में खोले जाने वाले खाते

6. विदेशी व्यापार में प्रयोग किये जाने वाले महत्वपूर्ण प्रलेख

नोट- प्रत्येक प्रोजेक्ट कार्य क्रियात्मक एवं रचनात्मक व्यावहारिक ज्ञान आधारित किया जाना प्रस्तावित होगा ।

Project Work List for Class 11th Accounting

कक्षा 11वीं लेखा शास्त्र विषय के लिए प्रोजेक्क्ट कार्य सूची

विषय- लेखाशास्त्र पूर्णांक - 20 अंक

1. लेखांकन प्रक्रिया

2. लेखांकन प्रमाप

3. लेखांकन प्रमाणक

4. सहायक बहियाँ

5. खातों का परम्परागत एवं आधुनिक दृष्टिकोण के आधार पर वर्गीकरण

6. लेखांकन अशुद्धियों का वर्गीकरण एवं संशोधन 

7. वित्तीय विवरण समायोजन सहित

नोट- उपरोक्त लिखित प्रोजेक्ट वर्क के अतिरिक्त व्यावहारिक ज्ञान आधारित प्रोजेक्ट जिसमें क्रियात्मक एवं रचनात्मक कार्य करते हुये अन्य प्रोजेक्ट तैयार करना।

ये भी देखिये -


Project Work List for Class 11th Economics

कक्षा 11वीं अर्थशास्त्र (कला एवं वाणिज्य) विषय के लिए प्रोजेक्क्ट कार्य सूची पूर्णांक - 20 अंक 

प्रायोजना कार्य अंक विभाजन

क्रमांक शीर्षक आवंटित अंक
01 सम्बन्धित पाठ्यवस्तु 03
02 पाठ्यवस्तु पर आधारित रिसर्च वर्क 06
03 प्रस्तुतिकरण 03
04 मौखिक साक्षत्कार 04
05 अभ्यास पुस्तिका 04

सुझावात्मक प्रायोजना कार्य की सूची 
प्रश्न-1 अपने पड़ोस की जन साख्यिकी संरचना पर एक रिपोर्ट बनाइए। 

प्रश्न-2 आप बच्चों के बीच शाकाहारी आटा नूडल्स की लोकप्रियता का अनुसंधान करना चाहते हैं. इस उद्देश्य से सूचना संग्रह करने के लिए एक उपयुक्त प्रश्नावली बनाएं। 

प्रश्न - 3 किसी विद्यालय के 50 छात्रों में से 5 छात्रों को चुनने के लिए आप लॉटरी विधि का उपयोग कैसे करेंगे ? और क्यों ? 

प्रश्न - 4 क्या आपको लगता है कि पिछले 50 वर्षों में भारत में रोजगार के सृजन में भी सकल घरेलू उत्पाद के अनुरूप वृद्धि हुई है? कैसे ? 

प्रश्न-5 यदि आपको ग्राम पंचायत को राय देने को कहा जाए तो आप गाँव की उन्नति के लिए किस प्रकार के क्रियाकलाप का सुझाव देंगे ?

प्रश्न-6 निर्धनता रेखा की पहचान एवं निर्धनता के प्रकार पर आधारित एक योजना तैयार कीजिए।

प्रश्न- 7 आम लोगों के सौर ऊर्जा के बारे में विचार जानने के लिए अपने क्षेत्र के किसी वार्ड में सर्वे कीजिए।

प्रश्न-8 जैविक खेती एवं उसके लाभों के बारे में एक चार्ट तैयार कीजिए। 

प्रश्न-9 भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति पर एक तथ्यपरख रिपोर्ट तैयार कीजिए।

कक्षा 11वीं विषय इन्फॉर्मेटिक्स प्रेक्टिसेस पूर्णांक 30

प्रायोगिक परीक्षा योजना-परीक्षा के समय प्रत्येक विद्यार्थी से प्रयोग आवश्यक रूप से करवाया जाए।

