Header Ads

PS – MS में होगा Youth & Eco Club का गठन, राज्य शिक्षा केन्द्र (RSK) ने जारी किए निर्देश.

https://septadeep.blogspot.com/2020/02/ps-ms-youth-eco-club-rsk.htm
Youth & Eco Club

PS – MS में होगा Youth & Eco Club का गठन, राज्य शिक्षा केन्द्र (RSK) ने जारी किए निर्देश.

प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में यूथ एण्ड ईको क्लब का गठन के सम्बन्ध में राज्य शिक्षा केन्द्र (RSK) ने आदेश क्र/ पापु / राशिके/ 2022 /2586 भोपाल, दिनांक 14/11/2022 द्वारा निर्देश जारी किए.

RSK द्वारा जारी आदेश अनुसार शिक्षा सत्र 2022-23 के लिए प्रदेश के समस्त शासकीय विद्यालयों में अध्यनरत कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए यूथ क्लब "ओजस” क्लब का गठन एवं क्रियान्वयन हेतु जारी दिशा निर्देश आगे दिए जा रहे हैं. यह जानकारी आप septadeep.blogspot.com पर देख रहे हैं। 

Youth & Eco Club का उद्देश्य - विद्यार्थियों में सीखने-सिखाने एवं अच्छे मार्क्स व ग्रेड के साथ पॉजिटिव रिजल्ट भी मिलेगा एवं पढ़ाई का दवाब नहीं पड़ेगा साथ ही विद्यालयों में नामांकन में भी सकारात्मक प्रभाव  होगा। बच्चों में जीवन जीने का कौशल, आत्मसम्मान एवं आत्मविश्वास पैदा होगा। बच्चों में तनाव, भय एवं संकोच जैसी प्रवृतियाँ दूर होंगी। इन्हीं उद्देश्यों को दृष्टिगत क्लब के प्रभारी संचालन के लिए प्रत्येक विकासखंड के चयनित विद्यालयों में यूथ एण्ड ईको क्लब का गठन किया जाना है।

पर्यावरण के प्रति जागरूकता - ओद्यौगिक क्रांति के काल से मनुष्य ने प्राकृतिक संसाधनों का अत्यधिक दोहन किया है जिसका सीधा असर पर्यावरण पर पड़ा है जिससे प्राकृतिक संपदाओं के विलुप्त होने एवं सामाजिक मूल्यों का हास होने का खतरा बढ़ गया है। इनसे कई पशु-पक्षियों की प्रजातियों का विलुप्त होना, ऑर्गेनिक अनाज की पैदावार कम होना, पानी की कमी, जंगल और मिट्टी का क्षरण से जैवविविधता का विनाश होना, वायु और जल प्रदूषण से जीवों के स्वास्थ्य को खतरा होना मुख्य है। यह क्लब पर्यावरण जागरूकता पैदा करने, दृष्टिकोण निर्माण करने और छात्रों को वास्तविक जीवन में कार्य करने का एक अवसर प्रदान करेगा। यह जानकारी आप MP Education Gyan Deep पर देख रहे हैं।

एन.ई.पी. 2020 के सेक्शन 444 द्वारा विद्यालयों में विषय केन्द्रित और परियोजना आधारित पलला को गठित कर विद्यालयों, संकुल काम्लेक्स, जिला स्तर और राज्य स्तर आदि पर आयोजित करने को प्रोत्साहित किया गया है। इसी अनुक्रम में प्रत्येक विद्यालयों में यूध-क्लब "ओजस क्लब" का गढ़न निम्नांकित प्रक्रिया द्वारा किया जाना है।

1. 'ओजस' यूथ क्लब का गठन

प्रत्येक विद्यालय में यूथ क्लब के तहत प्रारंम्भिक कक्षा (कक्षा 1-8) के विद्यार्थियों के लिए ओजस यूथ क्लब का गठन किया जायेगा। क्लब की गतिविधियों को संचालित करने की समस्त जिम्मेदारी संस्था प्रधान की होगी ओजस यूथ क्लब के अंतर्गत 9 क्लब होंगे. संस्था प्रधान द्वारा विद्यालय के प्रत्येक क्लब के लिए एक शिक्षक को दायित्व सौंपा जाए शिक्षकों की संख्या कम होने की स्थिति में एक को एक से अधिक क्लब का प्रभारी बनाया जाएगा. यह कार्य वरिष्ठता के आधार पर किया जाएगा. ओजस यूथ क्लब के लिए एन.सी.सी. रेडकास, नेहरू युवा केन्द्र एवं अन्य स्थानीय संस्थाओं के स्त्रोत व्यक्तियों एवं समुदाय का सहयोग लिया जा सकता है।

