Header Ads

MP TOURISM QUIZ : प्रदेश में भारी बारिस की स्थिति को देखते हुए जिला स्तरीय क्विज की तिथि में वृद्धि की गई है, अब जिला स्तर पर क्विज का आयोजन 10/09/2022 शनिवार को किया जाएगा. किया जाएगा, मध्य प्रदेश पर्यटन क्विज 2022 की पूरी जानकारी यहाँ देखिये

मध्य प्रदेश पर्यटन क्विज 2022 MP TOURISM QUIZ 2022

The heart of Incredible India

मध्य प्रदेश पर्यटन क्विज  MP TOURISM QUIZ

MP Tourism Quiz Contest

Breaking News : प्रदेश में भारी बारिस की स्थिति को देखते हुए जिला स्तरीय क्विज की तिथि में वृद्धि की गई है, अब जिला स्तर पर क्विज का आयोजन 10/09/2022 शनिवार को किया जाएगा. किया जाएगा.  

मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज के आयोजक मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड (Madhya Pradesh Tourism Board), भोपाल, सहयोग - स्कूल शिक्षा विभाग, मध्यप्रदेश शासन (MP School Education Department), जिला प्रशासन, समस्त जिला मध्य प्रदेश जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद (Madhya Pradesh District Council for Archaeology, Tourism and Culture), समस्त जिला मध्य प्रदेश, मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (Madhya Pradesh State Tourism Development Corporation), भोपाल

मध्य प्रदेश पर्यटन क्विज 2022

मध्य प्रदेश पर्यटन क्विज 2022 का जिला स्तर पर आयोजन दिनांक 24/08/2022 को 10/09/2022 शनिवार को, क्विज हेतु पंजीयन स्कूल के माध्यम से होगा. पंजीयन की अंतिम तिथि 05 अगस्त 2022 है.  मध्य प्रदेश पर्यटन क्विज 2022 (MP TOURISM QUIZ 2022) की पूरी जानकारी के लिए MP Education Gyan Deep की इस पोस्ट को अंत तक पढ़िए.  

मध्य प्रदेश पर्यटन क्विज (MP TOURISM QUIZ) का परिचय 

मध्य प्रदेश पर्यटन द्वारा प्रदेश के बच्चों में प्रतियोगिता के माध्यम से प्रदेश के समृद्ध शाली इतिहास, परम्पराओं, ऐतिहासिक धरोहर सांस्कृतिक रंगो, कला, प्राकृतिक समृद्धि, महापुरूषों, पर्यटन महत्व की संभावनाओं आदि से परिचित कराने तथा पर्यटन के माध्यम से सीखने की प्रक्रिया को विकसित करने के उद्देश्य से प्रति वर्ष नवीन सत्र के आरम्भ होने के समय पर्यटन क्विज का आयोजन किया जाता है। वर्ष 2016 से 2019 तक मध्य प्रदेश पर्यटन क्विज का आयोजन पर्यटन विभाग द्वारा निरंतर किया गया है। यह जानकारी आप MP Education Gyan Deep पर देख रहे है. उत्सव रूप में इस आयोजन में 9वीं कक्षा से 12 वीं कक्षा के सभी छात्र-छात्राऐं अपने-अपने शासकीय / अशासकीय विद्यालयों के प्रतिनिधि के रूप में इस वार्षिक प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। 

पर्यटन क्विज शैक्षणिक पाठ्यक्रम के आधार पर न होकर आस-पास के परिवेश तथा प्रदेश के पर्यटन से संबंधित विषय वस्तु के आधार पर होती है। जिला स्तर पर विजेता टीम को पुरस्कार के रूप में मध्य प्रदेश की पर्यटन समृद्धि का अनुभव भ्रमण के माध्यम से कराया जाता है।

MP TOURISM Quiz का उद्देश्य :

मध्य प्रदेश पर्यटन क्विज प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में -

• पर्यटन के प्रति जागरूकता विकसित करना।

• प्रदेश के पर्यटन विरासत से अवगत कराना।

• पर्यटन की अपार संभावनाओं तथा रोजगार के रूप में पर्यटन को अपनाने संबंधित उन्नमुखीकरण करना।

• छात्र - छात्राओं में पर्यटन के माध्यम से आत्मविश्वास विकसित करना। 

• प्रदेश की पर्यटन विरासत का प्रचार-प्रसार करना

• प्रदेश में प्रगतिशील पर्यटन संभावनाओं की आधारशिला तैयार करना ।

• छात्र छात्राओं को प्रदेश की विभिन्न विविधताओं के साथ एकरूपता का परिचय देना।

• छात्र- छात्राओं में देश / प्रदेश प्रेम की भावना का विकास।

• प्रदेश की पर्यटन विरासत का संज्ञान कराना।

MP TOURISM Quiz की संकल्पना -

मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा जिला प्रशासन, जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृतिः परिषद एवं स्कूल शिक्षा विभाग के सहयोग से मध्य प्रदेश पर्यटन क्विज का आयोजन किया जावेगा। मध्य प्रदेश पर्यटन क्विज का आयोजन दो चरण में होगा।