अंक विभाजन -

1. प्रयोग (कोई दो) - 12 अंक

2. प्रोजेक्ट कार्य (कोई एक) - 08 अंक

3. अभिलेख - 05 अंक

4. मौखिक प्रश्न - 05 अंक

 सुझावात्मक प्रायोजना कार्य

1.एक नंबर का फैक्टोरियल ज्ञात करने के लिए पायथन प्रोग्राम लिखिए।

2. दिया गया नंबर सम है या विषम, यह ज्ञात करने के लिए प्रोग्राम लिखिए।

3. तीन नंबर्स में से सबसे बड़ा नंबर ज्ञात करने के लिए एक प्रोग्राम लिखिए। 

4. अन्य लिस्ट ऑर्डर के अनुसार लिस्ट को शार्ट करने के लिए एक प्रोग्राम लिखिए। 

5.numpy अरे क्रिएट करने के लिए एक प्रोग्राम लिखिए।

निर्देश-उपरोक्त प्रायोगिक प्रश्नों के अतिरिक्त विषय शिक्षक पाठ्यक्रम से संबंधित अन्य प्रायोगिक प्रश्न मी विद्यार्थियों को दे सकते है।


Project Work List for Class 11th History

कक्षा 11वीं इतिहास विषय के लिए प्रोजेक्क्ट कार्य सूची

1. मेसोपोटोमिया सभ्यता के कीलाकार अक्षर/संकेत का चित्रांकन करते हुए लेखन कला के विकास पर अपने विचार लिखिए।

2. रोमन साम्राज्य में खियां कहां तक आत्मनिर्भर थी? रोमन परिवार की स्थिति की तुलना आज के भारतीय परिवार की स्थिति से करते हुए समीक्षा कीजिए। 

3. अपने शहर गांव में रहने बाली यायावरी जनजातियों की सूची बनाते हुए उनकी जीवन शैली का विश्लेषण कीजिए

4. मंगोलों के वंश वृक्ष की भांति अपने परिवार के वंश वृक्ष का चित्रांकन कीजिए। 

5. अपने ग्राम/शहर के व्यवसाय, भाषा, वन और शिक्षा पर आधारित श्रेणीबद्ध सामाजिक ढांचे से परिचर्चा/संवाद करके एक रिपोर्ट तैयार कीजिए। 

6. कल्पना कीजिए कि आप पुनर्जागरण कालीन यूरोप में एक वैज्ञानिक है, आप क्या-क्या वैज्ञानिक खोजें करना चाहेंगे और क्यों ? सूचीबद्ध कीजिए।

7 वर्तमान में व्यापार और सेवाओं के परिवहन के सरल और सस्ते साधन पर अपने क्षेत्रको दृष्टिगत रखते हुए अपने शब्दों में विश्लेषण कीजिए। 

8. यूरोपीय लोगों और अमेरिकी मूल निवासियों के मन में एक-दूसरे की जो छवि थी तथा प्रकृति को देखने के जी उनके अलग-अलग तरीके से उन पर विचार करते हुए प्रायोजना तैयार कीजिए। 

9. अमेरिका व ऑस्ट्रेलिया के मूल निवासियों पर यूरोपियों के आगमन से क्या प्रभाव पड़ा ? सूची बनाते हुए विश्लेषण कीजिए.

10. आधुनिकीकरण के रास्ते पर बढ़ते हुए तत्कालीन चीन में घटित घटनाओं की क्रमबद्ध सूची बनाइए।

नोट :-

1. उपरोक्त प्रायोजना कार्य (प्रोजेक्ट वर्क) की सूची में से प्रत्येक विद्यार्थी को कोई 5 प्रायोजना कार्य करना अनिवार्य है.

2.उपरोक्त प्रायोजना कार्य (प्रोजेक्ट वर्क) के अतिरिक्त विषय शिक्षक पाठ्यक्रम से सम्बन्धित अन्य प्रायोजना कार्य भी विद्यार्थियों को दे सकते हैं.

ये भी देखिये -


Project Work List for Class 11th Political Science

कक्षा 11वीं राजनीति शास्त्र विषय के लिए प्रोजेक्ट कार्य सूची

1. आप एक प्रोजेक्ट तैयार कर रहे हैं, प्रोजेक्ट तैयार करते समय सामाजिक न्याय व्यवस्था में क्या सुधार किये जा सकते है गतिविधि आधारित समझाईये । 

2. क्या कारण है? कि नागरिकता, समानता और अधिकार राष्ट्र द्वारा प्रदत्त होते हैं, फिर भी पढ़ने में आता है कि रंग भेद के कारण इनसे वंचित रह जाते है आप अपने मतानुसार किस प्रकार हल किया जा सकता है, गतिविधि आधारित लेखन करें। 

3. क्या आप अपने प्रोजेक्ट में शामिल करेंगे कि विश्व में शांति की पहल होने के बावजूद विश्व में अशांति ओर कदम बढ़ रहे हैं आप अपना विश्लेषण करके प्रोजेक्ट कैसे तैयार करेंगे? 