ओजस युथ क्लब के अन्तर्गत निम्नानुसार 9 क्लब बनाये जा सकेगें 

1. भाषा क्लब, 2. साहित्यिक एवं सांस्कृतिक क्लब, 3. आर्ट एवं क्राफ्ट क्लव, 4. इको क्लब, 5. आसपास की खोज क्लब, 6. खेल एवं योग क्लब, 7. आपदा प्रबंधन, 8. यातायात सुरक्षा क्लब, 9. स्वास्थ्य एवं कल्याण क्लब 

क्लब के गठन के बाद सभी विद्यार्थियों के साथ शाला समय के बाद बैठक आयोजित कर ओजस क्लब में की जाने वाली गतिविधियों की सूची शाला के आसपास स्थित विशिष्ट केन्द्रों/संस्थाओं से चर्चा करके तथा परिशिष्ट एक में दी गई सुझावात्मक गतिविधियों के आधार पर तैयार की जाएगी।

2. गतिविधियों का आयोजन

• क्लब की गतिविधियाँ प्रत्येक शनिवार को विद्यालय समय के बाद अथवा विद्यालय समय से पूर्व विद्यार्थियों की सहमति से करना।

• प्रभारी शिक्षक शाला के आसपास स्थित अच्छे संस्थानों / केन्द्रों के विशेषज्ञों को आमंत्रित कर विभिन्न जयंतियों और महापुरूषों की वर्षगांठ मनाना ।

• क्लब की गतिविधियों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों द्वारा बाल सभा के दौरान भी प्रदर्शन कराना।

• प्रत्येक क्लब का रजिस्टर संधारित किया जाएगा जिसमे विद्यार्थियों के नाम तथा कक्षा अंकित होगी विद्यार्थियों को उनकी रुचि के अनुसार वलय में नामांकित किया जाए. आयोजित की गई गतिविधि का संक्षिप्त विवरण दिनांक तथा आयोजन की समयावधि अंकित कर संस्था प्रधान द्वारा प्रमाणित किया जाएगा। रजिस्टर में गतिविधि में व्यय राशि का विवरण संधारित किया जाएगा।

ओजस यूथ क्लब के माध्यम से विद्यार्थियों के लिए आयोजित की जाने वाली गतिविधियों की सुझावात्मक सूची परिशिष्ट एक पर संलग्न है। इस सूची में स्थानीय आवश्यकता के आधार पर अन्य गतिविधियों समाहित की जा सकती है।

क्लब और सुझावात्मक गतिविधियाँ 

1. आर्ट एवं क्राफ्ट क्लब 

सुझावात्मक गतिविधियाँ - गतिविधि थाली सजाना, रंगोली बनाना आदि

2. साहित्यिक एवं सांस्कृतिक क्लब

सुझावात्मक गतिविधियाँ - कविता एवं बालगीत हाव-भाव के साथ सुस्वर गायन एवं वादन

3. भाषा क्लब

सुझावात्मक गतिविधियाँ - स्पोकन इंग्लिश के साझेदारी राज्यों मणिपुर और नागालैण्ड की भाषा सिखाना

4. इको क्लब

महत्वपूर्ण दिवस - 22 मार्च विश्व जल दिवस

सुझावात्मक गतिविधियाँ - 1. दैनिक क्रियाकलापों में जल का मापन एवं मितव्ययता, 2. विद्यालय में मानसून के दौरान किचन गार्डन तैयार कर उसकी साग-सब्जियों का प्रधान मंत्री पोषण योजना में उपयोग करना, 3. जल संरक्षण के उपाय पर प्रदर्शनी

प्रोजेक्ट – समाचार पत्रो एवं पत्रिकाओं में जल की कमी से संम्बधित समाचार लेख चित्रों की कतरनो एकत्रित कर स्क्रेप बुक बनाना।

5. स्पोर्टस क्लब

महत्वपूर्ण दिवस - राष्ट्रीय युवा दिवस 12 जनवरी

सुझावात्मक गतिविधियाँ - युवा दिवस पर खेल / योग का आयोजन सूर्य नमस्कार प्राणायाम. पी. टी. खोटी एवं क्रिकेट आदि का इंटर हाउस प्रतियोगिता