MP TOURISM Quiz के चरण

प्रथम चरण- जिला स्तरीय होगा, जिसमें क्विज हेतु जिले के समस्त पंजीकृत स्कूलों की टीम द्वारा भाग लिया जावेगा। जिले के समस्त शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों द्वारा अपनी टीम का पंजीकरण कराया जा सकेगा।

द्वितीय चरण राज्य स्तरीय होगा, जिसमें प्रथम चरण में प्रत्येक जिले की विजेता टीम द्वारा भाग लिया जावेगा। 

MP TOURISM Quiz सहभागिता / पंजीयन (06 जुलाई 2022 से 05 अगस्त 2022 तक)

• पर्यटन क्विज प्रतियोगिता में कक्षा 9 वी से 12 तक के विद्यार्थियों (छात्र-छात्राओं) द्वारा भाग लिया जावेगा।

• प्रदेश के ऐसे समस्त शासकीय / अशासकीय विद्यालय जो राज्य बोर्ड, केन्द्रीय बोर्ड अथवा अन्य शिक्षा बोर्ड जिसमें 9 वी से 12 तक अध्ययनरत् विद्यार्थी भाग ले सकेंगे।

• प्रतिभागिता के इच्छुक विद्यालयों द्वारा अपने स्कूल में अध्ययनरत् 9 वी से 12 तक के विद्यार्थियों की 3 सदस्यीय टीम का गठन किया जावेगा। 

• टीम गठन का दायित्व विद्यालय प्राचार्य / प्रबंधन का होगा, जिस हेतु विद्यालय प्राचाय / प्रबंधन द्वारा वस्तुनिष्ठ प्रश्नमाला एवं क्विज के माध्यम से 3 श्रेष्ठ विद्यार्थियों का चयन कर टीम गठित की जावेगी। 

• विद्यालय द्वारा क्विज प्रतियोगिता हेतु गठित टीम का पंजीयन संलग्न परिशिष्ट-1 अनुसार काया जावेगा।

विद्यालय प्राचार्य / प्रबंधन द्वारा टीम का पंजीयन 06 जुलाई 2022 से 05 अगस्त 2022 के मध्य जिला शिक्षा अधिकारी / प्रचार्य उत्कृष्ट विद्यालय, DATCC कार्यालय में जमा किया जावेगा। अंतिम तिथि 05 अगस्त, 2022 संध्या 5:30 के बाद कोई भी प्रविष्टि स्वीकार्य नहीं होगी।

"जिला स्तरीय" आयोजन तिथि एवं समय अनुक्रमणिका
जिला स्तर पर (लिखित + ऑडियो विजुअल)
जिला स्तर पर प्रथम चरण : लिखित प्रश्नोत्तरी
जिला स्तर पर द्वितीय चरण : ऑडियो विजुअल

जिला स्तर पर लिखित प्रश्न पत्र के हल करने के पश्चात सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली जिलों की 06 टीमों को ऑडियों विजुअल चरण में प्रवेश दिया जावेगा। यह जानकारी आप MP Education Gyan Deep पर देख रहे है. जिला स्तर पर ऑडियो विजुअल चक्रो (राउण्ड) में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली प्रथम स्थान प्राप्त टीम / जिले का दल राज्य स्तर पर आयोजित क्विज प्रतियोगिता के लिए पात्र होंगे।

क्र जिला स्तरीय समय अनुसार अनुकमणिका समय सारणी
1 आयोजन तिथि 24/08/2022 (बुधवार) 10/09/2022 शनिवार 
2 पंजीयन कार्य प्रातः 9 से 10 (01 घण्टे)
3 जिला स्तर लिखित परीक्षा प्रथम चरण प्रातः 10 से 12 (02 घण्टे)
4 भोजन तथा “मूल्यांकन कार्य" दोपहर 12 से 02:30 (02:30 घण्टे)
5 क्विज प्रतियोगिता (मल्टीमीडिया) आयोजन दोपहर 02.30 से 04.30 (02 घण्टे)
6 पुरस्कार वितरण सायं 04.30 से 05.30 (01 घण्टे)

नोट :- जिला एवं राज्य स्तरीय पर्यटन क्विज प्रतियोगिता को उत्सव के रूप में आयोजित की जाना है, इस हेतु दोनों प्रतियोगिताओं में भोजन तथा मूल्यांकन के दौरान छात्रों के मनोरंजन हेतु विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। 

