Header Ads

Tribal Department CM RISE School : सी.एम.राइज स्कूल एवं विभागीय विशिष्ट शालाओं में पदस्थापना हेतु परीक्षा 03 जून 2022 पाठ्यक्रम एवं प्रश्नपत्र स्वरूप की जानकारी

जनजातीय कार्य विभाग सी एम राइज स्कूल शिक्षक चयन प्रक्रिया 

Tribal Department CM RISE School : सी.एम.राइज स्कूल एवं विभागीय विशिष्ट शालाओं के प्राचार्य पद पर साक्षात्कार हेतु अभ्यर्थियों की सूची यहाँ देखिये ।

सी.एम.राइज स्कूल एवं विभागीय विशिष्ट शालाओं में पदस्थापना हेतु परीक्षा 03 जून 2022 पाठ्यक्रम एवं प्रश्नपत्र स्वरूप की जानकारी के लिए  MP Education Gya Deep की इस पोस्ट को अंत तक पढ़िए।

Tribal Department CM RISE School Teachers Selection Exam

Tribal विभाग (जनजातीय कार्य विभाग) में CM RISE School योजनान्तर्गत 95 स्कूलों को शैक्षणिक सत्र 2022-23 से सर्व सुविधा संपन्न सी.एम. राइज स्कूल के रूप में विकसित किया जाएगा. Education Department के समान ही ट्राइबल विभाग में भी CM RISE School में शिक्षकों की पदस्थापना हेतु पारदर्शी प्रक्रिया के तहत ‘सी.एम. राइज स्कूल शिक्षक चयन परीक्षा’ का आयोजन किया जाएगा.

Tribal Department CM RISE School Teacher Selection Exam 

जनजातीय कार्य विभाग के अंतर्गत CM RISE School Teacher Selection कब प्रारंभ होगी, Teacher Selection Exam के लिए आवेदन किस प्रकार होंगे, सी.एम. राइज स्कूल में पदस्थापना हेतु विभिन्न पदों के लिए निर्धारित अर्हताएं क्या होगी?, ट्राइबल विभाग में सी.एम. राइज स्कूल कब आयोजित होगी? आदि की जानकारी के लिए MP Education Gyan Deep की यह पोस्ट अंत तक पढ़िए.

कार्यालय आयुक्त जनजातीय कार्य मध्यप्रदेश विज्ञापन क्रमांक / शिक्षा शाला / एमपीसरस / 525/2022/7327 भोपाल, दिनांक 07/04/2022 के अनुसार CM RISE School हेतु आवेदन सम्बन्धी जानकारी इस प्रकार है -

(अ) मध्यप्रदेश शासन की महत्वाकांक्षी योजना सी. एम राईज विद्यालय शैक्षणिक सत्र 2022-23 से प्रारंभ की जा रही है। इस योजना के अन्तर्गत प्रथम चरण में जनजातीय कार्य विभाग के 95 विद्यालयों को कक्षा KG से 12वीं तक सर्वसुविधा युक्त विद्यालय में विकसित किया जा रहा है जिसमें हिंन्दी एवं अंग्रेजी माध्यम में शिक्षण व्यवस्था दी जावेगी।

ये भी देखिये - 

प्राचार्यों हेतु शासकीय हाईस्कूल हायर सेकेण्डरी विद्यालयो (जनजातीय कार्य / स्कूल शिक्षा विभाग) में कार्यरत प्राचार्यो / व्याख्याता / उच्च माध्यमिक शिक्षकों से आवेदन आमंत्रित किए जाते है। तथा शैक्षणिक एवं सहशैक्षणिक पदो हेतु प्राथमिक, माध्यमिक, हाई / हायर सेकेण्डरी विद्यालयों (जनजातीय कार्य / स्कूल शिक्षा विभाग) के अध्यापन के लिये शासकीय शिक्षकों से ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किए जाते है।