6. आपदा प्रबंधन क्लब

महत्वपूर्ण दिवस - 2 दिसम्बर गैस कांड

सुझावात्मक गतिविधियाँ - 1. गैस त्रासदी / कवित आपदा के दुस्परिणाम पर निबंध प्रतियोगिता, 2. कोविड आपदा या अवसर पर वाद विवाद

7. आस-पास की खोज क्लब

महत्वपूर्ण दिवस - 14 दिसम्बर उर्जा संरक्षण दिवस, 28 फरवरी राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 

सुझावात्मक गतिविधियाँ - 1. अपने परिवेश की जैवविविधता को जानना, 2. बिजली के वैकल्पिक स्त्रोत पर पोस्टर प्रतियोगिता, 3. विज्ञान प्रदर्शनी 

प्रोजेक्ट – विलुप्त होने वाले जीवों पर स्क्रेप बुक बनाना, पवन चक्की का मॉडल

8. स्वास्थ्य एवं कल्याण क्लब

महत्वपूर्ण दिवस - 2 अक्टूबर राष्ट्रीय स्वच्छता दिवस, 7 अप्रैल विश्व स्वास्थ्य दिवस, 24 जनवरी राष्ट्रीय बालिका दिवस 

सुझावात्मक गतिविधियाँ - 1. प्लास्टिक मुक्त परिसर हेतु कपड़े के थैले का उपयोग, अखवार के लिफाफे बनाना, 2. उपयोग कर के फेंकने चाले प्लास्टिक के उपयोग पर प्रतिबंध, 3. दैनिक जीवन में उत्तम स्वास्थ्य संबंधी आदतों का चार्ट बनाना, 4. पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों का आयोजन, 5. नशे से संबंधित व्यसन और उनके दुष्परिणाम पर व्याख्या जंक फूड एवं फास्ट फूड के दुष्प्रभाव, 6. जेण्डर संवेदनशीलता कार्यक्रम का आयोजन करना, 7. बेटी बचाओ बेटी पढाओ पर रोल प्ले

प्रोजेक्ट – जैविक खाद तैयार करना और खाद के रूप में उपयोग करना, सूखे एवं गीले कचरे के लिए जलग-अलग डस्टबिन तैयार कराना, स्वच्छता स्लोगन प्रतियोगिता, समुदाय में जागरुकता हेतु रैली का आयोजन करना, प्राथमिक चिकित्सा पेटी बनाना, संक्रमण रोगों कारण एवं उसके बचाव का चार्ट तैयार करना।

9. ट्रैफिक सेफ्टी क्लब

महत्वपूर्ण दिवस - 4 मार्च राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस

सुझावात्मक गतिविधियाँ - 1. विद्यालय में विद्यार्थियों की सुरक्षा पर चर्चा, 2. यातायात के संकेतों पर क्विज, 3. आत्मरक्षा प्रशिक्षण का आयोजन

प्रोजेक्ट - दुर्घटना के कारणों का विश्लेषण एवं उपाय पर प्रोजेक्ट तैयार करना।

3. ओजस यूथ क्लब की गतिविधियों की मॉनिटरिंग

सप्ताह में प्रत्येक शनिवार अथवा शाला के प्रधान से निर्धारित समय प्राप्त कर विकासखण्ड एवं जिले में पदस्थ समस्त अकादमिक स्टाफ डाइट प्राचार्य / व्याख्याता, एपीसी अनिवार्यतः किसी न किसी एक शाला में उपस्थित होकर ओजस यूथ क्लब से संबंधित गतिविधियों के संचालन की मॉनिटरिंग करेंगे अवलोकन अधिकारी को समस्त ओजस यूथ क्लब के रजिस्टर का अवलोकन करवाया जाकर हस्ताक्षर प्राप्त किए जाएँ। 

4. बजट व्यवस्था

'ओजस यूथ क्लब प्रति शाला 5000/- रूपये मिडिल स्कूलों के लिए आवंटित की जाएगी। ओजस यूथ क्लब अंतर्गत आवंटित बजट का उपयोग स्त्रोत सामग्री (Resource material) विशेषज्ञों को स्थानीय आवश्यकतानुसार मानदेय, गतिविधियों के आयोजन हेतु किया जा सकेगा। आवंटित राशि का व्यय भंडार क्रय नियमानुसार किया जाए एवं आय-व्यय का संधारण पंजी में बिल व्हाउचर सहित किया जाए 'ओजस यूथ क्लब की गतिविधियों में निर्धारित बजट सीमा से अधिक राशि का व्यय नहीं किया जाए तथा इस राशि का उपयोग अन्य किसी कार्य में नहीं किया जाएगा।

  • PS एवं MS में Youth & Eco Club गठन के सम्बन्ध में राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा जारी Circular.

