Header Ads

MPBSE Teachers Training Program – MP Board द्वारा शिक्षकों को ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जाएगा, जानिए mpbse शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम के बारे में.


MP Board Teachers Education Program – Online Training For HS / HSS Teachers.MP Board
 

माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्यप्रदेश (MPBSE) द्वारा शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम के सम्बन्ध में जारी आदेश क्रमाक/312/वि.प्रशि.केन्द्र/2020 भोपाल दिनांक 16/12/2020 की प्रमुख बातें इस प्रकार है - 

माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा 05 जनवरी 2021 से ऑनलाइन शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जाना जिसका विवरण निम्नानुसार है : 

1. माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा अयोजित ऑनलाइन शिक्षक प्रशिक्षण पूर्णतः निशुल्क प्रदान किया जावेगा।

2. शिक्षक प्रशिक्षण हेतु प्रशिक्षणार्थियों का चयन "प्रथम आओ प्रथम पाओ" के आधार पर होगा।

3. प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु सहमत प्रशिक्षणार्थी मध्यमिक शिक्षा मण्डल के पोर्टल पर उपलब्ध लिंक पर अपना नामांकन दर्ज करे (अभी लिंक उपलब्ध नहीं, Link उपलब्ध होने पर MP Education Gyan Deep द्वारा जानकारी दी जाएगी)

4. शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम कक्षा 9 से 12 तक के प्रमुख विषयो पर प्रदान किया जावेगा। 

5. प्रत्येक विषय के प्रशिक्षण में अधिकतम 100 शिक्षको का चयन किया जावेगा, जिसमे 50 प्रतिशत शासकीय एवं 50 प्रतिशत अशासकीय विद्यालयों में अध्यापन करवा रहे शिक्षको को जो की मण्डल के पोर्टल पर सूचीबद्ध हैं उन्हें प्रशिक्षण प्रदान किया जावेगा। 

6. प्रत्येक विषय के प्रशिक्षण हेतु एक शाला से केवल एक ही शिक्षक को प्रशिक्षण में सम्मलित किया जावेगा।

7. प्रशिक्षण हेतु समस्त शिक्षको का प्रशिक्षण पूर्व एवं पश्चात आंकलन किया जावेगा। 

8. सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले प्रशिक्षणार्थियो को मण्डल द्वारा प्रशिक्षण उपरांत प्रमाण पत्र प्रदान किया जवेगा। यह जानकारी आप septadeep.blogspot.com पर देख रहे हैं। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षणार्थियो को मण्डल द्वारा पुरस्कृत किया जवेगा।

9. ऑनलाइन प्रशिक्षण प्रशिक्षित विषय विशेषज्ञों द्वारा प्रदान किया जावेगा।

10. माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा तैयार किये गए शैक्षणिक विडियो यू-ट्यूब पर MPBSE TUTORIALS के नाम से अपलोड किये गए है। प्रशिक्षण के पूर्व सभी शिक्षको को अपने विषय से सम्बंधित शैक्षणिक विडियो देखकर आना है, प्रशिक्षण के दौरान उससे सम्बंधित प्रश्न पूछे जावेंगे।

MP Board के YouTube Channel “MPBSE TUTORIALS” के बारे में जानने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

11. असाइनमेंट का नियमित असेसमेंट किया जाकर सम्बंधित शिक्षक को उनकी ई-मेल आईडी पर अवगत कराया जावेगा।

12. विषय विशेषज्ञों द्वारा प्रतिदिन लगभग दो घंटे का ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जावेगा जिसमें एक घंटे प्रशिक्षण तथा एक घंटे असाइनमेंट/गतिविधियां आदि आयोजित की जावेगी। 

13. प्रशिक्षण की विस्तृत रूपरेखा mpbse.nic.in पर शीघ्र ही अपलोड की जावेगी। (जानकारी प्राप्त होने पर पोस्ट अपडेट की जाएगी.

ये जानकारियाँ भी देखिए -

कोई टिप्पणी नहीं

Gyan Deep. Blogger द्वारा संचालित.