Header Ads

Rajya Shiksha Kendra YouTube Live Link : सभी शासकीय एवं अशासकीय शालाओं एवं शिक्षकों के लिए महत्वपूर्ण : कक्षा 5 वी एवं 8 वी वार्षिक परीक्षा पर YouTube Live Program की जानकारी व लिंक यहाँ देखिये

 Rajya Shiksha Kendra YouTube Live  Program : SED YouTube LIVE

राज्य शिक्षा केंद्र, मध्यप्रदेश Youtube चैनल Live प्रोग्राम लिंक 

Rajya Shiksha Kendra YouTube Live  Program

कक्षा 5 वी एवं 8 वी वार्षिक परीक्षा पर YouTube Live Program 

सभी शासकीय एवं अशासकीय शालाओं एवं शिक्षकों के लिए महत्वपूर्ण : कक्षा 5 वी एवं 8 वी वार्षिक परीक्षा पर YouTube Live Program की जानकारी व लिंक 

कक्षा 5 व 8 वार्षिक परीक्षा सत्र 2022-23 के शंका समाधान हेतु यू-ट्यूब लाईव प्रसारण के सम्बन्ध में राज्य शिक्षा केन्द्र, मध्यप्रदेश भोपाल आदेश क्र./शिक्ष/ मूल्याकन / 2022-23/5934 भोपाल, दिनांक 12-10-2022 के अनुसार 

कक्षा 5 व 8 वार्षिक परीक्षा सत्र 2022-23 के शंका समाधान हेतु यू-ट्यूब लाईव प्रसारण

कक्षा 5 व 8 वार्षिक परीक्षा सत्र 2022-23 के संबंध में शिक्षकों, अशासकीय शाला प्रबंधन एवं जिले के अमले में संशय की स्थिति है। अतः कक्षा 5 एवं 8 वार्षिक परीक्षा तैयारी हेतु कक्षावार निर्धारित पाठ्यक्रम मूल्यांकन प्रक्रिया परीक्षा हेतु ब्लू प्रिंट प्रश्नों के स्वरूप, प्रश्नों का कठिनाई स्तर आदि मामलों पर दिनांक 13 अक्टूबर को कक्षा 5 एवं 14-15 अक्टूबर को कक्षा 8 हेतु यू-ट्यूब लाइव प्रसारण अपरान्ह 4:00 से 5:30 बजे तक विशेषज्ञों द्वारा किया जायेगा।

RSK MP YouTube Live 13, 14 एवं 15 अक्टूबर 2022 

कक्षा 5 वी की वार्षिक परीक्षा के सम्बन्ध में प्रसारण – दिनांक 13 अक्टूबर, 2022 अपरान्ह 04:00 बजे से 05:30 बजे तक.

कक्षा 8 वी की वार्षिक परीक्षा के सम्बन्ध में प्रसारण – दिनांक 14 व 15 अक्टूबर, 2022 अपरान्ह 04:00 बजे से 05:30 बजे तक.

समस्त शासकीय एवं शासकीय मान्यता प्राप्त अशासकीय शालाओं एवं अनुदान प्राप्त शालाओं के शिक्षकों, अशासकीय शाला प्रबंधन, जिला एवं विकासखण्ड के संबंधित अकादमिक / प्रशासनिक अमले के लिए यह प्रसारण महत्वपूर्ण है.

RSK MP YouTube Live Program Link

कक्षा 5 वी एवं 8 वी वार्षिक परीक्षा पर यू-ट्यूब लाइव की लिंक – कक्षा 5 वी एवं 8 वी वार्षिक परीक्षा के सम्बन्ध में राज्य शिक्षा केंद्र, मध्यप्रदेश द्वारा आयोजित यू-ट्यूब लाइव की लिंक नीचे दी जा रही है.

