Header Ads

RSK MP Online repository of ICT devices - शासकीय संस्थाओं में उपलब्ध ICT डिवाइस का ऑनलाइन कोष तैयार करने सम्बन्धी आदेश जारी

Online repository of ICT devices - शासकीय संस्थाओं में उपलब्ध ICT डिवाइस का ऑनलाइन कोष (repository) तैयार करने सम्बन्धी आदेश जारी, स्कूलों को करना होगी शाला में उपलब्ध ICT डिवाइस की ऑनलाइन इंट्री 

शासकीय संस्थाओं में उपलब्ध ICT डिवाइस का ऑनलाइन कोष / भंडार (repository) तैयार करने के सम्बन्ध में राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा जारी आदेश क्रमांक/राशिके/ आई. सी. टी./2023-24/4335 भोपाल दिनांक 28/06/2023 इस प्रकार है -

शासकीय शालाओं / संस्थाओं समग्र शिक्षा अभियान के अतिरिक्त भी बच्चों के शिक्षण के लिये ICT डिवाइस अन्य स्त्रोत से प्राप्त होता है। यह जानकारी आप MP Education Gyan Deep पर देख रहे हैं. शिक्षण हेतु ICT डिवाइस जैसे कंप्यूटर, लैपटॉप, टेबलेट, इंटरएक्टिव पैनल, स्मार्ट टी.वी. प्रोजेक्टर इत्यादि होते है। जन-भागीदारी, स्मार्ट सिटी, गैर सरकारी संगठन (NGO), निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) आदि से शासकीय शालाओं को आई.सी.टी. डिवाइस प्रदाय किया जाता है।

शा. शालाओं / संस्थाओं में उपलब्ध ICT डिवाइस का ऑनलाइन कोष / भंडार (repository)  तैयार किया जा रहा, जिससे यह ज्ञात हो सके कि स्कूलों में किस प्रकार और कितनी संख्या में कार्यशील ICT डिवाइस है। यह जानकारी आप MP Education Gyan Deep पर देख रहे हैं. उक्त ICT डिवाइस बच्चों के शिक्षण में उपयोग के लिए स्कूल को ई-कंटेंट उपलब्ध कराया जायेगा, साथ ही स्कूल में पदस्थ शिक्षक को ई-कंटेंट के माध्यम से अध्यापन हेतु प्रशिक्षण भी किया जायेगा।

स्कूल में उपलब्ध कार्यशील ICT उपकरणों की ऑनलाइन कोष / भंडार (repository) के लिये https://muskaandreams.org/digital-shaala / लिंक पर जा कर एंट्री करनी है, इसका प्रोसेस मैन्युअल पृथक से भेजा गया है। इस लिंक में एंट्री का दायित्व संस्था के प्रमुख का होगा। इस संबंध किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए 6264813660, 8349954583 पर संपर्क कर सकते है।

दिनांक 14-07-2023 तक सभी एंट्री पूर्ण किया जाना है।

Online repository of ICT devices के लिए ऑनलाइन इंट्री कैसे करें?

ICT डिवाइस का ऑनलाइन कोष / भंडार (repository) हेतु ऑनलाइन जानकारी दर्ज करने की लिंक RSK MP द्वारा साझा की गई है, लिंक पर क्लिक करने पर विद्यालय विवरण पेज ओपन होगा.

Online repository of ICT devices के लिए ऑनलाइन इंट्री कैसे करें?

यहाँ आपको शाला का UDISE कोड दर्ज कर Get Details पर क्लिक करना है, शाला का नाम, संभाग, जिला, ब्लॉक आदि जानकारी प्रदर्शित हो जाएगी.

Next पर क्लिक करने पर डिवाइस विवरण पेज ओपन होगा.

Online repository of ICT devices के लिए ऑनलाइन इंट्री कैसे करें?

यहाँ आपको स्कूल में उपलब्ध ICT डिवाइस (उपकरणों)  प्रोजेक्टर, स्मार्ट/एंड्रॉयड टीवी, टेबलेट, डिजिटल बोर्ड/इंटरैक्टिव पैनल, कम्प्यूटर, लैपटॉप/नोटबुक आदि की जानकारी दर्ज करना है. दर्ज किये जाने वाले डिवाइस की संख्या, कितने डिवाइस चालू/कार्यात्मक हैं?, किस वर्ष में इस डिवाइस को प्राप्त किया तथा यह डिजिटल डिवाइस आपको कहां से प्राप्त हुई है? आदि जानकारी दर्ज होगी.

इन्टरनेट सम्बन्धी जानकारी

Online repository of ICT devices के लिए ऑनलाइन इंट्री कैसे करें?

विद्यालय में उपलब्ध सभी ICT डिवाइस की इंट्री के बाद Next पेज पर जाने पर इन्टरनेट सम्बन्धी जानकारी दर्ज करना है, इसके अंतर्गत विद्यालय में इन्टरनेट कनेक्शन है या नहीं, किस प्रकार का इन्टरनेट कनेक्शन है?, इन डिजिटल डिवाइस के माध्यम से पढ़ाने वाले शिक्षकों की संख्या, इन डिजिटल डिवाइस के माध्यम से सीखने वाले छात्रों की संख्या के साथ तकनीकी व्यक्ति का नाम, तकनीकी व्यक्ति का मोबाइल नं, प्रधानाध्यापक का नाम, प्रधानाध्यापक का मोबाइल नं और प्रधानाध्यापक का ईमेल आईडी दर्ज कर जानकारी को Submit करना है. यह जानकारी आप MP Education Gyan Deep पर देख रहे हैं.

ICT Device Entry Link - Online repository of ICT devices के लिए ऑनलाइन इंट्री के लिए यहाँ क्लिक कीजिए

आपने Gyan Deep पर विजिट कियाथैंक्स। आपको यदि ज्ञान दीप की जानकारियां उपयोगी लगे तो कृपया शेयर अवश्य कीजिए।

ये भी देखिये -

यदि ऊपर दी लिंक से ज्वाइन न हो तो कृपया यहाँ क्लिक कर Gyan Deep Info Whatsapp Group Jion कीजिए.

कोई टिप्पणी नहीं

Gyan Deep. Blogger द्वारा संचालित.