Header Ads

Single Use plastic Elimination Timeline – जानिए प्लास्टिक से बनने वाली किन वस्तुओं को भारत सरकार द्वारा प्रतिबंधित किया जा रहा है.

Single Use plastic Elimination Timeline – जानिए प्लास्टिक से बनने वाली किन वस्तुओं को भारत सरकार द्वारा प्रतिबंधित किया जा रहा है.

Single Use plastic Elimination Timeline – जानिए प्लास्टिक से बनने वाली किन वस्तुओं को भारत सरकार द्वारा प्रतिबंधित किया जा रहा है.
राज्य शिक्षा केन्द्र (RSK), मध्यप्रदेश द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक एलिमिनेशन (Single Use plastic Elimination) हेतु गठित टॉस्क फोर्स की बैठक 05.08.21 तथा म.प्र. शासन पर्यावरण विभाग, मंत्रालय का पत्र क्र. / 728/173 / 2021 / 32-3 भोपाल दि. 12.08.2021 के सन्दर्भ में जारी निर्देश में 1 जनवरी 2022 से तथा 1 जुलाई 2022 से प्रतिबंधित की जाने वाली वस्तुओं की सूची और प्लास्टिक के खतरे से सम्बन्धित विषय पर विद्यार्थियों हेतु निबंध प्रतियोगिता आयोजित करने सम्बन्धी निर्देश जारी किए जारी किये हैं.

सिंगल यूज प्लास्टिक एलिमिनेशन (Single Use plastic Elimination) के सम्बन्ध में RSK आदेश क्र./ पा.पु/ रा.शि.के./2021/1668 भोपाल दिनांक 20/09/2021 इस प्रकार है - विषयांतर्गत संदर्भित पत्र से भारत सरकार के पर्यावरण, वन, जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा दिनांक 17.01.2019 को जारी किए गए मानक मार्गदर्शी बिन्दुओं अनुसार प्लास्टिक कचरा प्रबंधन के लिए Timeline जारी की गई हैं - 1 जनवरी 2022 से तथा 1 जुलाई 2022 से प्रतिबंधित की जाने वाली वस्तुओं की सूची आगे दी गई है, जिसके संबंध में जन जागृति लानी आवश्यक है और उनके विकल्प विकसित किये जाने है.

List of items made of plastic to be banned by the Government of India

(A) 1 जनवरी 2022 से प्रतिबंधित की जाने वाली प्लास्टिक से बनी  वस्तुएँ 
प्रतिबंधित सामग्री हम क्या कर सकते हैं?
प्लास्टिक स्टिकयुक्त ईयरबड्स रूई से ईयर बड्स बनाकर कान की सफाई
गुब्बारों के लिए प्लास्टिक डंडिया गुब्बारों को लकड़ी की डंडियो पर चढ़ाना
प्लास्टिक के झंडे लकड़ी डंडे पर झंडे चढाना एवं कपड़े के झंडे बनाना
कैंडी स्टिक्स लकड़ी की स्टिक्स
आइसक्रीम की डंडिया आइसक्रीम की लकड़ी की चम्मच, इंडिया
थर्माकॉल की सामग्री कागज, मिट्टी के उपयोग से सामग्री

(B) 1 जुलाई 2022 से Single Use plastic Elimination से बनी प्रतिबंधित की जाने वाली वस्तुएँ
प्रतिबंधित सामग्री उपयोग की जाने वाली सामग्री
प्लास्टिक की प्लेट
पत्ते के दोने केले, कागज के कप, गिलास, केक काटने हेतु मेटल का चाकू कागज की स्ट्रा, लकड़ी का ट्रे


पैकिंग के लिए कागज, कागज के गत्ते के डिब्बे।


सूखे फूलों, पत्तों से सजावटी सामान
प्लास्टिक कप
प्लास्टिक गिलास
प्लास्टिक कांटे चम्मच
प्लास्टिक चाकू
प्लास्टिक स्ट्रा ट्रे
मिठाई के डिब्बे निमंत्रण कार्ड, रूप से प्लास्टिक की फिल्म,
प्लास्टिक / PVC 100 माइक्रोन से कम मोटाई के बैनर, प्लास्टिक स्टीकर्स

(C) निबंध प्रतियोगिता (Essay Competition)

हम सभी के लिए प्लास्टिक एक बड़ा खतरा है और इससे जन-जीवन को जागृत करने के उद्देश्य से सभी को जागरूक रहना आवश्यक है, निबंध प्रतियोगिता आयोजित करने के लिए जिले स्तर से ब्लॉक स्तर पर जिला परियोजना समन्वयकों द्वारा निर्देश प्रसारित करना प्रस्तावित है –

i) निबंध प्रतियोगिता में कक्षा VI से VIII के विद्यार्थी सहभागिता करेंगें।

ii) निबंध अधिकतम 300 शब्दों का होगा, जिसके विषय होंगे –

"प्लास्टिक अपशिष्ट की संधारणीयता एवं संवहनीयता'

"हमारा भविष्य बिना प्लास्टिक के साथ "

iii) निबंध प्रतियोगिता में ब्लॉक स्तर से प्रतियोगिता प्रारी होगी और प्रत्येक ब्लॉक से प्रथम द्वितीय का चयन करके जिले स्तर पर डाइट संस्था को भेजा जाएगा।

iv) जिले स्तर पर डाइट के अकादमिक प्रभारी द्वारा प्रथम, द्वितीय श्रेष्ठ कृतियों का चयन किया जाएगा। 

v) जिले से चयनित प्रथम, द्वितीय हस्तलिखित निबंध लेखन के विद्यार्थियों को 26 जनवरी पर पुरुस्कृत करने हेतु गणतंत्र समिति को डाइट द्वारा प्रस्ताव प्रेषित किया जाएगा।

vi) डाइट द्वारा अपने जिले की श्रेष्ठ दोनों कृतियों की एक कॉपी राज्य शिक्षा केन्द्र के पाठ्यक्रम कक्ष के मेल आई डी pathyakram2020@gmail.com पर विद्यार्थियों के फोटो सहित भेजने की व्यवस्था की जाए।

उपरोक्तानुसार बिन्दु क्र. (A) तथा (B) पर आवश्यक निर्देश विद्यालयीन स्तर तक जारी करना सुनिश्चित करें तथा शिक्षा से जुड़े सभी सरकारी कार्यालयों में प्लास्टिक वस्तुओं के उपयोग पर प्रतिबंध लगाएँ तथा बिन्दु क्र. (C) अनुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुए श्रेष्ठ हस्तलिखित प्रतियों को उपलब्ध कराए।

आपने Gyan Deep पर विजिट किया, थैंक्स। आपको यदि ज्ञान दीप की जानकारियां उपयोगी लगे तो कृपया शेयर अवश्य कीजिए।

https://septadeep.blogspot.com/p/blog-page_22.html

Telegram पर MP Education Gyan Deep की अपडेट पाने के लिए ज्ञानदीप टेलीग्राम ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

Gyan Deep Info Whatsapp Group ज्वाइन करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

कोई टिप्पणी नहीं

Gyan Deep. Blogger द्वारा संचालित.