👉कक्षा 5 वी वार्षिक परीक्षा के सम्बन्ध में RSK MP YouTube Live दिनांक 13 अक्टूबर, 2022 देखने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

👉कक्षा 8 वी वार्षिक परीक्षा के सम्बन्ध में RSK MP YouTube Live – 1 दिनांक 14 अक्टूबर, 2022 देखने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

MP Education Gyan Deep

राज्य शिक्षा केंद्र, मध्यप्रदेश के पूर्व महत्वपूर्ण YouTube Live Program

New : Rajya Shiksha Kendra का YouTube Live Program दिनांक 14.03.2022 सुबह 11 बजे  

प्रश्न मंच (क्विज) प्रतियोगिता के सम्बन्ध में यू-ट्यूब लाइव 14 मार्च 2022 को 

राज्य शिक्षा केंद्र, मध्यप्रदेश द्वारा जारी आदेश क्र. / राशिके / पापु /2022 /CT / 26 भोपाल दिनांक 11/03/2022 के अनुसार -

प्रदेश के समस्त माध्यमिक विद्यालयों में सत्र 2021-22 में कक्षा 6 से 8 तक अध्ययनरत सभी विद्यार्थियों के लिए विद्यालय स्तर से राज्य स्तर तक प्रश्न मंच (Quiz) प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 16 मार्च 2022 से किया जाना है.  

प्रश्न मंच (Quiz) प्रतियोगिता के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देने के उद्देश्य से दिनांक 14 मार्च 2022 सुबह 11:00 बजे से YouTube LIVE कार्यक्रम का प्रसारण किया जाएगा.

Rajya Shiksha Kendra YouTube Live Program Details
YouTube Live प्रसारण दिनांक 14/03/2022
प्रसारण समय प्रातः11:00 बजे से
YouTube Live Link YouTube Live देखने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए

इस YouTube LIVE कार्यक्रम में निम्नांकित को अनुवार्य रूप se सहभागिता के निर्देश RSK द्वारा दिए गए हैं -

  • समस्त अकादमिक सदस्य, डाइट 
  • प्रधानाध्यापक, समस्त, माध्यमिक विद्यालय
  • BRCC, BAC एवं जनशिक्षक समस्त 
  • समस्त शिक्षक, माध्यमिक विद्यालय 

RSK द्वारा पूर्व आयोजित YouTube Live कार्यक्रमों की जानकारी -

TLM शिक्षक सहायक सामग्री निर्माण प्रतियोगिता एवं मेले के आयोजन पर ऑनलाइन शिक्षक प्रशिक्षण यह प्रशिक्षण कक्षा 1 से 8 के शिक्षकों के लिए अनिवार्य है.

राज्य शिक्षा केन्द्र, मध्यप्रदेश के आदेश क्र. / राशिके / शि. प्रशि. /2022/1422 भोपाल दिनांक-24/02/2022 के अनुसार प्रारंभिक स्तर के शिक्षकों द्वारा बच्चों की गुणवत्ता बढ़ाने हेतु बच्चों की कठिन अवधारणाओं को स्पष्ट करने हेतु शिक्षण कार्य करते समय विभिन्न प्रकार की सहायक सामग्री का उपयोग किया जाता है। ये सामग्री शिक्षक द्वारा विषय एवं विषयवस्तु के अनुरूप लो कोस्ट, नो कोस्ट मटेरियल से निर्मित की जानी है, जिसके लिए विभिन्न स्तर पर टीएलएम मेले सह प्रदर्शनी का आयोजन किया जाना है। 

RSK YouTube LIVE 02-०३-2022  - TLM शिक्षक सहायक सामग्री निर्माण प्रतियोगिता एवं मेले के आयोजन  पर विशेषज्ञों के मार्गदर्शन के लिए राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा दिनांक 02 मार्च 2022 को शाम 4 बजे एक youtube लाइव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. राज्य शिक्षा केंद्र के इस यू-ट्यूब लाइव प्रोग्राम की लिंक आगे दी गई है.

TLM शिक्षक सहायक सामग्री निर्माण प्रतियोगिता एवं मेले के आयोजन के उद्देश्य :

1. शिक्षक, स्व निर्माण से TLM सामग्री विकसित कर सकेंगे। 

2. यह सामग्री कबाड़ से जुगाड, बेकार वस्तुओं से प्राकृतिक और कम लागत सामग्री से विकसित हो सकेगी।

3. अवधारणाओं पर कार्य करते हुए स्टेटिक मॉडल, टॉयज, ऑडियो-वीडियो फलेक्से, गेम्स, मूविंग पिक्चर टू पिक्चर वीडियो आदि तैयार करने में एक-दूसरे का सहयोग कर सकेंगें।

