Header Ads

Samagra ID - Aadhar eKYC कैसे करें पूरी जानकारी यहाँ देखिये

सभी कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी, Samagra ID - Aadhar E-KYC कैसे करें?

https://septadeep.blogspot.com/2019/11/aadhar-ekyc-samagra-id-correction.html?m=1
Aadhar - Samagra eKYC

समग्र आई डी में सुधार - Aadhar eKYC के माध्यम से Samagra ID में  Correction हेतु Online request दर्ज करने की जानकारी यहाँ देखिये 

Aadhar eKYC के माध्यम से Samagra ID में Online Correction हेतु request दर्ज करना

समग्र ID - आधार eKYC के माध्यम से अपनी समग्र जानकारी में परिवर्तन / सुधार हेतु ऑनलाइन आवेदन की जानकारी.

Samagra ID - शासन की विभिन्न योजनाओं (विभिन्न Scholarship, सामाजिक सुरक्षा योजनाएं, अनुदान आदि) का लाभ प्राप्त करने के लिए MP Govt. द्वारा Samagra ID या SSSM ID को अनिवार्य किया गया है, वर्तमान समय में शिक्षकों की आधार eKYC में भी समग्र ID अनिवार्य है. इसके अतिरिक्त अतिथि शिक्षकों के अनुभव प्रमाण पत्र सत्यापन के लिए भी समग्र IDआवश्यक है. इस प्रकार देखा जाए तो Samagra ID की आवश्यकता लगभग सभी लोगों को होती है. 

Know Your Samagra ID - शासन द्वारा अभियान चलाकर स्थानीय निकायों के माध्यम से डाटा संगृहीत कर समग्र पोर्टल पर समग्र परिवार ID व समग्र सदस्य ID जनरेट किए गए हैं. अपनी समग्र IDव समग्र परिवार ID समग्र पोर्टल से ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं (यदि आप अपनी समग्र ID जानना चाहते हैं तो यहाँ क्लिक कीजिए). यदि आपकी समग्र आई नहीं बनी है तो यहाँ क्लिक कर समग्र IDके लिए ऑनलाइन आवेदन की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. यह जानकारी आप Septadeep.blogspot.com पर देख रहे हैं।

Correction  in Samagra Details (समग्र ID में त्रुटिपूर्ण जानकारी) - समग्र ID में दर्ज जानकारी त्रुटिपूर्ण होने पर नाम,उपनाम, जन्मतिथि तथा लिंग आदि डिटेल्स मेच नहीं होने से  आपको परेशानी का सामना करना पड़ता है. यदि आपकी समग्र ID में दर्ज जानकारी सही नहीं है तो MP Education Gyan Deep की यह पोस्ट आपके लिए महत्वपूर्ण है. पूरी जानकारी के लिए पोस्ट को अंत तक पढ़िए.

प्रथम तरीका - अपनी त्रुटिपूर्ण जानकारी में सुधार का एक तरीका यह है कि इसके लिए आप उचित प्रमाणों के साथ स्थानीय निकाय में आवेदन दे और जाँच के पश्चात् उनके द्वारा जानकारी को दुरस्त किया जाता है. इस प्रक्रिया में समय अधिक लग सकता है.

समग्र आई डी - आधार eKYC / eKYC के माध्यम से समग्र ID जानकारी में सुधार हेतु आवेदन करना

द्वितीय तरीका – आधार eKYC के माध्यम से आप अपनी जानकारी में सुधार के लिए ऑनलाइन रिक्वेस्ट सेंड कर सकते हैं और रिक्वेस्ट दर्ज करने के दो से तीन दिन में आपकी जानकारी में सुधार हो जाएगा. आधार eKYC के माध्यम से आप निम्न जानकारी में सुधार / संशोधन के लिए ऑनलाइन रिक्वेस्ट दर्ज कर सकते हैं –

  • eKYC के माध्यम से आप अपने नाम, उपनाम में परिवर्तन हेतु रिक्वेस्ट दर्ज कर सकते है.
  • eKYC द्वारा आपकी जन्मतिथि, लिंग आदि में परिवर्तन हेतु ऑनलाइन अनुरोध कर सकते हैं.

