Header Ads

Meritorious Students will be Rewarded – RSK Order कक्षा 1 से 8 तक के मेधावी विद्यार्थियों को पुरुस्कृत किया जाएगा, राज्य शिक्षा केन्द्र के निर्देश.

RSK Order : Meritorious students will be rewarded – कक्षा 1 से 8 तक के मेधावी विद्यार्थियों को पुरुस्कृत किया जाएगा, राज्य शिक्षा केन्द्र के निर्देश.

RSK Order : Meritorious students will be rewarded – कक्षा 1 से 8 तक के मेधावी विद्यार्थियों को पुरुस्कृत किया जाएगा, राज्य शिक्षा केन्द्र के निर्देश.

राज्य शिक्षा केन्द्र (RSK) द्वारा जारी आदेश कमांक राशिके / मीडिया-वित्त / 2021 / 020 भोपाल, दिनांक- 09/02/2022 के अनुसार पालकों के Motivation एवं मेधावी विद्यार्थियों को पुरुस्कृत किये जाने के सम्बन्ध में निर्देश इस प्रकार है -  

राज्य शिक्षा केन्द्र के पत्र क्रमांक-राशिके / ईएण्डआर / एकीकृत शालानिधि /2021 /5461 भोपाल, दिनांक- 05.10.2021 बिंदु 2 की तालिका के बिंदु 9 में "SMC के सदस्यों को मोटिवेशन यथा जिनके बच्चे की शैक्षणिक सत्र में 95% से अधिक उपस्थित रहते हैं उन्हें कक्षा-1 से 8 में प्रत्येक कक्षा से क्रमशः 01 बालक एवं 01 बालिका के लिए शील्ड, कप एवं प्रमाण पत्र हेतु" प्रति स्कूल रुपये 800/- प्रदान करने का लेख है। यह जानकारी आप septadeep.blogspot.com पर देख रहे हैं.

चूंकि इस वर्ष कोविड-19 की परिस्थिति में शाला संचालन अवरुद्ध है। ऐसी स्थिति में उक्तानुसार कार्यवाही हेतु सर्वाधिक उपस्थिति की गणना की जाना संभव नहीं होगा अतः इस वर्ष सर्वाधिक उपस्थिति के स्थान पर 15 जनवरी से 5 फरवरी 2022 के दौरान सम्पन्न प्रतिभा पर्व के परिणाम के आधार पर, कक्षावार सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी एवं उसके पालक को सम्मानित किये जाने का निर्णय लिया गया है। जिसके अनुसार निम्नानुसार कार्यवाही हेतु संबंधित को निर्देशित करने का कष्ट करें. 

1. प्रतिभा पर्व के आयोजन एवं मूल्यांकन संबंधी विस्तृत निर्देश राज्य शिक्षा केन्द्र के पत्र क्रमांक राशिके / मूल्यांकन / प्रतिभा पर्व / 2021-22 / 7090 भोपाल 24/12/2021 तथा पत्र क्रमांक राशिके / मूल्यांकन / प्रतिभा पर्व / 2021-22 / 309 भोपाल 12/01/2022 से प्रदत्त हैं। उक्त के अनुसार वार्षिक परिणाम के आधार, कक्षावार सर्वाधिक उपलब्धि वाले विद्यार्थी का चयन, शाला प्रमुख द्वारा किया जाये। उक्त मूल्यांकन में अगर एक से अधिक विद्यार्थियों के प्राप्तांक समान हो तो, वर्कशीट्स (खण्ड अ) के अंकों को चयन का आधार माना जाए। यह जानकारी आप MP Education Gyan Deep पर देख रहे हैं. इस स्थिति में भी अनेक विद्यार्थियों के प्राप्तांक समान होने पर कक्षा के सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी का चयन शाला प्रमुख के द्वारा विद्यार्थी की ओवरऑल मेरिट (सह शैक्षणिक गतिविधियां, नियमित उपस्थिति, खेलकूद एवं सांस्कृतिक अभिरुचियां आदि) के आधार पर किया जाये।

2. यह चयन प्राथमिक शालाओं में कक्षा 1 से 5 तक सभी कक्षाओं में सर्वाधिक उपलब्धि वाले विद्यार्थी के रूप में प्रति कक्षा 1 विद्यार्थी के मान से कुल 5 विद्यार्थी माध्यमिक शालाओं में कक्षा 6 से 8 तक सभी कक्षाओं में सर्वाधिक उपलब्धि वाले विद्यार्थी के रूप में प्रति कक्षा 1 विद्यार्थी के मान से कुल 3 विद्यार्थी एवं कक्षा 1 से 8 की संयुक्त माध्यमिक शालाओं में कक्षा 1 से 8 तक सभी कक्षाओं में सर्वाधिक उपलब्धि वाले विद्यार्थी के रूप में प्रति कक्षा 1 विद्यार्थी के मान से कुल 8 विद्यार्थी के रूप में किया जायेगा। इसी प्रकार एक परिसर एक शाला वाली एकीकृत शालाओं में कक्षा 1 से 5 तक प्राथमिक शाला के मान से 6 से 8 तक माध्यमिक शाला के मान से तथा से 8 तक संयुक्त माध्यमिक शालाओं के मान से कक्षाओं की गणना कर विद्यार्थियों का चयन किया जायेगा।