प्रदर्शनी सह TLM मेला -

TLM सामग्री निर्माण में शिक्षक अपने सहयोगी समूह (शिक्षक अथवा कक्षा का विद्यार्थी समूह) के साथ मिलकर अवधारणाओं पर कार्य करेंगे और उसके लिए अपने आस-पास की बेकार सामग्री से तकनीकी इंजीनियरिंग गणना का उपयोग करके TLM सामग्री निर्मित कर सकेंगे, इसमें एक-दूसरे से सीखने समझने से शिक्षकों में नए कौशल भी विकसित होंगे और कई तकनीकी अनुभवों से गुजरने के अवसर भी प्राप्त हो सकेंगे।

विद्यालयीन स्तर पर :

सामग्री के निर्माण में शिक्षक अपने सहयोगी समूह के साथ कार्य करेगा यह सहयोगी समूह अन्य शिक्षक टेक्नीशियन समाज के अन्य व्यक्ति अपनी अवधारणा के चयन अनुसार तकनीकी का उपयोग कर सकेगा।

प्रत्येक जनशिक्षा केन्द्र से तीन प्रादर्शी तथा कक्षा के बच्चों का चयन किया जाएगा जिसमें एक भाषा, दूसरा गणित और तीसरा विज्ञान विषय का होगा। 

इसके लिए कक्षा 1 से 1X की अवधारणाओं/कौशली पर कार्य किया जा सकेगा तथा इन प्रादर्शों का प्रदर्शन जनशिक्षा केन्द्र पर होगा।

RSK YouTube Live Link 02-०३-2022

TLM शिक्षक सहायक सामग्री निर्माण प्रतियोगिता एवं मेले के आयोजन पर  Rajya Shiksha Kendra YouTube Live Program देखने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

Online teacher training on sports activities through youtube live under Khelo MP scheme 

राज्य शिक्षा केन्द्र, मध्यप्रदेश भोपाल के आदेश क्र./पा.पु.रा.शि.के./2022/347 भोपाल, दिनांक 07/02/2022 के अनुसार YouTube Live कार्यक्रम के माध्यम से खेलो एम पी खेलकूद गतिविधियों पर ऑनलाइन शिक्षक प्रशिक्षण आयोजन किया जा रहा है. दिननक 9 फरवरी 2022 से 11 फरवरी 2022 तक प्रतिदिन प्रातः 11 से दोपहर 01 बजे तक YouTube Live के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जाएगा.

खेलो एम. पी. खेलकूद गतिविधियों पर ऑनलाइन शिक्षक प्रशिक्षण

खेलो एम. पी. योजना में प्रारंभिक स्तर के शिक्षकों के ऑनलाइन प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है, जिससे शिक्षकों को खेलों के महत्व, मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाले उच्च खिलाड़ियों की खेल यात्रा से परिचय हो और वे स्पोर्टस शिक्षा अंतर्गत खेल कूद गतिविधियों पर प्रेरित होकर खेलों को विद्यालयीन गतिविधियों का अनिवार्य भाग बनाकर खेल खिलाए और विद्यालय में स्वस्थ वातावरण निर्मित करें, इस उद्देश्य से तीन दिवसीय दो-दो घण्टे का ऑनलाइन प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया जा रहा है, इस प्रशिक्षण का फ्रेमवर्क संलग्न प्रस्तुत है।

ऑनलाइन प्रशिक्षण तिथि एवं समय

दिनांक 09 फरवरी से 11 फरवरी को समय प्रातः 11:00 से 01:00 दो घण्टे का तीन दिवसीय ऑनलाइन प्रशिक्षण यूट्यूब लाइव के माध्यम से आयोजित किया जा रहा है.

