Header Ads

12th के तुरंत बाद Tech Job शुरू करे, आज ही HCL TechBee Program में प्रवेश लें - HCL TechBee कार्यक्रम की जानकारी एवं पंजीकरण हेतु वेबिनार - 7 मार्च 2024 दोपहर 11:30 बजे से YouTube Live यहाँ देखिये

गणित विषय के साथ कक्षा 12वी उत्तीर्ण / अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिये HCL TSS की नई पहल 

HCL TechBee Program – Maths विषय से Class 12th उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए IT क्षेत्र में Career बनाने का सुनहरा अवसर

HCL TechBee Program – Maths विषय से Class 12th उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए IT क्षेत्र में Career बनाने का सुनहरा अवसर

12 वी कक्षा के तुरंत बाद Tech Job शुरू करे, आज ही HCL TechBee Program में प्रवेश लें!

HCL TechBee Program क्या है ?

जानिए HCL TechBee प्रोग्राम के संबंध में School Education Department MP द्वारा अपने YouTube चैनल Vimarsh MP SED पर दिनांक 07 मार्च 2024 को वेबिनार रखो गई है, पूरी जानकारी पोस्ट में आगे दी गई है.

TechBee 12वीं कक्षा के उन छात्र-छात्राओं के लिए एक Early Career Program है जो Technology में अपना करियर बनाना चाहते है. यह जानकारी आप MP Education Gyan Deep पर देख रहे हैं.

HCL द्वारा गणित विषय में 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिये आई.टी. के क्षेत्र में कॅरियर बनाने की दिशा में "HCL TechBee" नाम से Early Career प्रोग्राम प्रारंभ किया है। यह जानकारी आप MP Education Gyan Deep  पर देख रहे हैं. इस प्रोग्राम की विशेषता है कि HCL TechBee का एक वर्षीय कोर्स सफलता पूर्वक पूर्ण करने के पश्चात HCL द्वारा IT से सम्बन्धित क्षेत्र में जॉब ऑफर किया जाएगा। इस कार्यक्रम से संबंधित जानकारी निम्नानुसार है - 

1. कार्यक्रम में आवेदन करने की पात्रता - गणित अथवा वाणिज्यिक गणित विषय के साथ योग्यताधारी विद्यार्थी पात्र होंगे - 

  • वर्ष 2023 में कक्षा 12वीं 60% अंकों के साथ उत्तीर्ण*
  • वर्ष 2023-24 में कक्षा 12वीं की परीक्षा में सम्मिलित (60% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना आवश्यक है)।* 
  • गणित विषय में भी 60 प्रतिशत अंक होना आवश्यक है।*

*नोट - पात्रता सम्बन्धी पूरी जानकारी के लिए HCL TechBee की वेबसाइट जरुर देखिये.

2. HCL TechBee पाठयक्रम पूर्ण करने के पश्चात् कॅरियर तथा उच्च शिक्षा संबंधी जानकारी 

HCL TechBee कार्यक्रम में प्रवेशित विद्यार्थियों के सफलतापूर्वक ट्रेनिंग करने के पश्चात –

  • HCL में फुल टाइम नौकरी का अवसर प्राप्त होगा।
  • HCL में नौकरी के दौरान BITS पिलानी, Amity और SASTRA युनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन प्रोग्राम की पढ़ाई पूरी कर सकते हैं, जिसका आंशिक भुगतान HCL द्वारा किया जाएगा।

HCL TechBee Program क्या है ?

TechBee 12वीं कक्षा के उन छात्र-छात्राओं के लिए एक Early Career Program है जो Technology में अपना करियर बनाना चाहते हैं.

TechBee Program में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं को उनकी ट्रेनिंग पूरी हो जाने के बाद HCL में फुल-टाइम नौकरी मिलेगी 

HCL TechBee Program के दो भाग हैं - 

  • Classroom training and Internship (कुल अवधि: 6-12 महीने)
  • Internship के दौरान उम्मीदवारों को ₹10,000 छात्रवृत्ति दी जाएगी।

Training और Internship सफलतापूर्वक पूरी करने पर उम्मीदवार ₹1.7 से 2.2 लाख प्रति वर्ष प्रारंभिक वेतन कमाना शुरू करेंगे 

नौकरियों में शामिल है: Software Developer, Design Engineer, Tech Analyst, Data Engineer, Support & Process Associate.