जनजातीय कार्य विभाग अंतर्गत गठित मध्यप्रदेश स्पेशल एण्ड रेसिडेंशियल एकेडमिक सोसायटी द्वारा संचालित विभागीय विशिष्ट आवासीय विद्यालयों (कन्या शिक्षा परिसर, आदर्श आवासीय विद्यालय, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय एवं सी. एम. राईज विद्यालय) में शैक्षणिक सत्र 2022-23 में शिक्षण गुणवत्ता के दृष्टिगत स्वीकृत पदों के विरूद्ध रिक्त पदों पर शासकीय हाईस्कूल / हायर सेकेण्डरी स्कूलों (जनजातीय कार्य / स्कूल शिक्षा विभाग) में कार्यरत प्राचार्यों / शिक्षकों से आनलाईन आवेदन आमंत्रित किए जाते है। विस्तृत विज्ञापन तथा शर्ते, ऑनलाईन आवेदन करने की प्रक्रिया www.tribal. mp.gov.in पर उपलब्ध है। ऑनलाईन आवेदन विभागीय MP TAASC पोर्टल पर दिनांक 30.04.2022 तक किए जा सकेंगे। 

नोट:- सी. एम. राईज हेतु चयनित विद्यालयों में पूर्व से कार्यरत प्राचार्यो / शिक्षकों को शाला में बने रहने के लिए चयन प्रक्रिया में आवेदन करना अनिवार्य होगा।

जनजातीय कार्य विभाग सी.एम. राइज स्कूल शिक्षक चयन परीक्षा 

CM RISE School Teacher Selection Exam हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ तिथि -  अप्रैल 2022 

CM RISE School Teacher Selection Exam हेतु ऑनलाइन आवेदन अंतिम तिथि - 30 अप्रैल 2022 

CM RISE School Teacher Selection Exam Date – अभी घोषित नहीं.

सर्व संसाधन सम्पन्न सी.एम. राईज विद्यालयों में शिक्षकों की चयन प्रक्रिया (विस्तृत विज्ञापन)

मध्यप्रदेश शासन की महत्वकांक्षी योजना सी.एम. राईज विद्यालय शैक्षणिक सत्र 2022-23 से प्रारंभ की जा रही है। इस योजना के अन्तर्गत जनजातीय कार्य विभाग के 95 सर्वसुविधायुक्त विद्यालयों में उर्जावान तथा इनोवेटिव प्रधानाध्यापक तथा प्रत्येक स्तर (प्राथमिक, माध्यमिक, हाई / हायर सेकेण्डरी) के अध्यापन के लिये शासकीय शिक्षकों से आवेदन आमंत्रित किए जा रहे है।

2. सी. एम. राईज विद्यालयों के लिए आवश्यक स्टाफ

प्रशासकीय पद -

1. प्रधानअध्यापक (माध्यमिक सेक्शन)
2. प्रधानध्यापक (प्राथमिक सेक्शन)

अकादमिक पद -

1. सहायक शिक्षक/ प्राथमिक शिक्षक
2. उच्च श्रेणीशिक्षक/ माध्यमिक शिक्षक
3. व्याख्याता / उच्च माध्यमिक शिक्षक

सह अकादमिक पद 

1. शारीरिक शिक्षक 2. प्रयोगशाला सहायक/ सहायक शिक्षक विज्ञान 3. संगीत शिक्षक (गायन / वादन) 4. फाईन आर्ट

3. चयनित स्कूलों में शतप्रतिशत रिक्तियां मानकर कार्यवाही की जाएगी अर्थात इन शालाओं में पूर्व से कार्यरत शिक्षक एवं स्टाफ को भी चयन प्रक्रिया के माध्यम से ही आना होगा। 

4. आयु सीमा दिनांक 01.01.2022 की स्थिति में 60 वर्ष से अधिक न हो।

5. चयनित अमले का कार्यकाल न्युनतम 05 वर्ष रहेगा। 05 वर्ष उपरांत संबंधित के कार्य के मूल्यांकन के आधार पर अवधि में वृद्धि की जा सकेगी। अपरिहार्य परिस्थितियों, कार्य में अक्षमता की स्थिति में ही न्यूनतम अवधि के पूर्व भी स्थानांतरण किया जा सकेगा।

6. आवेदक वर्तमान में विकासखण्ड का प्राथमिकता क्रम चुन सकेंगे। न्यूनतम 01 विकासखण्ड की प्राथमिकता क्रम में चयनित किया जा सकेगा / चयन उपरांत पदस्थापना हेतु शालाओं का प्राथमिकता क्रम (Choice Filling) की सुविधा दी जाएगी।

7. सी.एम. सईज विद्यालयों में पदस्थापना नियमित शिक्षकों से की जा रही है। इन विद्यालयों में किसी प्रकार की नवीन नियुक्ति नहीं की जा रही है, इसलिए आरक्षण की आवश्यकता नहीं है।