कक्षा 1 से 8 तक के सभी शिक्षकों के लिए अनिवार्य

सभी कक्षा 1 से 8 के शिक्षकों को अनिवार्य रूप से इस प्रशिक्षण में सहभागिता करनी होगी तथा अंतिम दिवस में 30 मिनिट का प्रश्नोत्तर सत्र रखा गया है जिसमें स्पोटर्स शिक्षा पर प्रश्न किए जा सकेंगे। अतः यह सूचना संबंधित शिक्षकों तक अनिवार्य रूप से पहुंचाना सुनिश्चित करें। 

खेलो एम पी खेलकूद गतिविधियों पर ऑनलाइन शिक्षक प्रशिक्षण विषय (प्रशिक्षण फ्रेमवर्क) एवं YouTube Live Link

दिनांक - 09-02-2022 प्रशिक्षण फ्रेमवर्क एवं लिंक
  • खेलो एमपी का परिचय और बच्चों के लिए खेल का महत्व
  • अपनी खेल यात्रा को साझा करने के लिए प्रदेश के प्रसिद्ध खिलाड़ी के वीडियो शेयरिंग तथा उसके खेल अनुभवों पर चर्चा
  • वार्मअप व्यायाम (लाइव सत्र), शारीरिक गतिविधियों का महत्व
  • बुनियादी खेलों का परिचय एवं उनका विवरण

दिनांक 09/02/2022 Khelo MP खेलकूद गतिविधियों पर ऑनलाइन शिक्षक प्रशिक्षण लाइव देखने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

दिनांक - 10-02-2022 प्रशिक्षण फ्रेमवर्क एवं लिंक
  • खेल से 21वी सदी के कौशलों का विकास
  • अपनी खेल यात्रा को साझा करने के लिए म.प्र. से जाने माने खिलाड़ी के साथ बातचीत।
  • खेल से बच्चों का विकास एवं उनकी वृद्धि
  • एथलेटिक्स खेलों का परिचय और उनका बुनियादी विवरण

दिनांक 10/02/2022 Khelo MP खेलकूद गतिविधियों पर ऑनलाइन शिक्षक प्रशिक्षण लाइव देखने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

दिनांक - 11-02-2022 प्रशिक्षण फ्रेमवर्क एवं लिंक
  • योग परिचय महत्व और सरल योगा अभ्यास गतिविधि
  • ओलम्पिक खेलों का परिचय और उनका बुनियादी विवरण
  •  प्रतिभागियों द्वारा प्रश्नोत्तर

दिनांक 11/02/2022 Khelo MP खेलकूद गतिविधियों पर ऑनलाइन शिक्षक प्रशिक्षण लाइव देखने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

साक्षरता कार्यक्रम एवं प्रौढ़ शिक्षा एप के संचालन हेतु प्रशिक्षण  YouTube Live Program Link

साक्षरता कार्यक्रम एवं प्रौढ़ शिक्षा मोबाइल एप्प के संचालन हेतु प्रशिक्षण राज्य शिक्षा केन्द्र, मध्यप्रदेश YouTube Live के माध्यम से प्रसारण दिनांक 04/02/2022 को दोपहर 12:00 बजे से किया जाएगा।  


नई शिक्षा नीति 2020 के प्रावधान अनुसार वर्ष 2030 तक प्रदेश के शत प्रतिशत असाक्षरों को साक्षर किया जाना है। भारत सरकार के निर्देशानुसार प्रदेश 15 को साक्षर करने हेतु ‘पढ़ना लिखना अभियान’ मार्च 2022 तक एक अप्रैल 2022 से 2027 तक नवभारत साक्षरता कार्यक्रम संचालित किये जाने के निर्देश है।

कार्यक्रम के व्यवस्थित एवं पारदर्शी संचालन हेतु एनआईसी के सहयोग से ‘प्रौढ़ शिक्षा’ एप का विकास किया गया है जिसके अंतर्गत निम्नानुसार प्रावधान समाहित है -

"अ" लक्षित असाक्षरों का चिन्हांकन 

"ब" मोबाइल एप्प के माध्यम से साक्षरता कार्यक्रम का क्रियान्वयन 

Rajya Shiksha Kendra YouTube Live 04/02/2022  

प्रौढ़ शिक्षा एप का  शुभारम्भ - साक्षरता कार्यक्रम एवं प्रौढ़ शिक्षा एप का  शुभारम्भमाननीय शिक्षा मंत्री मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा दिनांक 01 फरवरी 2022 को दोपहर 04:00 बजे YouTube Live के माध्यम से किया गया था.  