आपने Gyan Deep पर विजिट कियाथैंक्स। आपको यदि ज्ञान दीप की जानकारियां उपयोगी लगे तो कृपया शेयर अवश्य कीजिए। 

Telegram पर MP Education Gyan Deep की अपडेट पाने के लिए ज्ञानदीप टेलीग्राम ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

Gyan Deep Info : स्कूल शिक्षा विभाग, जनजातीय कार्य विभाग , सामान्य प्रशासन विभाग, राज्य शिक्षा केन्द्र, लोक शिक्षण संचालनालय, MPBSE, MPPEB आदि द्वारा जारी महत्वपूर्ण आदेश की जानकारी के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

MP Education Gyan Deep की अपडेट Whatsapp पर प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक  कर WhatsApp Group Join कीजिए. 

MP Education Gyan Deep पर ये भी देखिये -

Tribal CM RISE School Update : जनजातीय कार्य विभाग सी.एम.राइज स्कूल शिक्षक चयन परीक्षा 2 के लिए आवेदन की जानकारी यहाँ देखिये

Tearcher’s Counselling हेतु Registration Process – प्राथमिक शिक्षक भर्ती Counselling के लिए TRC mponline portal पर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया

MP Shikshak Bharti - उच्च माध्यमिक शिक्षक भर्ती - दस्तावेज सत्यापन हेतु चयनित अभ्यर्थियों की अतिरिक्त सूची जारी, चयनित अभ्यर्थियों की सूची एवं अतिरिक्त सूची यहाँ देखिये

Tribal Department CM RISE School Update : सीएम राइज स्कूल में पदस्थापना पूर्व सामाजिक विज्ञान, अंग्रेजी व विज्ञान विषय के माध्यमिक शिक्षकों का होगा भोपाल में प्रशिक्षण

MP Education Scholarship Calculater : छात्रवृत्ति केलकुलेटर के मध्यम से जानिए, आपको कितनी स्कालरशिप मिलेगी?

Tribal Special School Entrance Exam 2023 - जनजातीय कार्य विभाग के MPSARAS अंतर्गत विशिष्ट विद्यालयों Eklavya Vidyalay एवं Kanya Shiksha Parisar प्रवेश परीक्षा की जानकारी यहाँ देखिये

MP Board ने जारी किये 10th-12th Dummy Admit Card, डमी प्रवेश पत्र Download Link तथा जानकारी यहाँ देखिये.

उच्च माध्यमिक शिक्षकों को समयमान वेतन सम्बन्धी आदेश स्वीकृत करने के सम्बन्ध में आदेश यहाँ देखिये

Central Sector Scholarship 2021- सेंट्रल सेक्टर स्कॉलरशिप 2021-22 हेतु ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया एवं MP Board Top 20 Percentile List

PM SHRI School योजना अंतर्गत शॉर्टलिस्ट किये गए स्कूलों को करना होगा PM SHRI School Portal पर आवेदन, आपका स्कूल PM SHRI School के रूप में शॉर्टलिस्ट है या नहीं ऐसे चेक करें

MP Board द्वारा Students Counseling के लिए योग्य एवं अनुभवी Counselors से आवेदन पत्र आमंत्रित

MP Board Class 10th half Yearly Exam Syllabus - कक्षा 10वी का अर्द्धवार्षिक परीक्षा सिलेबस यहाँ देखिये

MP Board Class 9th half Yearly Exam Syllabus - कक्षा 9वी अर्द्धवार्षिक परीक्षा पाठ्यक्रम यहाँ देखिये

MP Board 11th Half Yearly Exam Syllabus : एम.पी. बोर्ड कक्षा 11 वी अर्द्धवार्षिक परीक्षा का सिलेबस यहाँ देखिये

MP Board 12th Half Yearly Exam Syllabus : एमपी बोर्ड कक्षा 12 वी अर्द्धवार्षिक परीक्षा पाठ्यक्रम यहाँ देखिये

MP Board Half Yearly Exam Time Table 2022-23 : एम.पी. बोर्ड अर्द्ध वार्षिक परीक्षा संशोधित टाइम टेबल 2022-23 यहाँ देखिये

Aadhar eKYC of Students Class 9 to 12 on Shiksha Portal : शिक्षा पोर्टल पर छात्रवृत्ति हेतु कक्षा 9 से 12 के छात्रों की आधार eKYC कैसे करें?

कोई टिप्पणी नहीं

Gyan Deep. Blogger द्वारा संचालित.