8. ऑनलाईन आवेदन MPTASSC www.tribal.mp.gov.in/ mptaas पर दिनांक 30.04. 2022 तक किए जा सकेंगे।

9. प्रशासकीय पद की पात्रता

प्रधानअध्यापक माध्यमिक शाला - जनजातीय कार्य विभाग अथवा स्कूल शिक्षा के अन्तर्गतः कार्यरत प्रधानअध्यापक माध्यमिक शाला 

प्रधानअध्यापक प्राथमिक शाला - जनजातीय कार्य विभाग अथवा स्कूल शिक्षा के अन्तर्गत कार्यरत प्रधानअध्यापक प्राथमिक शाला

9.1 जनजातीय कार्य विभाग अथवा स्कूल शिक्षा के विद्यालयों में कार्यरत नियिमत शिक्षकों से आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। स्कूल शिक्षा विभाग के अभ्यार्थी को विभाग का एन.ओ.सी. प्रदान करना होगा।

9.2 आयु सीमा दिनांक 01.01.2022 की स्थिति में 60 वर्ष से अधिक न हो। 

9.3 पात्रता विगत 03 वर्षों ( 2017-18 2018-19 2019-20) में से कम से कम 02 वर्ष का शाला / विषय का परीक्षा परिणाम दर्ज संख्या के विरूद्ध 50 प्रतिशत से कम न हो।

10. प्रशासकीय पद की चयन प्रक्रिया :

● लिखित परीक्षा - 60 अंको का प्रश्न पत्र होगा जिसमें निम्नानुसार बिन्दुओं से संबंधित प्रश्न होंगे इंस्ट्रक्शन मेनेजमेंट ऑर्गेनाइजेशनल मैनेजमेंट, पर्सनल लीडरशिप, सोशियल लीडरशिप 60 अंक

● लिखित परीक्षा ऑफलाईन मोड ओ. एम.आर. शीट पर होगी। प्रश्न बहुविकल्प वाले होंगे।

● लिखित परीक्षा में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले अभ्यार्थियों को ही पात्र माना जाएगा तथा उनकी मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। इसमें अंग्रेजी भाषा की दक्षता की परीक्षा भी सम्मिलित होगी।

10.1 अधिभार

एम. एड. - 05 अंक

प्रमाण पत्र - जिला स्तरीय-2 अंक, राज्य स्तरीय 3 अंक, राष्ट्रीय स्तर 5 अंक (यदि आवेदक के पास एक से अधिक स्तर के प्रमाण पत्र है उस स्थिति में अधिकतम अंक वाले प्रमाण पत्र के अंक मान्य किये जाएंगे। 15 अगस्त 2021 तक जारी प्रमाण पत्र ही मान्य होगें।)

10.2 चयन का आधार लिखित परीक्षा में प्राप्त अंक एवं अधिभार के अंकों को जोड़कर मेरिट के आधार पर किया जायेगा।

11. अकादमिक स्टाफ की पात्रता

1. जनजातीय कार्य विभाग अथवा स्कूल शिक्षा के भर्ती नियमों के अनुरूप निर्धारित शैक्षणिक योग्यता धारी हो। संबंधित पद के लिए विहित निर्धारित शैक्षणिक योग्यता रखने वाले शिक्षक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने वाले विषय को पढ़ाने का न्यूनतम 03 वर्ष से कम न हो।

2. आयु सीमा दिनांक 01.01.2022 की स्थिति में 60 वर्ष से अधिक न हो।

12. अकादमिक स्टाफ की चयन प्रक्रिया

12. 1 लिखित परीक्षा 80 अंको का प्रश्नपत्र होगा जिसके 3 भाग होंगे

12.1.1 विषय ज्ञान - 60 अंक

12.1.2 एप्टीट्यूड एवं साइकोमेट्रिक टेस्ट - 10 अंक

12.1.3 अंग्रेजी ज्ञान - 10 अंक

12.2 लिखित परीक्षा में प्रत्येक भाग में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करना आवश्यक होगा।

12.3 लिखित परीक्षा प्रश्नपत्र स्तरवार एवं विषयवार होंगे, जिसका विवरण निम्नानुसार है:

सिलेबस एवं आवेदन हेतु पात्रता 

1. Tribal CM RISE School सहायक शिक्षक / प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा हेतु सिलेबस एवं पात्रता 

पाठ्यक्रम (Syllabus)  - प्राथमिक कक्षाओं के पाठ्यक्रम के आधार पर 

आवेदन हेतु पात्रता - स्ट्रीम के अनुसार अर्थात कला एवं विज्ञान संकाय (गणित) 

2. Tribal CM RISE School उच्च श्रेणी शिक्षक / माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा हेतु सिलेबस एवं पात्रता 

पाठ्यक्रम (Syllabus) - कक्षा 6 से 10 के पाठ्यक्रम के आधार पर प्रश्न पूछे जायेंगे. 