Samagra Potal पर Aadhar eKYC के माध्यम से अपनी जानकारी (नाम, उपनाम, जन्मतिथि तथा लिंग आदि) में परिवर्तन / सुधार हेतु ऑनलाइन Request दर्ज करना

Samagra - Aadhar eKYC के लिए लिंक पोस्ट में आगे दी जा रही है जिसके माध्यम से आप eKYC के माध्यम से अपनी जानकारी में सुधार हेतु अनुरोध दर्ज कर सकते हैं. (यह ध्यान दें कि आधार डेटा में आपकी जानकारी सही होने पर ही सुधार के लिए रिक्वेस्ट दर्ज कीजिए) 

आधार समग्र आई डी eKYC के लिए आपको आवश्यकता होगी –

  • समग्र ID
  • Aadhar Number और
  • आधार में दर्ज मोबाइल नम्बर (इस नम्बर पर OTP प्राप्त होगा)

सर्व प्रथम आपको अपनी समग्र ID दर्ज कर दिया केप्त्चा कोड लिखकर सबमिट करना है, इससे समग्र पोर्टल से प्राप्त आपका सदस्य विवरण के रूप में सदस्य का नाम, पिता का नाम, माता का नाम, लिंग, जाति वर्ग, परिवार ID तथा जन्मतिथि आदि प्रदर्शित होगा.

यहाँ आपको दिए बॉक्स में अपना आधार नम्बर लिखकर दिया गया केप्चा कोड दर्ज कर सबमिट करना है. आपके आधार से लिंक मोबाइल में 6 अंकों का एक OTP प्राप्त होगा जिसे दिए बॉक्स में लिखकर सबमिट करना है. (यदि आधार में मोबाइल नम्बर दर्ज नहीं है, तो बायोमेट्रिक मशीन के माध्यम से फिंगरप्रिंट के माध्यम से eKYC करना होगी.)

अब आधार के अनुसार आपकी जानकारी तथा फोटो प्रदर्शित होगा, जानकारी देखने के बाद सबमिट करने पर आपकी eKYC तथा आधार के अनुसार जानकारी में परिवर्तन हेतु आपका आवेदन दर्ज हो जाएगा. दो से तीन दिन में आपकी जानकारी में सुधार हो जाएगा. 

आपने Gyan Deep पर विजिट कियाथैंक्स। आपको यदि ज्ञान दीप की जानकारियां उपयोगी लगे तो कृपया शेयर अवश्य कीजिए।

Telegram पर MP Education Gyan Deep की अपडेट पाने के लिए ज्ञानदीप टेलीग्राम ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

Gyan Deep Info : स्कूल शिक्षा विभाग, जनजातीय कार्य विभाग , सामान्य प्रशासन विभाग, राज्य शिक्षा केन्द्र, लोक शिक्षण संचालनालय, MPBSE, MPPEB आदि द्वारा जारी महत्वपूर्ण आदेश की जानकारी के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

MP Education Gyan Deep की अपडेट Whatsapp पर प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक  कर WhatsApp Group Join कीजिए. 

ये भी देखिये -

Teacher Sharing in Schools DPI New Order - स्कूलों में होगी शिक्षक शेयरिंग, शिक्षक व्यवस्था के सम्बन्ध में लोक शिक्षण संचालनालय, मध्यप्रदेश का नया आदेश

स्कूल शिक्षा विभाग और जनजातीय कार्य विभाग द्वारा माध्यमिक शिक्षक और प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा 2024

5th-8th Students Verification on RSKMP Portal - कक्षा 5वी-8वी बोर्ड परीक्षा 2024-25 हेतु विद्यार्थियों का पंजीयन एवं सत्यापन 06 जनवरी से

RSKMP Portal : 5th-8th Board Exam 2024-25 Class 5th - 8th Student Verification कैसे करें? पूरी जानकारी यहाँ देखिये

Gyanodaya Vidhyalaya Entrance Exam 2025-26 : शासकीय ज्ञानोदय आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6 टी में प्रवेश परीक्षा 2025-26

Samagra ID - Aadhar eKYC कैसे करें पूरी जानकारी यहाँ देखिये

Amendment in Teacher Recruitment Rules 2018 - मध्यप्रदेश शिक्षक भर्ती नियम 2018 में संशोधन, संशोधित राजपत्र दिनांक 27-12-2024 यहाँ देखिये

5th - 8th Annual Exam Time Table : 5th_8th टाइम टेबल - राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा कक्षा 5 वी, 8 वी वार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल यहाँ देखिये

5th / 8th Private Exam June 2025 - MP Open School Board के माध्यम से कक्षा 5 वी / कक्षा 8 वी प्राइवेट परीक्षा जून 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन की जानकारी

 IFMS Samagra ID Linking Process - IFMS Portal पर Samagra ID Linking कैसे करें, Step by Step प्रक्रिया यहाँ देखिये

कोई टिप्पणी नहीं

Gyan Deep. Blogger द्वारा संचालित.