Sample Paper - HCL TechBee Program Sample Paper के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

HCL TechBee कार्यक्रम में पंजीयन एवं चयन हेतु दिनांक 7 मार्च 2024 को विद्यार्थियों के लिए वेबीनार का आयोजन -

लोक शिक्षण संचालनालय, मध्यप्रदेश गौतम नगर भोपाल-462023 आदेश क्रमांक / आई.टी.सेल/ HCL / 2024 /55 भोपाल, दिनांक-04-03-2024

आई.टी. के क्षेत्र में कॅरियर बनाने की दिशा में HCL द्वारा HCL TechBee, Early Career प्रोग्राम संचालित है। HCL TechBee एक Early Career प्रोग्राम है, इस कार्यक्रम में प्रवेश हेतु HCL TechBee परीक्षा में क्वांटिटेटिव एप्टिट्यूड, अंग्रेजी, लॉजिकल रीजनिंग तथा निबंध लेखन से संबंधित विषय शामिल है। प्रवेशित विद्यार्थियों के एक वर्ष का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक करने के उपरांत HCL कम्पनी में फुल टाइम जॉब का अवसर प्राप्त होता है। HCL TechBee कार्यक्रम के क्रियान्वयन हेतु लोक शिक्षण संचालनालय एवं HCL के मध्य MOU हस्ताक्षरित किया गया है।

गणित विषय के साथ कक्षा 12वीं उत्तीर्ण अथवा शैक्षणिक सत्र 2023-24 में 12वीं की परीक्षा में शामिल विद्यार्थी इस प्रोग्राम के माध्यम से आई.टी. के क्षेत्र में कॅरियर बना सकते है। सत्र 2023-24 में HCL TechBee कार्यक्रम में विद्यार्थियों के अधिक से अधिक पंजीयन एवं चयन हेतु निम्नानुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जाए -

HCL TechBee कार्यक्रम की जानकारी एवं पंजीकरण हेतु वेबिनार - 7 मार्च 2024 दोपहर 11:30 बजे से 1:00 बजे तक वेबिनार में HCL TechBee कार्यक्रम की जानकारी एवं पंजीकरण हेतु वेबिनार HCL TechBee कार्यक्रम से संबंधित जानकारी दी जायेगी तथा HCL TechBee परीक्षा के लिए पंजीयन की प्रक्रिया बताई जायेगी।

विद्यार्थियों द्वारा HCL TechBee पोर्टल पर पंजीयन - 7-11 मार्च 2024

HCL TechBee कार्यक्रम की जानकारी सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को हो। HCL द्वारा उपलब्ध कराए गए पोस्टर अथवा वेबसाइट hcltechbee.com से आवश्यक जानकारी प्रिंट प्राप्त कर विद्यालय के नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित की जाए।

समस्त हायर सेकेण्डरी विद्यालयों के प्राचार्य द्वारा सुनिश्चित किया जाए कि दिनांक 7 मार्च 2024 को दोपहर 11:30 बजे से आयोजित वेबीनार में अंगेजी एवं गणित विषय के शिक्षक एवं गणित / वाणिज्यक गणित विषय के साथ सत्र 2023-24 में कक्षा 12वीं की परीक्षा में सम्मिलित विद्यार्थियों के लिये कार्यक्रम देखने की व्यवस्था की जाये। इसके अतिरिक्त नीचे दिये गये वेबिनार के लिंक विद्यार्थियों को शेयर भी करें, जिससे विद्यार्थी सुविधानुसार कार्यक्रम देख सके।

वेबिनार का लिंक - https://youtube.com/live/9hVrRkWLAns?feature=share

HCL TechBee Program Registration Link - HCL TechBee Program के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए यहाँ क्लिक कीजिए. 

MP Education Gyan Deep पर ये भी देखिये -

आपने Gyan Deep पर विजिट कियाथैंक्स। आपको यदि ज्ञान दीप की जानकारियां उपयोगी लगे तो कृपया शेयर अवश्य कीजिए।

यदि ऊपर दी लिंक से ज्वाइन न हो तो कृपया यहाँ क्लिक कर Gyan Deep Info Whatsapp Group Jion कीजिए.

कोई टिप्पणी नहीं

Gyan Deep. Blogger द्वारा संचालित.