Header Ads

खिलाड़ी छात्र-छात्राओं का होगा ऑनलाइन पंजीयन, स्कूल शिक्षा विभाग ने तैयार की Sports Management System Website

खिलाड़ी छात्र-छात्राओं का होगा ऑनलाइन पंजीयन, स्कूल शिक्षा विभाग ने तैयार की Sports Management System Website

Sports Management System Website sports.mponline.gov.in

Sports Management System Website sports.mponline.gov.in 

मप्र. शालेय खेल-कूद गतिविधियों के संचालन हेतु ऑनलाइन स्पोर्ट्स मैनेजमेन्ट सिस्टम की website के संबंध में लोक शिक्षण संचालनालय, मध्यप्रदेश द्वारा जारी दिशा निर्देश इस प्रकार है -

शालेय खेल-कूद गतिविधियों (school sports activities) के सुव्यस्थित संचालन एवं डेटा मेनेजमेंट (data management) की दृष्टि से ऑनलाइन स्पोर्ट्स मैनेजमेन्ट सिस्टम Portal (Online Sports Management System Portal) sports.mponline.gov.in तैयार किया गया है। यह जानकारी आप MP Education Gyan Deep पर देख रहे हैं. पोर्टल एम.पी. ऑनलाइन की website पर उपलब्ध है जो दिनांक 01.06.2022 से प्रभावशील होगा। इस पोर्टल में निम्नानुसार दो व्यवस्थाएं की गई है

1. प्रदेश में विभिन्न शासकीय एवं अशासकीय संस्थाओं द्वारा प्रत्येक विद्यार्थी से जो क्रीड़ा शुल्क लिया जाता है यह म०प्र० शासन स्कूल शिक्षा विभाग (MP Government School Education Department) के पत्र 1802 /20-2/2022/910 दिनांक 19.05.2022 अनुसार राज्य स्तर पर 10 प्रतिशत, संभागीय स्तर पर 15 प्रतिशत जिला स्तर पर 35 प्रतिशत एवं विद्यालय स्तर पर 40 प्रतिशत खाते में ऑनलाइन जमा किया जायेगा।

Super 100 Yojana वर्ष 2022 : सुपर 100 योजना अंतर्गत वर्ष 2022 के लिए आवेदन एवं चयन प्रक्रिया की जानकारी यहाँ देखिये

2. शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत उन खिलाड़ी छात्र एवं छात्राओं का पंजीयन किया जाना जो वर्ष 2022-23 तथा आगामी वर्षों में स्कूल / संकुल / विकासखण्ड / जिला / सभाग/ राज्य स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में भाग लेना चाहते हैं।

इस पोर्टल के संचालन हेतु निम्नानुसार निर्देश दिए जाते हैं :

1. प्रदेश के समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों को स्वयं को पोर्टल पर रजिस्टर करना अनिवार्य है, भले ही उनके विद्यालय का कोई छात्र किसी खेल स्पर्धा में भाग न ले रहा हो।

2. विद्यालय के पंजीयन का संकुल स्तर पर सत्यापन किया जायेगा, इस पर किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं है। 

3. जो विद्यार्थी विभिन्न स्तर की क्रीड़ा प्रतियोगिताओं (sports competitions) में भाग लेना चाहते हैं उन्हें इस पोर्टल पर अपना पंजीयन कराना होगा। इन विद्यार्थियों को स्वयं अथवा उनके विद्यालय को क्रीड़ा निधि (school sports fund) से भुगतान करना होगा। यह जानकारी आप MP Education Gyan Deep पर देख रहे हैं. उक्त खेल प्रतियोगिताओं में विभिन्न स्तर पर भाग लेने वाले छात्र/ छात्राओं को ही शुल्क देना होगा, सभी विद्यार्थियों को यह शुल्क नहीं देना है विद्यालय के पंजीयन उपरांत ही छात्र हेतु पंजीयन फार्म पोर्टल पर उपलब्ध हो सकेगा.

4. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, मध्य प्रदेश शासन के आदेश क्रमांक एफ 1/2017/41-2 दिनांक 20.09.2019 के अनुसार पंजीयन शुल्क कियोस्क के माध्यम से करने पर प्रति खिलाड़ी राशि रुपये 30/- एवं स्कूल के द्वारा स्वयं के केन्द्र से भुगतान करने पर राशि रुपये 20/- प्रति खिलाड़ी देय होगा। 

5. प्रदेश के शासकीय तथा अशासकीय खेल शिक्षक अपनी योग्यता एवं खेल संबंधी जानकारी / उपलब्धियों का पंजीयन कराएंगे। यह जानकारी आप MP Education Gyan Deep पर देख रहे हैं. शासकीय खेल शिक्षकों के पंजीयन की राशि शाला क्रीड़ा निधि से दी जाएगी। 

6. राज्य स्तर से खेल पंचाग (State level sports calendar) जारी किए जाने पर उस पंचाग के अनुरूप विभिन्न स्तर पर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। 

7. शाला स्तर पर पंजीकृत खिलाड़ी छात्र/छात्राओं का सत्यापन संकुल द्वारा ऑनलाइन किया जायेगा।

8. संकुल स्तर पर खेलवार खिलाड़ी दलों का चयन कर चयनीकृत सूची को ऑनलाइन अपलोड किया जायेगा तथा संकुल स्तर पर आयोजित शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं (school sports competitions) में चयनित दलों की सूची एवं पात्रता प्रमाण पत्र प्रेषित संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय को प्रेषित की जायेगी।

9. जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जिला स्तर पर खेलवार खिलाड़ी / दलों का चयन कर पूर्ण प्रक्रिया ऑनलाइन दर्ज की जायेगी तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं के प्रमाण-पत्र ऑनलाइन दर्ज कर खिलाड़ी छात्र/ छात्राओं को प्रदाय किये जाएंगे। 

9.1 जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ियों के पात्रता प्रमाण पत्र एवं दलों की सूचियां संभागीय कार्यालय को प्रेषित की जावेगी। 

9.2 जिला स्तर पर खेलवार खिलाड़ी / दलों के चयन हेतु चयनकर्ताओं की नियुक्ति की पूर्ण प्रक्रिया ऑनलाइन दर्ज की जायेगी।

9.3 जिला स्तर पर खेलवार रैफरियों / ऑफीशियल्सों की सूची ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज की जायेगी।

10. संभागीय संयुक्त संचालक द्वारा संभाग स्तर पर खेलवार खिलाड़ी / दलों का चयन कर पूर्ण प्रक्रिया ऑनलाइन दर्ज की जायेगी। 

10.1 संभाग स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं के सहभागिता / मेरिट प्रमाण-पत्र ऑनलाइन दर्ज कर खिलाड़ी छात्र/छात्राओं को प्रदाय किये जाएंगें। 

10.2 ऑनलाइन प्राप्त शिकायतों का निराकरण नियमानुसार समय सीमा में किया जायेगा।

10.3 संभाग स्तर पर चयनित खिलाड़ियों के पात्रता प्रमाण पत्र एवं दलों की सूचियां लोक शिक्षण संचालनालय कार्यालय को प्रेषित की जावेगी। 

10.4 संभाग स्तर पर खेलवार खिलाड़ी / दलों के चयन हेतु चयनकर्ताओं की नियुक्ति की पूर्ण प्रक्रिया ऑनलाइन दर्ज की जायेगी। 

10.5 संभाग स्तर पर खेलयार रैफरियों / ऑफीशियल्कों की सूची ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज की जायेगी। 

11. लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा राज्य स्तर पर ऑनलाइन खेल पंचाग जारी किया जावेगा।

11.1राज्य स्तर पर खेलवार खिलाड़ी / दलों का चयन हेतु चयनकर्ताओं को नियुक्त कर पूर्ण प्रक्रिया ऑनलाइन दर्ज की जायेगी।

11.2 राज्य स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं के सहभागिता/मेरिट प्रमाण-पत्र ऑनलाइन दर्ज कर खिलाड़ी छात्र / छात्राओं को प्रतियोगिता स्थल पर प्रदाय किये जायेगे.

11.3 खेलों में ऑन लाइन प्राप्त शिकायतों का निराकरण निर्धारित खेलों के नियमानुसार समय सीमा में किया जायेगा।

11.4 राज्य स्तर पर चयनित खिलाड़ियों के पात्रता प्रमाण पत्र एवं दलों की सूचियां राष्ट्रीय शालेय प्रतियोगिताओं हेतु प्रेषित की जायेगी।

11.5 राष्ट्रीय स्तर पर पदक प्राप्त विजेता खिलाड़ियों की जानकारी संचालनालय हेतु प्रतियोगिता स्थल पर दल प्रमुख द्वारा ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड की जायेगी।

11.6 राज्य स्तर पर खेलवार रेफरियों / ऑफीशियन्सी की सूची ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज की जावेगी।

पूर्व प्रक्रिया में पात्रता प्रमाण पत्र की 05 प्रतियों के साथ तीन वर्षों की अंकसूची, जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट साईज फोटो आदि की प्रमाणित छायाप्रति फार्म के साथ चा करना होती थी. जिसका संपूर्ण व्यय खिलाड़ी छात्र / छात्राओं को वहन करना पड़ता था। यह जानकारी आप MP Education Gyan Deep पर देख रहे हैं.ऑनलाइन पंजीयन होने से संस्था, विद्यालय विकासखण्ड जिला संभाग एवं राज्य स्तरीय कार्यालयों में उपलब्ध अभिलेखों के संधारण में समय / धन की बचत होगी तथा ऑनलाइन दर्ज अभिलेख में त्रुटियों की सभावना न्यूनतम होगी।

कार्य किये जाने संबंधी जानकारी sports.mponline.gov.in के USER MANUAL पर अपलोड है। तकनीकी समस्याएं होने पर हैल्पलाइन 0 0755-6720200 पर संपर्क किया जा सकता है।

कृपया जून माह में समस्त शासकीय / अशासकीय विद्यालय पोर्टल पर अपना पंजीयन कराएँ ।

DPI Sports : Sports Management System अंतर्गत School Registration, Students Registration और Teachers Registration लिंक 

School Registration  के लिए यहाँ क्लिक कीजिए।

Students Registration के लिए यहाँ क्लिक कीजिए।

Teacher Registration के लिए यहाँ क्लिक कीजिए।

DPI Order

Sports Management System के सम्बन्ध में DPI द्वारा जारी आदेश देखने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

ये भी देखिये -

Telegram पर MP Education Gyan Deep की अपडेट पाने के लिए ज्ञानदीप टेलीग्राम ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

Gyan Deep Info : स्कूल शिक्षा विभाग, जनजातीय कार्य विभाग , सामान्य प्रशासन विभाग, राज्य शिक्षा केन्द्र, लोक शिक्षण संचालनालय, MPBSE, MPPEB आदि द्वारा जारी महत्वपूर्ण आदेश की जानकारी के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

MP Education Gyan Deep की अपडेट Whatsapp पर प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक  कर WhatsApp Group Join कीजिए. 

कोई टिप्पणी नहीं

Gyan Deep. Blogger द्वारा संचालित.