Header Ads

Class 9th and 10th Monthly Test Nov. 2024 - माह नवम्बर 2024 के Test Paper Vimarsh Portal MP पर अपलोड

Class 9th and 10th Monthly Test Order - कक्षा 9वी एवं 10वी मासिक टेस्ट के सम्बन्ध में लोक शिक्षण संचालनालय का आदेश

Class 9th and 10th Monthly Test

Class 9th and 10th Monthly Test Nov. 2024 - DPI द्वारा मासिक टेस्ट मासिक टेस्ट समय सारणी जारी, Vimarsh Portal पर अपलोड होंगे टेस्ट पेपर 

Update News : माह नवम्बर 2024 के टेस्ट पेपर MP Vimarsh Portal पर अपलोड हो गए हैं.

अकादमिक मॉनिटरिंग निर्देश कमांक 1

शालाओं में मासिक मूल्यांकन व्यवस्था के सम्बन्ध में लोक शिक्षण संचालनालय, मध्यप्रदेश का आदेश क्र./अकादमिक/असेसमेंट/2024/1225 भोपाल, दिनांक 24.3 2024 इस प्रकार है -

इस वर्ष से कक्षा 9 एवं 10 में Best five समाप्त कर दिया गया है तथा अब विद्यार्थियों को सभी 6 विषयों में पास होना अनिवार्य से होगा। कक्षा 10 के विद्यार्थियों को भी सभी 6 विषयों में पास होना अनिवार्य होगा। अतः शाला स्तर से निरन्तर प्रयास की आवश्यकता होगी। कक्षा 10 में गणित विषय का 1 ही प्रश्नपत्र होगा। किन्तु कक्षा 9 के विद्यार्थियों के लिए गणित विषय में दो विकल्प उपलब्ध होंगें। एक विकल्प Basic प्रश्नपत्र के लिए एवं एक विकल्प standard प्रश्नपत्र का होगा। शाला स्तर पर यह सुनिश्चित करें कि सभी विद्यार्थियों को इस संबंध में स्पष्ट जानकारी हो तथा अभी से ही विद्यार्थियों से विकल्प का चयन करवा लें। कक्षा 9 में गणित विषय के दोनो प्रश्नपत्रों की मार्किंग स्कीम संलग्न है। सभी विषयों की मार्किंग स्कीम माध्यमिक शिक्षा मंडल के पोर्टल पर पर उपलब्ध है, आप कक्षा 9वी एवं 10वी के लिए अंक योजना यहाँ देख सकते हैं. सभी विद्यार्थियों को इस संबंध में सूचित करना सुनिश्चित करें।

>> कक्षा 9 वी एवं 10 वी में बेस्ट ऑफ़ फाइव पद्धति समाप्त करने सम्बन्धी स्कूल शिक्षा विभाग आदेश, दिनांक 24-08-2023 यहाँ देखिये

बेस्ट फाइव की प्रक्रिया समाप्त हो जाने से अकादमिक सुदृढीकरण हेतु व्यापक स्तर पर प्रयास किए जाने होगें। वर्तमान में समस्त शालाओं में विद्यार्थियों की त्रैमासिक, अर्द्धवार्षिक, वार्षिक परीक्षाओं की व्यवस्था संचालित है किन्तु कतिपय विद्यालयों में ही नियमित मासिक टेस्ट लिए जा रहे है। मासिक टेस्ट नियमित एवं सुनियोजित नहीं है। अतः राज्य स्तर पर यह निर्णय लिया गया है कि अब सभी स्कूलों में नियमित रूप से मासिक मूल्यांकन की व्यवस्था की जायेगी।

मासिक मूल्यांकन का उद्देश्य यह है कि शिक्षक प्रत्येक विद्यार्थी के सीखने के स्तर का पता लगा सकें साथ ही विद्यार्थियों के स्तर में वृद्धि के लिए सुधारात्मक कार्यवाही कर सकें। मासिक मूल्यांकन हेतु निम्नानुसार निर्देश प्रसारित किए जाते है-

1. मासिक मूल्यांकन माह के अंतिम सप्ताह में होगा। जिस माह में त्रैमासिक अथवा अर्द्धवार्षिक / वार्षिक मूल्यांकन होगा उस माह में मासिक मूल्यांकन पृथक से नहीं होगा। 

2. मासिक मूल्यांकन के टेस्ट पेपर प्रतिमाह Vimarsh Portal पर प्राचार्य के लॉग इन पर अपलोड किए जाएंगें। वर्तमान में सिर्फ कक्षा 9 एवं 10 के लिए ही पेपर अपलोड किए जाएंगें। कक्षा 11 एवं 12 के लिए मासिक टेस्ट के पेपर स्थानीय शिक्षक द्वारा तैयार किए जाएंगें।

3. संबंधित शाला के प्राचार्य मासिक टेस्ट के एक दिन पूर्व पेपर डाउनलोड कर सकेगें। पेपर की एक प्रति शिक्षक को दी जाएगी जो कक्षा में जाकर बोर्ड पर प्रश्न लिखेंगें तथा बच्चों से एक अलग कॉपी में इसे हल करवाएंगें। नवम्बर माह के टेस्ट पेपर विमर्श पोर्टल पर अपलोड कर दिए गए हैं.