राज्य स्तर पर (लिखित + ऑडियों विजुअल) – 15 सितम्बर, 2022 (गुरुवार) जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त टीम को राज्य स्तर पर आमंत्रित कर, राज्य स्तरीय आयोजन 15 सितम्बर, 2022 (गुरुवार) को संपादित किया जावेगा। 

राज्य स्तर पर प्रथम चरण लिखित : प्रश्नोत्तरी 

राज्य स्तर पर द्वितीय चरण : ऑडियों विजुअल 

लिखित प्रश्न पत्र के हल करने के पश्चात सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली जिलों की 06 टीम ऑडियो विजुअल चरण में प्रवेश हेतु पात्र होगा। ऑडियो विजुअल चक्रो (राउण्ड) में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली टीम / जिले के दल को राज्य स्तर पर विजेता घोषित किया जावेगा। 

मध्य प्रदेश पर्यटन क्विज 2022 विद्यालय स्तर पर टीम चयन का मापदण्ड 

समस्त जिलों में 03 विद्यार्थियों (01 टीम) का चयन दायित्व विद्यालय प्राचार्य / प्रबंधन का होगा। इस हेतु विद्यालय प्राचार्य वस्तुनिष्ठ प्रश्नमाला तथा क्विज के माध्यम से विद्यालय स्तर पर विद्यार्थियों का चयन कर क्विज प्रतियोगिता हेतु उनका पंजीयन सुनिश्चित किया जावेगा। विद्यार्थियों की सहभागिता हेतु संलग्न परिशिष्ट-01 प्रारूप में पंजीयन निर्धारित तिथि एवं समय तक संबंधित जिले के जिला शिक्षा अधिकारी महोदय को जमा करना आवश्यक है। MP TOURISM QUIZ के लिए पंजीयन फॉर्म PDF में पोस्ट में आगे दिया गया है. 

MP TOURISM Quiz प्रश्न पत्र एवं विषय वस्तु 

1. प्रतियोगिता हेतु पर्यटन क्विज के दोनों चरणों (लिखित एवं आडियो विजुअल) हेतु प्रश्न मध्य प्रदेश के पर्यटन एवं पर्यटन से संबंधित परिक्षेत्र, कला, संवर्धन, अध्यात्म, प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक परिवेश एवं प्रदेश में फिल्मांकित फिल्म आदि से संबंधित होगे। यह जानकारी आप MP Education Gyan Deep पर देख रहे है. "आजादी का अमृत महोत्सव" वर्ष होने के कारण प्रश्न पत्र में म.प्र. के स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े स्थलों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों सम्बन्धित प्रश्न भी शामिल किये जायेंगे। 

2 प्रतियोगिता हेतु दोनों चरणों में विभिन्न प्रकार के प्रश्न पूछे जाते हैं, जिनमें बहु विकल्पीय प्रश्न, जोड़िया बनाओ, सही या गलत की पहचान, रिक्त स्थानों की पूर्ति, एक शब्द में उत्तर, समूह से पृथक विकल्प, समानुपातिक विकल्प, व्याख्या आधारित प्रश्न, गद्यांश को पढ़कर प्रश्न का उत्तर आदि प्रश्न होते हैं। 

MP TOURISM Quiz प्रश्न पत्र हल करने की प्रक्रिया 

1. प्रतियोगिता के प्रथम चरण में एक लिखित क्विज प्रश्न पत्र एवं रिक्त उत्तर पुस्तिका 03 विद्यार्थियों के मध्य प्रदान किया जायेगा। 

2. टीम के 03 विद्यार्थी परस्पर सलाह से प्रश्न हल करेंगे। 

3. लिखित परीक्षा के प्रश्न हिन्दी / अंग्रेजी दोनों माध्यम में होंगे। 

4. किसी विषय / प्रश्न पर विवाद की स्थिति में हिन्दी माध्यम सर्वमान्य होगा। 

MP TOURISM Quiz पुरस्कार 

1. जिला स्तरीय पर्यटन क्विज के विजेता दलों को मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम के होटलों में 02 रात्रि 03 दिन एवं "उपविजेताओं दलो को मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम के होटलों में 01 रात्रि 02 दिन (आवास भोजन सुविधा युक्त) ठहरने संबंधी उपहार कूपन प्रदाय किये जायेंगे। 

2. सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किये जायेंगे। 

3. प्रत्येक जिले के सभी विजेता तथा उप विजेता टीम के विद्यार्थियों को विवज मास्टर के नेतृत्व में तथा दल में एक भी बालिका होने की स्थिति में सहयोगी महिला शिक्षिका के साथ भ्रमण पर भेजा जावेगा। क्षेत्रीय प्रबंधक प्रतिनिधि (म.प्र राज्य पर्यटन विकास निगम) द्वारा निर्धारित टूर अनुसार जिले के निकटतम् नियत स्थान विशेष पर भ्रमण कराया जाएगा। प्रत्येक जिले के लिए मध्य प्रदेश के किसी भी पर्यटन स्थल को समय स्थान की उपलब्धता के आधार पर भेजा जाएगा। 