आवेदन हेतु पात्रता - जनजातीय कार्य विभाग अथवा स्कूल शिक्षा के अंतर्गत कार्यरत उच्च श्रेणी शिक्षक अथवा माध्यमिक शिक्षक आवेदन कर सकते है। आवेदित शिक्षक की 6 विषयों में से जिस विषय में नियुक्ति हुई हो, उसी विषय का प्रश्नपत्र देना होगा(हिन्दी, अंग्रेजी, संस्कृत, गणित, विज्ञान, मा. विज्ञान)

3. Tribal CM RISE School व्याख्याता / उच्च माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा हेतु सिलेबस एवं पात्रता 

पाठ्यक्रम (Syllabus) - कक्षा 11 से 12 के पाठ्यक्रम के आधार पर प्रश्न पूछे जायेंगे. 

आवेदन हेतु पात्रता - जनजातीय कार्य विभाग अथवा स्कूल शिक्षा के अंतर्गत कार्यरत व्याख्याता अथवा उच्च माध्यमिक शिक्षक आवेदन कर सकते हैं। आवेदित शिक्षक की 15 में विषयों में से जिस विषय में नियुक्ति हुई हो, उसी विषय का प्रश्नपत्र देना होगा (हिन्दी, अंग्रेजी, संस्कृत, गणित, जीविज्ञान, भौतिक, रसायन, इतिहास, राज शास्त्र, भूगोल, अर्थशास्त्र, कृषि, वाणिज्य, ग्रह विज्ञान, अन्य वैकल्पिक)

12.4. लिखित परीक्षा परिणाम लिखित परीक्षा में प्रत्येक घटक में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले अभ्यार्थियों को ही पात्र माना जाएगा तथा उनकी मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।

12.5. कक्षा 1 से 12 के शिक्षकों के लिए शैक्षणिक योग्यता नियमों में उल्लेखित है। 

12.6 प्राथमिक शिक्षकों में कला एवं विज्ञान संकाय के शिक्षकों को समान अनुपात में रखा जाएगा ताकि विद्यार्थी प्रारंभ से ही गणित एवं अंग्रेजी में भी दक्ष हो सके। प्राथमिक विंग में शिक्षकों के चयन में उनके हायर सेकेण्डरी परीक्षा में लिये गये विषय गणित अथवा अंग्रेजी को ध्यान में रखा जायेगा।

13. सह अकादमिक स्टाफ की पात्रता

सह अकादमिक पद स्कूल शिक्षा अथवा जनजातीय कार्य विभाग के अंतर्गत कार्यरत नियमित शिक्षक संवर्ग वाले शिक्षकों से निम्नलिखिन पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं

13.1 सह अकादमिक पदों के लिए केवल साक्षात्कार के आधार पर चयन किया जाएगा। 

13.2 आवेदक द्वारा प्रस्तुत पोर्टफोलियों के लिए 10 अंक निर्धारित हैं। 

13.3 साक्षात्कार 40 अंक का होगा। साक्षात्कार की तिथि से पृथक से अवगत कराया जाएगा। 

13.4 चयन उपरांत शालावार (Choice filling) करवाई जाएगी।

13.5 शैक्षणिक योग्यता

1. खेलकूद शिक्षक- शारीरिक शिक्षक - बी.पी.एड./शारीरिक शिक्षा में स्नातक (BPE) स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा में बीएससी/बी.पी.एड एकीकृत चार वर्षीय डिग्री न्यूनतम 50% अंक के साथ अथवा शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षण महाविद्यालय शिवपुरी से डी.पी.एड. अथवा सर्टिफिकेट कोर्स किया हो।

2. प्रयोगशाला सहायक (सहायक शिक्षक विज्ञान) - विज्ञान विषय के साथ कम से कम 50% अंक के साथ हायर सेकेण्डरी परीक्षा उत्तीर्ण

3. संगीत शिक्षक, गायन / वादन - कम से कम 50% अंको के साथ बी.म्यूज-गायन/एम.म्यूज गायन/विद/कोविद/रत्न/ या बी.म्यूज के समकक्ष