New - CM RISE Digital शिक्षक प्रशिक्षण अंतर्गत प्रशिक्षण की नई श्रंखला “प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा” की जानकारी के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

3. प्रतिभा पर्व के निर्देशों में प्राप्तांक-ग्रेड अंकित करने एवं परिणाम विश्लेषण की अंतिम तिथि 16 से 25 फरवरी 2022 निर्देशित है अतः उक्त निर्देशों के पालन उपरात गुरुवार, 03 मार्च 2022 को कक्षावार चयनित विद्यार्थियों के साथ उनके पालकों / अभिभावकों को भी शाला स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में एसएमसी सदस्यों एवं अन्य गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में सम्मानित किया जाये।

4. उक्त सम्मान के रूप में विद्यार्थी उपयोगी स्टेशनरी सामग्री यथा स्लेट, कॉपी, पेन, पेंसिल, स्कैच पेन ड्राइंग पेंटिंग सामग्री, स्कैच बुक कम्पाक्स बाक्स आदि एवं प्रमाण पत्र प्रदान किये जा सकते हैं। प्रमाण पत्र की सुझावात्मक शब्द सामग्री परिशिष्ट-1 एवं 2 पर संलग्न है। यह जानकारी आप MP Education Gyan Deep पर देख रहे हैं. विद्यालय स्थानीय स्तर पर उक्तानुसार रंगीन आकल्पन / डिजाइन तैयार कर प्रमाण पत्र तैयार कर सकते हैं प्रमाण पत्र, अन्य विद्यार्थी उपयोगी स्टेशनरी सामग्री हेतु क्रय प्रक्रिया एवं व्यय की कार्यवाही संदर्भित पत्र क्रमांक- 5461 दिनांक- 05/10/2021 के अनुसार की जाए। क्रय प्रक्रिया के भण्डार क्रय नियमों का पालन सुनिश्चित करें।

5. इस हेतु प्रति शाला रूपये 800/- तक की व्यय सीमा प्रदान की जा रही है। शाला द्वारा कृत व्यय के दिल बी.आर. सी. स्तर पर इस प्रमाणीकरण सहित कि, "समिति द्वारा व्यय नियमानुसार किया गया है तथा इस व्यय का संपूर्ण दायित्व शाला प्रबंधन समिति का है।" के साथ प्रस्तुत कर भुगतान प्राप्त कर सकते है। इस राशि की कक्षावार विद्यालयवार गणना निम्नानुसार की जायेगी

1. प्राथमिक शाला - कक्षा 1 से 5 तक, प्रति कक्षा 160/-रुपये मात्र अधिकतम

2. माध्यमिक शाला - कक्षा 6 से 8 तक, प्रति कक्षा 267/- रुपये मात्र अधिकतम

3. संयुक्त माध्यमिक शाला - कक्षा 1 से 8 तक, प्रति कक्षा 100/-रुपये मात्र अधिकतम

4. एक परिसर एक शाला वाले हाई/हायर सेकेण्डरी स्कूल - कक्षा 1 से 8 तक, प्रति कक्षा 100/-रुपये मात्र अधिकतम तथा कक्षा 6 से 8 तक, प्रति कक्षा 267/- रुपये मात्र अधिकतम 

(क्रमांक 1 एवं 3 वाली शालाओं में अतिरिक्त राशि की आवश्यकता होने पर विद्यालय, अतिरिक्त राशि/पुरुस्कार जनसहयोग से प्राप्त कर सकते हैं जिसका विधिवत रिकार्ड संधारित किया जाए)

पालकों के Motivation एवं मेधावी विद्यार्थियों को पुरुस्कृत किये जाने के सम्बन्ध में निर्देश देखने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

Telegram पर MP Education Gyan Deep की अपडेट पाने के लिए ज्ञानदीप टेलीग्राम ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

निवेदन - कृपया इस जानकारी को WhatsApp पर अपने मित्रों को Share जरुर कीजिए. 

ये जानकारियां भी देखिये -

कोई टिप्पणी नहीं

Gyan Deep. Blogger द्वारा संचालित.