4. मध्यप्रदेश में सरकार द्वारा दी जाने वाली धार्मिक त्यौहारों पर अवकाश की सूची तैयार करें किन्ही चार धार्मिक आयोजनों की छायाप्रति चरपा करें। 

5. आप भारत में रहते हुये भारत के नागरिक नहीं है, तो आप भारत के किन प्रमुख अधिकारों से वंचित रहेंगे अधिकारों की सूची बनाते हुये प्रोजेक्ट तैयार करें। 

राजनीति शास्त्र 

1. अगर आप कक्षा प्रतिनिधि है तो कक्षा हित में प्रजातांत्रिक तरीके से कोई निर्णय किस प्रकार लेंगे जो सभी साथियों के हितार्थ हो. 

2. अगर आपको कक्षा प्रतिनिधि के चुनाव का उत्तरदायित्व दे दिया जाये तो आप उस चुनाव को किस प्रकार संपन्न करायेंगे। 

3. अपने गांव / शहर में होने वाले धार्मिक गतिविधियों की सूची बनाकर उसमें खोजे की उनमें धार्मिक स्वतंत्रता का प्रयोग दिखाई देता है, और यह अधिकार नहीं होता तो क्या होता। 

4. भारत के समस्त राज्यों की सूची बनाकर खोजें की उनमें से कितने राज्यों में दो सदन है दो सदन वाली विधानसभाओं के छायाचित्र विभिन्न माध्यमों से खोज चस्पा करें। 

5. उन शक्तियों की पहचान करें जिन्हें आपकी प्रदेश की सरकार ने पंचायतों को सौंप दिया है, कुछ शक्तियों से संबंधित छायाचित्र या समाचार पत्रों से खोज कर चरपा करें।

Project Work List for Class 11th Sociology

कक्षा 11वीं समाज शास्त्र विषय के लिए प्रोजेक्क्ट कार्य सूची

1. भारतीय समाज से संबंधित विभिन्न समस्याएं एवं इनसे संबंधित विषयों पर प्रत्येक विद्यार्थी को तीन प्रोजेक्ट कार्य करवाना अनिवार्य है।

ये भी देखिये -


Project Work List for Class 11th Mathematics

कक्षा 11वीं गणित विषय के लिए प्रोजेक्क्ट कार्य सूची

प्रश्न- 1 एकक वृत्त की सहायता से ज्या और कोज्या के कोणो के योग एवं अन्तर सूत्र को व्युत्पन्न कीजिये। 

प्रश्न- 2 फिबोनैकी (Fibonacci) अनुक्रम उसके गुणों और प्रकृति में पाये जाने वाले इस जैसे पैटर्नो पर परियोजना तैयार कीजिये। 

प्रश्न- 3 पास्कल त्रिभुज के विभिन्न पैटर्नो और गुणों का अवलोकन कीजिये। 

प्रश्न- 4 परवलय के विभिन्न प्रकारों के चित्र बनाते हुये उनसे संबंधित सूत्रों को सारणीबद्ध कीजिए। दैनिक जीवन में परवलय का उपयोग बताइये तथा सूत्र y2 = 4ax को स्थापित कीजिए। 

प्रश्न- 5 भारतीय गणितज्ञों (कोई तीन) का जीवन परिचय एवं उनके गणित में योगदान को लिखिये। 

प्रश्न-6 त्रिविमीय ज्यामिती की संकल्पनाओं का प्रयोग करते हुये अपनी कक्षा के चयनित बिन्दुओं के निर्देशांक ज्ञात करना तथा इन बिन्दुओं के बीच की दूरी ज्ञात करना ।

आपने Gyan Deep पर विजिट कियाथैंक्स। आपको यदि ज्ञान दीप की जानकारियां उपयोगी लगे तो कृपया शेयर अवश्य कीजिए।


https://septadeep.blogspot.com/p/blog-page_22.html

Telegram पर MP Education Gyan Deep की अपडेट पाने के लिए ज्ञानदीप टेलीग्राम ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

MP Education Gyan Deep की अपडेट Whatsapp पर प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक   कर WhatsApp Group   Join कीजिए. 

Gyan Deep पर आपके लिए और भी उपयोगी जानकारियां है, अधिक जानकारी के लिए यहाँ click कीजिए

कोई टिप्पणी नहीं

Gyan Deep. Blogger द्वारा संचालित.