>>> Vimarsh Portal MP पर यहाँ से जा सकते हैं.

4. एक दिन में 2 से अधिक विषय के टेस्ट नहीं लिये जाएंगें। बच्चों को पूर्व से सूचना दी जायेगी कि ये मासिक टेस्ट में अनिवार्यतः सम्मिलित हों।

5. मासिक टेस्ट का कक्षा 9 एवं 10 का कार्यक्रम परिशिष्ट 1 अनुसार होगा इसी के अनुरूप कक्षा 11 एवं 12 का कार्यक्रम भी बना लें।

6. मासिक टेस्ट के पेपर जाँचने के बाद बच्चों के परीक्षा परिणाम की प्रविष्टि पोर्टल पर टेस्ट के 3 दिवस में करना अनिवार्य होगी।

7. शिक्षक मासिक टेस्ट के प्रश्नों में से कौन से प्रश्न विद्यार्थी हल नहीं कर पा रहे हैं का विश्लेषण कर पाठ्यक्रम के उन अंशों का पुनः अध्यापन कराएंगें। प्राचार्य द्वारा मासिक टेस्ट के अंको का विश्लेषण कर सुधारात्मक कार्यवाही की जायेगी।

परिशिष्ट – 1  मासिक टेस्ट समय सारणी  

माह नवम्बर 2024  मासिक टेस्ट समय सरणी 

DPI द्वारा जारी मासिक मूल्यांकन  हेतु जारी निर्देशों के अनुसार माह नवम्बर 2024 का मासिक  मूल्यांकन दिनांक 28, 29 तथा 30 नवम्बर को निर्धारित है, जिसका टाइम टेबल नीचे दिया जा रहा है -

माह नवम्बर 2024

दिनांक कक्षा 9 विषय कक्षा 10 विषय
28 नवम्बर 2024 हिन्दी अंग्रेजी
28 नवम्बर 2024 संस्कृत विज्ञान
29 नयम्बर 2024 अंग्रेजी गणित
29 नवम्बर 2024 विज्ञान सा.विज्ञान
30 नवम्बर 2024 बेसिक एवं स्टेंडर्ड गणित हिन्दी
30 नवम्बर 2024 सा. विज्ञान संस्कृत

माह अक्टूबर 2024
दिनांक कक्षा 9 विषय कक्षा 10 विषय
28 अक्टूबर 2024 हिन्दी अंग्रेजी
28 अक्टूबर 2024 संस्कृत विज्ञान
29 अक्टूबर 2024 अंग्रेजी गणित
29 अक्टूबर 2024 विज्ञान सा.विज्ञान
30 अक्टूबर 2024 बेसिक एवं स्टेंडर्ड गणित हिन्दी
30 अक्टूबर 2024 सा.विज्ञान संस्कृत

माह जुलाई 2024

दिनांक कक्षा 9 विषय कक्षा 10 विषय
29 जुलाई 2024 हिन्दी अंग्रेजी
29 जुलाई 2024 संस्कृत विज्ञान
30 जुलाई 2024 अंग्रेजी गणित
30 जुलाई 2024 विज्ञान सा.विज्ञान
31 जुलाई 2024 बेसिक एवं स्टेंडर्ड गणित हिन्दी
31 जुलाई 2024 सा.विज्ञान संस्कृत

माह अगस्त 2024

दिनांक कक्षा 9 विषय कक्षा 10 विषय
28 अगस्त 2024 हिन्दी अंग्रेजी
28 अगस्त 2024 संस्कृत विज्ञान
29 अगस्त 2024 अंग्रेजी गणित
29 अगस्त 2024 विज्ञान सा.विज्ञान
30 अगस्त 2024 बेसिक एवं स्टैंडर्ड गणित हिन्दी
30 अगस्त 2024 सा. विज्ञान संस्कृत

माह सितम्बर 2024

त्रैमासिक परीक्षा (समयसारिणी पृथक से जारी की जाएगी।

माह दिसंबर 2024

तृतीय सप्ताह प्री एक्जाम अर्द्धवार्षिक परीक्षा (समयसारिणी पृथक से जारी की जाएगी।

माह जनवरी 2025 
प्री-exam 

Class 9th - 10th Monthly Rest : DPI Order

MP Education Gyan Deep पर ये भी देखिये -

Basic and Standard Maths in Class 9th : कक्षा 9वी नामांकन में बेसिक और स्टैण्डर्ड गणित का ऑप्शन

MP Board 9th-10th New Marking Scheme 2024-25 - माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्यप्रदेश कक्षा 9 वी एवं 10 वी नई अंक योजना 2024-25 यहाँ से डाउनलोड कीजिए.

MP Board Class 11th New Marking Scheme 2024-25 - MP Board कक्षा 11 वी नई अंक योजना पीडीएफ में यहाँ से डाउनलोड कीजिए.

MP Board Class 12th New Marking Scheme 2024-25 - एम.पी. बोर्ड कक्षा 12 वी बोर्ड परीक्षा के लिए नई अंक योजना यहाँ देखिये

कोई टिप्पणी नहीं

Gyan Deep. Blogger द्वारा संचालित.