4. इसके लिए प्रत्येक जिले के सभी 09 विजेता तथा 09 उपविजेता छात्र-छात्राओं को सूचना देने हेतु जिला शिक्षा अधिकारी तथा जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद (DATCC) प्रभारी उत्तरदायी होगे क्विज मास्टर दल प्रमुख होगा। यदि दल में एक भी बालिका है, तो क्विज मास्टर पुरुष होने की दशा में जिला शिक्षा अधिकारी तथा जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद (DATCC) एक महिला शिक्षिका की नियुक्ति कर उसे दल के साथ भेजेंगे। इसमें संपूर्ण दल को जिला शिक्षा अधिकारी तथा डीटीपीसी के मार्गदर्शन अनुसार एक स्थान विशेष पर जिले के उत्कृष्ट विद्यालय में नियत तिथि / समय पर उपस्थित होना होगा। यह जानकारी आप MP Education Gyan Deep पर देख रहे है. विद्यालय से उत्कृष्ट विद्यालय तक आने का आवागमन व्यय संबधित विद्यालय वहन करेगा। 

उत्कृष्ट विद्यालय से सभी नौ विजेता / उपविजेता बच्चों तथा प्रभारी शिक्षक/शिक्षिका सहित सभी सदस्यों का संबंधित पर्यटन स्थल तक लाना, ले जाना, भोजन, रूकना, स्थानीय भ्रमण आदि का व्यय मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड वहन करेगा। 

5. दल सदस्यों को चार वातानुकूलित कक्ष में रूकवाया जाएगा। दल में बालक एव बालिकाओं की संख्या के आधार पर कक्षों की संख्या 05 भी की जा सकेगी। होटल में चेकइन / चैकआऊट टाईम दोपहर 12:00 बजे का होगा। 

6. होटल में ठहरे हुए सभी दल सदस्यों को सुबह का नाशता दोपहर एवं रात्रि का भोजन भी निःशुल्क प्रदाय किया जावेगा। साथ ही स्थानीय भ्रमण की सुविधा भी प्रदान की जावेगी। 

7. विजेता प्रतियोगी को होटल के रूम की बुकिंग एडवांस में मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम के क्षेत्रीय कार्यालयों द्वारा कराई जावेगी। 

8. सभी दल सदस्यों को माह अगस्त (अंतिम सप्ताह) से सितंबर 2022 तक अथवा जनवरी से फरवरी 2023 में भ्रमण कराया जाएगा। इसकी सूचना आपको 15 दिन पूर्व आपके प्राचार्य के माध्यम से दी जावेगी। 

9. सभी जिला स्तरीय दलों के भ्रमण कार्यक्रम निर्धारित तिथि के पश्चात आयोजित नही किये जायेंगे। भ्रमण समय अगस्त (अंतिम सप्ताह) से सितंबर 2022 तक अथवा जनवरी से फरवरी 2023 में कोई संशोधन नही किया जावेगा। 

10. जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद (DATCC) प्रभारी अधिकारी की जिम्मेदारी होगी कि सभी विजेता / उपविजेता दल निर्धारित समय में भ्रमण कार्यक्रम का लाभ लें। 

MP TOURISM Quiz विजेताओं को मिलेंगे मेडल 

जिले के समस्त 03 विजेता टीमों (09 प्रतिभागी) एवं उपविजेता टीमों (09 प्रतिभागी) को मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा तैयार मेडल प्रदान किये जायेंगे । 

MP TOURISM Quiz 2022 जिला स्तर हेतु पंजीयन प्रपत्र : MP TOURISM Quiz 2022 के लिए विद्यालय से 03 प्रतिभागियों का चयन कर जिला स्तर पर प्रेषित किया जाएगा, जिला स्तर हेतु पंजीयन प्रपत्र आप नीचे दी गई लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं. 

MP TOURISM Quiz 2022 जिला स्तर हेतु पंजीयन प्रपत्र डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

आपने Gyan Deep पर विजिट कियाथैंक्स। आपको यदि ज्ञान दीप की जानकारियां उपयोगी लगे तो कृपया शेयर अवश्य कीजिए।

MP Education Gyan Deep पर ये भी देखिये -

यदि ऊपर दी लिंक से ज्वाइन न हो तो कृपया यहाँ क्लिक कर Gyan Deep Info Whatsapp Group Jion कीजिए.

कोई टिप्पणी नहीं

Gyan Deep. Blogger द्वारा संचालित.