प्रौढ़ शिक्षा मोबाइल एप्प के संचालन हेतु प्रशिक्षण - साक्षरता कार्यक्रम एवं प्रौढ़ शिक्षा मोबाइल एप्प के संचालन हेतु प्रशिक्षण 04 फरवरी 2022 दोपहर 12:00 बजे  यूट्यूब लाइव कार्यक्रम  में जिलों के समस्त अधिकारियों, समस्त शिक्षकों, समस्त प्रशिक्षण संस्थानों के प्राचार्य, एवं फैकेल्टी द्वारा अनिवार्य रूप से शत प्रतिशत सहभागिता की जानी है।

Rajya Shiksha Kendra यू-ट्यूब लाइव की लिंक आगे दी जा रही है.

New - MP_NISHTHA FLN New Course Link -दिसम्बर 2021 के दो कोर्स की लिंक उपलब्ध हो गई है, कोर्स बैच 01 दिसम्बर 2021 से प्रारंभ होगी, कोर्स लिंक के लिए यहाँ क्लिक कीजिए।

ये भी देखिये - IFMS से Salary Slip डाउनलोड कीजिए, एमपी ट्रेजरी से वेतन स्लिप (Salary Slip) Download करना, Pay Slip From MP Treasury

उक्त यू-ट्यूब लाइव में प्रत्येक जिले से निम्नांकित द्वारा अनिवार्य रूप से सहभागिता की जाए 

1. डाइट प्राचार्य एवं समस्त डाइट फैकल्टी। 

2. जिला परियोजना समन्वयक, समस्त एपीसी अकादमिक,

3. समस्त जिला साक्षरता प्रभारी.

4. समस्त बी. आर. सी. बी.ए.सी. सी.ए.सी. 

5. समस्त अक्षर साथी, शासकीय प्राथमिक व माध्यमिक शालाओं के सभी शिक्षक. 

>>>Rajya Shiksha Kendra MP YouTube Live Link  पोस्ट में आगे दी गई है.

>>Rajya Shiksha Kendra YouTube Live Program Link 

YouTube Live Program 04/02/2022 Link - YouTube Live देखने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए

  • MP Education Gyan Deep पर ये भी देखिये -

NISHTHA FLN 3.0 Teachers Training Program - शिक्षकों के DIKSHA Portal के माध्यम से नया प्रशिक्षण कार्यक्रम माह दिसम्बर 2021

Two Degrees in the same session : एक ही सत्र में दो डिग्रियां अर्जित करने वाले नव नियुक्त शिक्षकों की नियुक्तियां निरस्त

Education to Tribal Deputation Order 2021 - स्कूल शिक्षा विभाग से जनजातीय कार्य विभाग में प्रतिनियुक्ति आदेश जारी

Navodaya Entrance Exam 2022 : जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 टी में प्रवेश परीक्षा 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन अब 15 दिसम्बर तक

MP Breaking News : 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ संचालित होंगे School, Online Classes जारी रहेगी, CM श्री शिवराजसिंह चौहान ने की घोषणा.

Tribal Department CM RISE School List - जनजातीय कार्य विभाग द्वारा CM RISE School List जारी देखिये लिस्ट

National Achievement Survey 2021 : संस्था प्रमुख के दायित्व - राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण 2021 के दिन संस्था प्रमुख को किन बातों का ध्यान रखना है?

NAS - Field Investigators Roles and Responsibilities : राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण के लिए FI के दायित्व एवं मानदेय सम्बन्धी जानकारी

आपने Gyan Deep पर विजिट कियाथैंक्स. आपको यदि ज्ञान दीप की जानकारियां उपयोगी लगे तो कृपया शेयर अवश्य कीजिए। 

https://septadeep.blogspot.com/p/blog-page_22.html

Telegram पर MP Education Gyan Deep की अपडेट पाने के लिए ज्ञानदीप टेलीग्राम ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

Gyan Deep का YouTube Channel - MP Education Gyan Deep के यूट्यूब चैनल पर जाने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए।

MP Education Gyan Deep की अपडेट Whatsapp पर प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक   कर WhatsApp Group   Join कीजिए.   

यदि ऊपर दी लिंक से ज्वाइन न हो सके तो कृपया Gyan Deep Info Group ज्वाइन करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

कोई टिप्पणी नहीं

Gyan Deep. Blogger द्वारा संचालित.