4. फाईन आर्ट - स्नातक इन फाईन आर्ट

13.6 आयु सीमा दिनांक 01.01.2022 की स्थिति में 60 वर्ष से अधिक न हो। 

13.7 सह अकादमिक स्टाफ की चयन प्रक्रिया -

13.1 सह अकादमिक पदों के लिए केवल इंटरव्यू के आधार पर चयन किया जाएगा।

13.2 आवेदक द्वारा प्रस्तुत पोर्टफोलियो के लिए 10 अंक निर्धारित हैं। 

13.3 इंटरव्यू 40 अंक का होगा। इंटरव्यू दिनांक पृथक से सूचित की जाएगी।

13.4 चयन उपरांत शालावार (Choice Filling) करवाई जाएगी।

Tribal CM RISE School सह अकादमिक पदों के लिए साक्षात्कार (Interview) दिनांक  07.06.2022 के समय प्रस्तुत किये जाने वाला Formate की जानकारी  के लिए यहाँ क्लिक कीजिए

ऑनलाइन आवेदन लिंक - 👉Tribal Department CM RISE School Teachers Selection Exam के लिए ऑनलाइन आवेदन की जानकारी एवं लिंक के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

👉रिक्त पदों की जानकारी एवं विस्तृत विज्ञापन - जनजातीय कार्य विभाग सी एम राइज स्कूल हेतु शिक्षकों की चयन प्रक्रिया सम्बन्धी विज्ञापन एवं रिक्त पदों की जानकारी पीडीएफ में देखने के लिए  यहाँ क्लिक कीजिए.

Tribal Department CM RISE School Principal Interview Date 

जनजातीय कार्य विभाग (Tribal Department) अतर्गत CM RISE School के रूप में चयनित 95 शालाओं एवं विभागीय विशिष्ट शालाओं (KSP – कन्या शिक्षा परिसर, EMRS – एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय) के लिए प्राचार्य पद हेतु सक्षात्कार की तिथियाँ घोषित कर दी गई है. 

सी.एम.राइज स्कूल एवं विभागीय विशिष्ट शालाओं के प्राचार्य पद पर पदस्थापना हेतु 372 प्राचार्य / व्याख्याता / उच्च माध्यमिक शिक्षकों द्वारा आवेदन किये गए हैं. प्राचार्य पद पर पदस्थापना हेतु साक्षात्कार दिनांक 24 मई से 28 मई 2022 तक भोपाल में रखा गया है.

सी.एम.राइज स्कूल एवं विभागीय विशिष्ट शालाओं के प्राचार्य पद पर साक्षात्कार हेतु अभ्यर्थियों की सूची – जनजातीय कर विभाग द्वारा सी.एम.राइज स्कूल एवं विभागीय विशिष्ट शालाओं के प्राचार्य पद पर पदस्थापना करने वाले प्राचार्य / व्याख्याता / उच्च माध्यमिक शिक्षकों की सूची साक्षात्कार तिथि के साथ जारी की की गई है, आप नीचे दी गई लिंक से साक्षात्कार सूची देख सकते हैं –

सी.एम.राइज स्कूल एवं विभागीय विशिष्ट शालाओं के प्राचार्य पद पर साक्षात्कार हेतु अभ्यर्थियों की सूची देखने / डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

साक्षात्कार के समय प्रस्तुत किये जाने वाला फ़ॉर्मेट - सी.एम.राइज स्कूल एवं विभागीय विशिष्ट शालाओं के प्राचार्य पद पर साक्षात्कार हेतु उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों को निर्धारित फार्मेट में जानकारी तथा सत्यापन प्रमाण पत्र A एवं B प्रस्तुत करना होगा. Interview Format आप नीचे दी लिंक de डाउनलोड कर सकते हैं –

CM RISE School / Special School Principal Interview के समय प्रस्तुत किये जाने वाला फार्मेट डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

आपने Gyan Deep पर विजिट कियाथैंक्स। आपको यदि ज्ञान दीप की जानकारियां उपयोगी लगे तो कृपया शेयर अवश्य कीजिए।

यदि ऊपर दी लिंक से ज्वाइन न हो तो कृपया यहाँ क्लिक कर Gyan Deep Info Whatsapp Group Jion कीजिए.

कोई टिप्पणी नहीं

Gyan Deep. Blogger द्वारा संचालित.